IMD Weather Photos Update; MP UP Rajasthan Rainfall Alert | ACTPnews

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में बादल फटने के बाद कई जगह तबाही हुई है। - Dainik Bhaskar


  • Hindi News
  • National
  • IMD Weather Photos Update; MP UP Rajasthan Rainfall Alert | Kerala Monsoon Forecast

नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ55 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में बादल फटने के बाद कई जगह तबाही हुई है।

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में मंगलवार को दो जगह बादल फटे है। पहला बादल सरथल के गहन इलाके में और दूसरा माछीपाल क्षेत्र में फटा है। कुछ इलाकों में लैंडस्लाइड से सड़कें बंद हो गईं है।

अधिकारियों के मुताबिक, फिलहाल किसी जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। पुलिस, रेड क्रॉस, राजस्व विभाग और अन्य एजेंसियों की टीमें मौके पर भेजी गई हैं।

सांसद और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने बताया कि स्थानीय लोगों से लगातार संपर्क किया जा रहा है, ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत मदद पहुंचाई जा सके।

इधर, राजस्थान और मध्य प्रदेश में आंधी-बारिश से 5 लोगों की मौत हो गई। एमपी के नीमच में सोमवार रात मकान की छत ढहने से मां-बेटे की मौत हो गई। वहीं, राजस्थान के जैसलमेर और बाड़मेर में दीवार ढहने से दो बच्चों सहित 3 लोगों की जान चली गई।

बादल फटने के बाद की 4 तस्वीरें…

बादल फटने से कई जगहों पर लैंडस्लाइड से रोड बंद हो गई है।

बादल फटने से कई जगहों पर लैंडस्लाइड से रोड बंद हो गई है।

सड़कों से होकर पानी के साथ मलवा बह रहा है।

सड़कों से होकर पानी के साथ मलवा बह रहा है।

पहाड़ों से पानी बहकर नीचले इलाकों में जा रहा है। लोगों से सावधान रहने की अपील की गई है।

पहाड़ों से पानी बहकर नीचले इलाकों में जा रहा है। लोगों से सावधान रहने की अपील की गई है।

बादल फटने से फिलहाल किसी नुकसान या हताहत की सूचना नहीं है।

बादल फटने से फिलहाल किसी नुकसान या हताहत की सूचना नहीं है।

एक घंटे में 100 मिमी+ बारिश को बादल फटना कहते हैं

बादल फटना ऐसी स्थिति है, जब किसी छोटे इलाके में बहुत कम समय के भीतर अचानक बेहद तेज बारिश होने लगती है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, यदि एक घंटे में 100 मिमी या उससे ज्यादा बारिश हो जाए, तो उसे क्लाउडबर्स्ट माना जाता है। यह घटना आमतौर पर 10 से 20 वर्ग किलोमीटर के छोटे क्षेत्र में होती है और पहाड़ी इलाकों में ज्यादा देखने को मिलती है। बादल फटने से अचानक बाढ़, भूस्खलन और सड़कों के क्षतिग्रस्त होने का खतरा बढ़ जाता है। बादल कैसे फटते हैं? एनिमेशन में देखिए

1. गर्म और नमी वाली हवा ऊपर उठती है।

2. ऊपर जाकर हवा ठंडी होती है और बड़ी मात्रा में पानी जमा होने लगता है।

3. पहाड़ या तेज हवाएं बादल को रोक देती हैं। बादल एक जगह रुक जाता है और लगातार भारी मात्रा में पानी इकट्ठा होता रहता है।

4. जब बादल पानी संभाल नहीं पाता, तो एक छोटे इलाके में कम समय में मूसलाधार बारिश होती है।

मौसम की डिटेल नीचे बताएंगे, उससे पहले गर्मी में सेहत का ख्याल रखने का तरीका बताने वाली ये खबर पढ़ लीजिए…

जरूरत की खबर- गर्मियों में लें नेचुरल कूलिंग हर्ब्स: बॉडी टेंपरेचर करे कंट्रोल, डिटॉक्स में मददगार, जानें किन्हें नहीं लेना चाहिए

गर्मियों में पसीना, थकान और डिहाइड्रेशन जैसे लक्षण बताते हैं कि शरीर लगातार हीट हो रहा है। इससे बचने लिए इंडियन किचन में कुछ नेचुरल कूलिंग हर्ब्स हमेशा मौजूद रहते हैं। इसलिए आज ‘जरूरत की खबर’ में जानेंगे कि- कूलिंग हर्ब्स शरीर को कैसे फायदा पहुंचाते हैं? इन्हें डाइट में कैसे शामिल करें? पढ़ें पूरी खबर…

राज्यों से मौसम की तस्वीरें…

राजस्थान के पाली में बारिश के बाद सड़क पर नदी की तरह पानी बहने लगा।

राजस्थान के पाली में बारिश के बाद सड़क पर नदी की तरह पानी बहने लगा।

राजस्थान के अलवर में एक घंटे की बारिश से बाजारों में पानी भर गया।

राजस्थान के अलवर में एक घंटे की बारिश से बाजारों में पानी भर गया।

MP के महू में धूल भरी आंधी चली। इससे सड़कों पर विजिबिलिटी काफी कम हो गई।

MP के महू में धूल भरी आंधी चली। इससे सड़कों पर विजिबिलिटी काफी कम हो गई।

MP के इंदौर में आंधी के कारण सड़कों पर कई पेड़ गिर गए। कई वाहन पेड़ के नीचे दब गए।

MP के इंदौर में आंधी के कारण सड़कों पर कई पेड़ गिर गए। कई वाहन पेड़ के नीचे दब गए।

केरलम में 4 जून को पहुंचेगा मानसून

मौसम विभाग ने बताया कि मानसून 4 जून को केरलम के तट पर पहुंच सकता है। पहले 26 मई को केरलम पहुंचने का अनुमान था। मानसून आमतौर पर 1 जून के आसपास केरलम पहुंचता है और अगले डेढ़ महीने में पूरे देश को कवर करता है।4

मौसम विभाग के मुताबिक, 2 से 6 जून के बीच केरलम के ज्यादातर हिस्सों में बारिश होगी। मंगलवार को मलप्पुरम, कोझिकोड और वायनाड में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बाकी 11 जिलों में यलो अलर्ट है।

बुधवार को 4 जिलों, गुरुवार को 8 जिलों और शुक्रवार को 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट रहेगा। बाकी जिलों में यलो अलर्ट रहेगा। इस दौरान कई जगहों पर बिजली गिर सकती है। 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं।

अगले दो दिन के मौसम का हाल

3 जून:

  • पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कई हिस्सों में 40-50kmph की रफ्तार से हवा चल सकती है।
  • मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार के कुछ क्षेत्रों में बारिश और आंधी की स्तिथि रह सकती है।
  • केरलम, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और आंध्र प्रदेश में बारिश का अनुमान है। तटीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं तेज बारिश भी हो सकती है।
  • असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश और आंधी-तूफान का असर रहेगा।

4 जून:

  • मध्य प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, कर्नाटक, लक्षद्वीप, तमिलनाडु, पुडुचेरी में भारी बारिश हो सकती है। केरलम में बहुत ज्यादा बारिश होने का अनुमान है।
  • गुजरात, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पंजाब, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, राजस्थान, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली तेज आंधी चल सकती है।
  • अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम में कुछ जगहों पर गर्म और उमस भरा मौसम रहेगा। बिहार में लू (हीट वेव) चलने की आशंका है।

राज्यों के मौसम का हाल…

मध्य प्रदेश: श्योपुर में एक रात में 9.6°C लुढ़का पारा; नीमच में आंधी से छत गिरी, मां-बेटे की मौत

प्रदेश के आधे हिस्से में पिछले 24 घंटे में आंधी, बारिश और ओले गिरे। बारिश के चलते दिन और रात के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। श्योपुर में एक ही रात में तापमान 9.6°C लुढ़क गया। नीमच में के सिंगोली में सोमवार रात जर्जर मकान की छत ढहने से मां-बेटे की मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ें…

उत्तर प्रदेश: आगरा में तेज बारिश से फुटपाथ धंसा, घरों में पानी घुसा; यूपी के 9 जिलों में अलर्ट

उत्तर प्रदेश के आगरा में आज सुबह तेज बारिश हुई। इससे कारण कई जगह सड़कें धंस गईं। फुटपाथ धंसने से 25 फीट का गड्ढा हो गया। इसमें ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली समा गई। सड़क किनारे खड़ीं कारें और ट्रक भी गड्‌ढों में पलट गए। एक मकान गिर गया। पूरी खबर पढ़ें…

राजस्थान: बाड़मेर-जैसलमेर में आंधी-तूफान से 3 की मौत, रिसोर्ट की दीवार गिरी; 19 जिलों में बारिश का अलर्ट

प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होने के कारण मौसम बदल गया है। मौसम विभाग ने आज 19 जिलों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, सोमवार को जैसलमेर और बाड़मेर में हुए अलग-अलग हादसों में दो बच्चों सहित 3 लोगों की मौत हो गई। सोमवार को सबसे अधिक तापमान फलोदी में 43.8°C दर्ज हुआ। पूरी खबर पढ़ें…

बिहार: राज्य के 6 जिलों का तापमान 45॰C पहुंचने का अनुमान; कैमूर सबसे गर्म, सीवान-सासाराम में हुई बारिश

बिहार में अगले कुछ दिनों तक ज्यादातर जिलों में तापमान तेजी से बढ़ेगा। गया, औरंगाबाद, रोहतास, कैमूर, बक्सर और नवादा जैसे जिलों में अधिकतम तापमान 43॰C से 45॰C पहुंच सकता है। बीते 24 घंटे में 40.1॰C के साथ कैमूर सबसे गर्म जिला रहा। जबकि सासाराम और सीवान में बारिश हुई। पूरी खबर पढ़ें…

हरियाणा: राज्य में 6 जून तक आंधी-बारिश का अलर्ट, 46°C से 38°C पर आया अधिकतम तामपान

हरियाणा में दो वेस्टर्न डिस्टर्वेंस एक्टिव होने जा रहे हैं। आज से 6 जून तक मौसम बदला हुआ रहेगा। 28 मई को आए वेस्टर्न डिस्टर्वेंस और राजस्थान के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण हरियाणा में 4 दिन बारिश और आंधी-तूफान आए। इससे हरियाणा में अधिकतम तापमान 46°C से गिरकर 37°C से 38°C पर आ गया। पूरी खबर पढ़ें…

उत्तराखंड: राज्य के सभी जिलों में बारिश का यलो अलर्ट, पहाड़ों पर बर्फबारी के आसार

उत्तराखंड के सभी जिलों में आज बारिश की संभावना है। 4000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी भी हो सकती है। 7 जून तक मौसम ऐसा ही रहने वाला है। सोमवार को नैनीताल में 30.5mm, भीमताल में 26mm, कालाढूंगी में 12mm, रामनगर में 8mm और द्वाराहाट में 7.5mm बारिश हुई। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *