Inter Miami Wins First Campiones Cup | ACTPnews

Inter Miami Wins First Campiones Cup


  • Hindi News
  • Sports
  • Inter Miami Wins First Campiones Cup | Messi & Casemiro Shine In Final

5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

लियोनेल मेसी ने इंटर मियामी के लिए 100वां गोल किया। उन्होंने बुधवार को मियामी के न्यू स्टेडियम में क्रूज एजुल के खिलाफ कैंपियोनेस कप फाइनल में 24वें मिनट में हेडर से गोल दागा। मेसी के गोल और कासेमिरो के 81वें मिनट में किए गोल की मदद से इंटर मियामी ने मुकाबला 2-0 से जीता। इसके साथ ही टीम ने पहली बार कैंपियोनेस कप का खिताब अपने नाम किया।

मेसी ने हेडर से खोला खाता

मेसी ने 24वें मिनट में लुइस सुआरेज के क्रॉस पर हेडर से गोल किया। यह इंटर मियामी के लिए उनका 100वां गोल था। उन्होंने सभी कॉम्पिटिशन्स में 115 मैचों में यह उपलब्धि हासिल की।

खास बात यह रही कि मेसी ने मियामी के लिए पहला गोल भी क्रूज एजुल के खिलाफ ही किया था। जुलाई 2023 में डेब्यू मैच में उन्होंने इंजरी टाइम में फ्री-किक से गोल कर टीम को 2-1 से जीत दिलाई थी।

कासेमिरो ने हेडर से बढ़त दोगुनी की

इंटर मियामी को 81वें मिनट में दूसरी सफलता मिली। मेसी की कॉर्नर किक पर कासेमिरो ने हेडर से गोल किया। इसके साथ ही मियामी ने 2-0 की बढ़त बना ली।

कासेमिरो ने पिछले पांच मैचों में चार गोल किए हैं। उनके सभी चार गोल हेडर से आए हैं।

मेसी के आने के बाद चौथी ट्रॉफी

मेसी के इंटर मियामी से जुड़ने के बाद टीम ने चार ट्रॉफी जीती हैं। मियामी ने 2023 में लीग्स कप, 2024 में सपोर्टर्स शील्ड, 2025 में MLS कप और अब 2026 में कैंपियोनेस कप अपने नाम किया।

मेक्सिकन टीमों का तीन साल का दबदबा खत्म

कैंपियोनेस कप में पिछले सीजन के MLS कप विजेता और मैक्सिको की ‘कैंपियोन डी कैंपियोनेस’ विजेता टीम के बीच मुकाबला होता है। यह इस टूर्नामेंट का आठवां संस्करण था।

मियामी की जीत से पहले पिछले तीनों सीजन में मैक्सिको की टीमों ने खिताब जीता था। क्रूज़ एज़ुल अब तक यह कप नहीं जीत पाई है। टीम 2021 के फाइनल में भी हार गई थी।

————————————————–

स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…

पाकिस्तान की न्यूट्रल वेन्यू की मांग खारिज:हॉकी इंडिया बोला-एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी खेलनी है तो भारत आना होगा

पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन ने भारत में होने वाली एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के मैच न्यूट्रल वेन्यू पर कराने की मांग की है। फेडरेशन ने सुरक्षा और भारत-पाकिस्तान के मौजूदा तनाव का हवाला दिया। पूरी खबर



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *