Japan Earthquake LIVE Video Updates; Kumamoto Damage Rescue Tragedy Photos | ACTPnews

जापान के सरकारी मीडिया NHK की तरफ से जारी फुटेज में भूकंप के झटके कैद हुए। - Dainik Bhaskar


11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जापान के सरकारी मीडिया NHK की तरफ से जारी फुटेज में भूकंप के झटके कैद हुए।

जापान के दक्षिणी द्वीप क्यूशू के कुमामोटो में मंगलवार को 6.8 तीव्रता का भूकंप आया है। इससे पहले भूकंप की तीव्रता 7.1 बताई गई थी।

जापान मौसम एजेंसी (JMA) के मुताबिक भूकंप का केंद्र कुमामोटो के तटीय शहर उटो के पास 10 किमी की गहराई में था। शुरुआती झटकों के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई थी, जिसे बाद में वापस ले लिया गया।

रॉयटर्स के मुताबिक, भूकंप के झटकों में अब तक 40 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। साथ ही, 48,300 से अधिक घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बिजली कंपनी क्यूशू इलेक्ट्रिक पावर ने बताया कि बिजली बहाल करने का काम जारी है।

भूकंप के कारण कई इलाकों में सड़कों में बड़ी-बड़ी दरारें पड़ गईं। कई जगह आग लगने और लोगों के घायल होने की भी खबरें हैं। राहत और बचाव दल प्रभावित इलाकों में तैनात हैं और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

जापान मौसम एजेंसी (JMA) ने लोगों को आगाह किया है कि अगले कुछ दिनों तक आफ्टरशॉक आ सकते हैं। इसलिए प्रभावित इलाकों में सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

भूकंप से जुड़े फुटेज…

जापान के कुमामोटो में तेज झटकों के बाद धूल का बड़ा गुबार उठता दिखा। भूकंप के असर से इलाके में कई जगह नुकसान की खबरें सामने आ रही हैं।

जापान के कुमामोटो में तेज झटकों के बाद धूल का बड़ा गुबार उठता दिखा। भूकंप के असर से इलाके में कई जगह नुकसान की खबरें सामने आ रही हैं।

भूकंप के बाद ऐतिहासिक कुमामोटो कैसल की पत्थर की दीवारों का एक हिस्सा ढह गया।

भूकंप के बाद ऐतिहासिक कुमामोटो कैसल की पत्थर की दीवारों का एक हिस्सा ढह गया।

भूकंप के बाद कुमामोटो में सड़कें टूट गई हैं।

भूकंप के बाद कुमामोटो में सड़कें टूट गई हैं।

मैप से समझिए हादसा कहां हुआ…

जापान भूकंप से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

लाइव अपडेट्स

15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भूकंप के बाद बुलेट ट्रेन सेवा रुकी, स्टेशन पर यात्रियों की भीड़

भूकंप के बाद एहतियात के तौर पर बुलेट ट्रेन सेवाएं रोक दी गई हैं, जिसके चलते स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ लग गई। दक्षिण-पश्चिमी जापान के फुकुओका स्थित जेआर हाकाता स्टेशन पर बड़ी संख्या में यात्री फंसे हुए हैं।

49 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कुमामोटो में 4.2 तीव्रता का आफ्टरशॉक

जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के मुताबिक, स्थानीय समयानुसार शाम करीब 7 बजे कुमामोटो में 4.2 तीव्रता का आफ्टरशॉक महसूस किया गया।

वहीं, जापान के मुख्य कैबिनेट सचिव मिनोरू किहारा ने मंगलवार शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि कुमामोटो में सेना की ओर से आपात राहत और बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

10:19 AM28 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

जापान सबसे ज्यादा भूकंप वाले देशों में शामिल

जापान दुनिया के सबसे ज्यादा भूकंप प्रभावित देशों में से एक है। यह चार बड़े टेक्टोनिक प्लेटों पर बसा है और प्रशांत महासागर के ‘रिंग ऑफ फायर’ का हिस्सा है। हर साल यहां करीब 1500 भूकंप आते हैं, जिनमें से ज्यादातर हल्के होते हैं।

09:18 AM28 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

48 हजार से ज्यादा घरों की बिजली गुल

कुमामोटो प्रीफेक्चर में आए शक्तिशाली भूकंप के बाद 48,300 से अधिक घरों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। बिजली कंपनी क्यूशू इलेक्ट्रिक पावर की टीमें आपूर्ति बहाल करने में जुटी हैं।

कंपनी ने लोगों से अपील की है कि गिरे हुए या टूटे बिजली के तारों को न छुएं। साथ ही कहीं भी बिजली के उपकरणों या लाइनों में नुकसान दिखने पर तुरंत इसकी सूचना देने को कहा है।

09:14 AM28 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

कुमामोटो की सड़कों में बड़ी दरारें पड़ीं

09:10 AM28 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

भूकंप से बचाव का जापान मॉडल

जापान दुनिया के सबसे ज्यादा भूकंप आने वाले देशों में है। यहां हर साल 1,500 से ज्यादा भूकंप दर्ज होते हैं। इसके बावजूद बड़े भूकंपों में दूसरे देशों की तुलना में नुकसान कम होता है। इसकी वजह भूकंप-रोधी इमारतें, तुरंत मिलने वाली चेतावनी, लोगों की नियमित तैयारी और मजबूत राहत व्यवस्था है।

09:10 AM28 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

कुमामोटो प्रीफेक्चरल म्यूजियम ऑफ आर्ट बंद

कुमामोटो प्रीफेक्चरल म्यूजियम ऑफ आर्ट ने बुधवार को बंद रहने का ऐलान किया है। संग्रहालय प्रशासन ने कहा कि यह फैसला सुरक्षा के एहतियाती कदम के तौर पर लिया गया है।

08:46 AM28 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

जापान के 5 बड़े भूकंप

08:40 AM28 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

भूकंप के बाद कुमामोटो कैसल की दीवार ढही

जापान के कुमामोटो में आए भूकंप के बाद ऐतिहासिक कुमामोटो कैसल की पत्थर की दीवार का एक हिस्सा ढह गया। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में दीवार का हिस्सा पास के जलाशय में गिरता दिखाई दे रहा है।

कुमामोटो कैसल जापान के सबसे प्रसिद्ध ऐतिहासिक स्थलों में गिना जाता है। इससे पहले 2016 के कुमामोटो भूकंप में भी इस किले को भारी नुकसान पहुंचा था।

08:34 AM28 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

सुनामी अलर्ट के बाद तत्काल निकासी के आदेश

सुनामी अलर्ट जारी होने के बाद जापान के प्रशासन ने प्रभावित तटीय इलाकों में तत्काल निकासी के आदेश जारी किए हैं। अरियाके और यात्सुशिरो सागर के लिए एडवाइजरी लागू है।

प्रशासन ने लोगों से कहा है कि समुद्र और तटीय इलाके खतरनाक हैं। तुरंत तट से दूर सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं। जब तक एडवाइजरी वापस नहीं ली जाती, तब तक समुद्र में न जाएं और न ही तट के पास जाएं।

साथ ही, कुमामोटो, नागासाकी, कागोशिमा, फुकुओका, सागा, ओइता और मियाजाकी प्रांतों में आपातकालीन चेतावनी जारी की गई है। लोगों से शांत रहने, स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करने और टीवी, रेडियो व आधिकारिक माध्यमों से जारी अपडेट पर नजर रखने की अपील की गई है।

08:30 AM28 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

एक मीटर ऊंची सुनामी की चेतावनी

जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (JMA) के मुताबिक, 7.1 तीव्रता के भूकंप के बाद 1 मीटर तक ऊंची सुनामी की लहरें उठने की आशंका जताई गई है। तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों से सतर्क रहने और जरूरत पड़ने पर तुरंत सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की गई है।

भूकंप के बाद जापान सरकार ने कुमामोटो के अलावा नागासाकी, कागोशिमा, फुकुओका, सागा, ओइता और मियाजाकी प्रांतों में भी आपातकालीन भूकंप चेतावनी जारी की है। ये सभी प्रांत क्यूशू द्वीप पर स्थित हैं। यह जानकारी समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *