Huma Qureshis Beau Rachit Singh Makes Acting Debut; Huma Praises Hard Work | ACTPnews

Huma Qureshis Beau Rachit Singh Makes Acting Debut; Huma Praises Hard Work


31 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

एक्ट्रेस हुमा कुरैशी ने अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड रचित सिंह को फिल्म इंडस्ट्री में ‘हार्ड-लॉन्च’ किया है। रचित सिंह सस्पेंस थ्रिलर फिल्म ‘बेबी डू डाई डू’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने जा रहे हैं, जिसमें हुमा कुरैशी भी मुख्य भूमिका में हैं। हुमा ने सोशल मीडिया पर रचित की तस्वीरें शेयर करते हुए उनके एक दशक लंबे संघर्ष और काम के प्रति उनकी लगन की तारीफ की है।

इसके जवाब में रचित ने भी हुमा को अपना सबसे बड़ा सपोर्टर बताया है। पिछले साल दोनों की सगाई की खबरें सामने आई थीं।

रचित सिंह के साथ हुमा कुरैशी।

रचित सिंह के साथ हुमा कुरैशी।

बनारस से मुंबई तक 10 साल किया संघर्ष हुमा कुरैशी ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा कि रचित उत्तर प्रदेश के बनारस के रहने वाले हैं। वे आंखों में एक्टर बनने का सपना लेकर मुंबई आए थे। जब उन्हें तुरंत सफलता नहीं मिली, तो उन्होंने हार नहीं मानी। हुमा ने बताया कि रचित ने पिछले 10 सालों में कई अन्य कलाकारों को ट्रेनिंग दी, उनके मेंटर बने और वर्कशॉप्स में काम किया। वे पर्दे के पीछे रहकर दूसरों को आगे बढ़ाते रहे और अपने सही समय का इंतजार करते रहे। उन्होंने एक्टिंग के लिए कभी कोई शॉर्टकट नहीं अपनाया और अपने काम पर भरोसा रखा।

रचित ने हुमा को कहा- सबसे बड़ी सपोर्टर हुमा की इस पोस्ट पर रचित सिंह ने भी कमेंट करते हुए लिखा, “हार्ड-लॉन्च करने के लिए शुक्रिया हुमी।” रचित ने आगे लिखा कि यह पोस्ट पढ़ने के बाद उन्हें अहसास हुआ कि वे वाकई काफी समय से इस इंडस्ट्री में हैं। उन्होंने हुमा का आभार जताते हुए कहा कि जब मुझे खुद पर भरोसा नहीं होता था, तब भी हुमी ने मेरा साथ दिया और मुझ पर विश्वास बनाए रखा। रचित ने हुमा की तारीफ करते हुए कहा कि वे ऐसी चीजें नोटिस करती हैं जो अक्सर लोग छोड़ देते हैं और उनके पास अपनी बात को शब्दों में कहने का बेहतरीन तरीका है।

सोनाक्षी की शादी में साथ दिखे थे हुमा कुरैशी और रचित सिंह के रिश्ते की खबरें सबसे पहले तब चर्चा में आई थीं, जब सिंगर अकासा सिंह ने सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीर शेयर की थी। इसके बाद पिछले साल जून में एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी के फंक्शन्स में भी दोनों को एक जैसे पिंक कलर के आउटफिट में साथ देखा गया था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले साल सितंबर में रचित ने अमेरिका में हुमा को प्रपोज किया था, जिसके बाद हुमा ने प्रपोजल स्वीकार कर लिया था। हालांकि, दोनों ने अभी तक अपने रिश्ते को पब्लिकली ऑफिशियल नहीं किया है।

3 जुलाई को रिलीज होगी फिल्म दोनों कलाकार फिल्म ‘बेबी डू डाई डू’ में एक साथ नजर आने वाले हैं। यह एक सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है, जिसका डायरेक्शन नचिकेत सामंत ने किया है। फिल्म में हुमा कुरैशी ‘बेबी करमाकर’ नाम की एक ऐसी कॉन्ट्रैक्ट किलर का रोल निभा रही हैं जो सुन नहीं सकती। वहीं रचित सिंह फिल्म में ‘सिद्धू’ के किरदार में दिखेंगे। इस फिल्म में सीमा पाहवा, सिकंदर खेर, चंकी पांडे, हिमांशु मलिक और अरुण कुशवाहा भी अहम किरदारों में हैं। यह फिल्म 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *