Haryanvi Singer Diler Kharkiya Range Rover Firing | ACTPnews

QuoteImage


हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया के घर के बाहर खड़ी उनकी रेंज रोवर गाड़ी पर फायरिंग का वीडियो सामने आया है।

हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की रेंज रोवर गाड़ी पर फायरिंग का मामला सामने आया है। घटना सिंगर के घर के बाहर हुई। इस वक्त सिंगर कार में नहीं थे। वहीं, घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें हमलावर बाइक पर आता दिखाई दे रहा है। वह सिंगर के घर के पास पह

.

उधर, इस फायरिंग के तुरंत बाद ही सोशल मीडिया पर अनिल पंडित नाम से पोस्ट डालकर इस हमले की जिम्मेदारी ली गई है। पोस्ट में लिखा-

इस फायरिंग की जिम्मेदारी हिमांशु सोनीपत, टाइसन बिश्नोई, हैरी बॉक्सर और हरमन संधू लेते हैं। इसको हमारे बड़े भाई अनिल पंडित ने कॉल करके समझाया था, लेकिन इसको समझ नहीं आ रही थी। अभी तेरी गाड़ी के शीशे ही टूटे है, अगर तूने हमारी बात नहीं मानी तो अगली बार गोली सीधे तेरी छाती में लगेगी। बाकी जो हमारी कॉल का जवाब नहीं दे रहे या तो लाइन पर आ जाए, नहीं तुम्हारा भी अंजाम ऐसा ही होगा।

QuoteImage

बता दें कि दिलेर खरकिया सिंगर, एक्टर और मॉडल है। उनके पिता राजेंद्र खरकिया मशहूर रागनी कलाकार हैं। पिता से प्रेरित होकर 9 साल की उम्र में दिलेर ने रागनी कार्यक्रमों में भाग लेना शुरू कर दिया था। 2018 में हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में कदम रखा। लीलो चमन, मोटो, जूती काली, हाईकोर्ट, कबूतरी, आलू मटर उनके हिट सॉन्ग हैं।

अनिल पंडित के नाम से सोशल मीडिया पर डाली गई पोस्ट।

अनिल पंडित के नाम से सोशल मीडिया पर डाली गई पोस्ट।

गोलीकांड के बाद सिंगर दिलेर खरकिया से जानकारी लेती पुलिस।

गोलीकांड के बाद सिंगर दिलेर खरकिया से जानकारी लेती पुलिस।

हमले की जिम्मेदारी लेने वाले के बारे में ये बातें सामने आईं…

  • घर के बाहर खड़ी गाड़ी पर एक फायर किया गया: पुलिस के अनुसार, दिलेर खरकिया की गाड़ी पर एक ही फायर किया गया है, जो उसकी गाड़ी में लगा। हालांकि उस समय दिलेर खरकिया गाड़ी में नहीं थे, इसलिए वे सुरक्षित है। गाड़ी दिलेर खरकिया के घर के बाहर खड़ी हुई थी। रात करीब साढ़े 10 बजे गाड़ी पर फायर किया गया है।
  • जिम्मेदारी लेने वाले बदमाश का पुराना क्रिमिनल रिकॉर्ड : जून 2026 में पश्चिमी दिल्ली के 24HS फिटनेस जिम पर फायरिंग हुई। यह जिम पंजाबी एक्टर-सिंगर गुरु रंधावा से जुड़ा है। फायरिंग की जिम्मेदारी अनिल पंडित के नाम से सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ली गई थी। इस हमले का कारण रंधावा की एक्टर सलमान खान से नजदीकी को बताया गया था।
  • पानीपत का रहने वाला, अमेरिका से नेटवर्क चला रहा: पुलिस की माने तो अनिल पंडित मूलरूप से पानीपत के रायर कलां गांव का है। वह 2022 में नौकरी के लिए दुबई गया था। फिर डंकी रूट से अमेरिका पहुंचा अमेरिका पहुंचने के बाद उसकी मुलाकात गैंगस्टर रणदीप मलिक से हुई। शुरुआत में दोनों ट्रांसपोर्ट कारोबार से जुड़े और बाद में संगठित अपराध नेटवर्क शुरू किया।
  • मर्डर, रंगदारी, हत्या के प्रयास जैसे 10 केस: अनिल पंडित के खिलाफ मर्डर, रंगदारी, हत्या के प्रयास जैसे 10 केस हैं। सितंबर 2026 में हरियाणा STF ने चार भगोड़े गैंगस्टरों पर 10-10 लाख रुपए इनाम घोषित करने का प्रस्ताव भेजा था। इनमें हिमांशु भाऊ, रोहित गोदारा, रणदीप मलिक और अनिल पंडित शामिल हैं। अनिल पंडित के नाम से करीब एक हफ्ते पहले पानीपत में भी एक शराब कारोबारी से रंगदारी मांगी गई थी।
  • भिवानी एसपी बोले- जांच कर रही पुलिस टीमें: उधर, इस मामले में भिवानी पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा ने बताया कि रात करीब 10:30 बजे की घटना है। रात को मोटरसाइकिल पर सवार होकर एक युवक आया और उसने दिलेर खरकिया के घर के बाहर खड़ी गाड़ी पर फायरिंग कर दी। सूचना मिलती ही स्थानीय पुलिस टीमें मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
शुक्रवार की सुबह पुलिस ने सिंगर के घर पहुंचकर जांच की।

शुक्रवार की सुबह पुलिस ने सिंगर के घर पहुंचकर जांच की।

धमकी भरी पोस्ट में इन तीन गैंगस्टरों के भी नाम…

  • हिमांशु सोनीपत: हिमांशु, लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा एक सक्रिय सदस्य है। हाल ही में अगस्त 2026 में हिसार कोर्ट के बाहर हुए विनोद पन्नू ऊर्फ काना हत्याकांड की जिम्मेदारी इसी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ली थी। यह हरियाणा में रंगदारी, हत्या के प्रयास और टारगेट किलिंग जैसे मामलों में वांटेड क्रिमिनल है।
  • हैरी बॉक्सर: हैरी बॉक्सर राजस्थान (कोटपूतली-बहरोड़) का रहने वाला है। हैरी बॉक्सर रह चुका है। वह अवैध तरीके से (डंकी रूट से) अमेरिका भाग गया था और वहीं से लॉरेंस बिश्नोई सिंडिकेट के लिए काम कर रहा है। इसका नाम तब और चर्चा में आया जब इसने बॉलीवुड हस्तियों और कारोबारियों से करोड़ों रुपये की रंगदारी मांगने और धमकियां दीं। इसके खिलाफ कई राज्यों में हत्या के प्रयास, लूट और रंगदारी के दर्जनों मामले दर्ज हैं।
  • हरमन संधू: पंजाब और दिल्ली-एनसीआर से जुड़े आपराधिक नेटवर्क में हरमन संधू का नाम आता रहता हैं। मुख्य रूप से हरमन पंजाब के मोगा और मालवा बेल्ट में ‘हरमन भाऊ’ नाम से फेमस है, जो हाईवे डकैती, नशीले पदार्थों की तस्करी, रंगदारी और गैंगवार के मामलों में नामजद रहा है। इसके अलावा विदेश में गाड़ियों की चोरी और साइबर फ्रॉड के मामलों में भी इस पर मामले दर्ज हुए हैं।
सिंगर दिलेर खरकिया और अंजलि राघव ने व्हाइट ड्रेस पहनकर डांस किया था। इसी दौरान इन्फ्लुएंसर ईशा राठी और प्रिया खारी आपस में भिड़ गईं थी। इसका CCTV फुटेज भी सामने आया था।

सिंगर दिलेर खरकिया और अंजलि राघव ने व्हाइट ड्रेस पहनकर डांस किया था। इसी दौरान इन्फ्लुएंसर ईशा राठी और प्रिया खारी आपस में भिड़ गईं थी। इसका CCTV फुटेज भी सामने आया था।

दिलेर के सॉन्ग प्रमोशन इवेंट में हुआ था विवाद

हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया और एक्ट्रेस अंजलि राघव के सॉन्ग ‘प्रोटीन’ प्रमोशन इवेंट में विवाद हो चुका है। 11 माह पहले भिवानी के खरक कलां गांव में यह इवेंट हुआ था। इसमें 2 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ईशा राठी और प्रिया खारी आपस में भिड़ गई थीं।

घटना का एक CCTV वीडियो सामने आया था, जिसमें ईशा और प्रिया एक दूसरे से गुस्से में बात करती दिख रही थीं। तभी प्रिया ईशा को थप्पड़ मार देती है। गुस्साई ईशा सैंडल उठाकर लाती है और प्रिया के माथे पर मार देती है।

इसके बाद प्रिया के माथे से खून निकलता है और वह बेहोश होकर गिर जाती है। किसी तरह बाकी इन्फ्लुएंसर ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग किया। इस दौरान खरकिया भी पास ही खड़े थे। हालांकि, उनकी इस झगड़े में कोई भूमिका नहीं रही।

——————-

ये खबर भी पढ़ें….

हरियाणा आईं 2 लेडी इन्फ्लुएंसर भिड़ीं:एक ने थप्पड़, दूसरे ने माथे पर सैंडल मारा; सिंगर खरकिया-अंजलि के सॉन्ग प्रमोशन में पहुंची थीं

हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया और एक्ट्रेस अंजलि राघव के नए सॉन्ग ‘प्रोटीन’ प्रमोशन इवेंट में विवाद खड़ा हो गया। भिवानी के खरक कलां गांव में हुए इस इवेंट में 2 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ईशा राठी और प्रिया खारी आपस में भिड़ गईं। (पूरी खबर पढ़ें)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *