सोमवार को IIT रुड़की ने JEE Advanced 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया। हालांकि इसे 10 बजे जारी किया जाना था लेकिन IIT रुड़की ने इसे पहले ही जारी कर दिया। इस साल IIT दिल्ली जोन से शुभम कुमार ने JEE Advanced 2026 में टॉप किया है, उनके टोटल 330 मार्क्स आए हैं। उसके साथ ही IIT दिल्ली जोन से ही कबीर छिल्लर और जतिन चाहर टॉपर लिस्ट में शामिल हैं।
1,79 लाख कैंडिडेट्स शामिल हुए थे कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। JEE Advanced 2026 परीक्षा में 1,79,694 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे और कुल 56,880 कैंडिडेट्स ने परीक्षा पास की है।
कैंडिडेट्स रोल नंबर/मोबाइल नंबर और DOB का यूज करके अपना JEE Advanced स्कोर 2026 देख सकते हैं। हालांकि, अभी तक JEE फाइनल आंसर की को लेकर को अपडेट नहीं दिया गया है। JEE Advanced रिजल्ट 2026 टॉपर्स लिस्ट कट-ऑफ 2026 में 18 अंकों की बढ़ोतरी हुई इस साल परीक्षा में कट ऑफ बढ़ गया है, इसमें बीते साल 2025 से 18 अंक की बढ़ोतरी हुई है और ये 92 हो गई है। वहीं सब्जेक्ट वाइज कट ऑफ में जनरल कैटेगरी के 8 अंक बढ़े हैं। एजुकेशन एक्सपर्ट के मुताबिक अनुसार परीक्षा में बैठने वाले कैंडिडेट्स में 31.65 फीसदी पास हुए हैं। 187389 विद्यार्थी रजिस्टर्ड हुए थे, जिनमें से 179694 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। जिनमें से 56880 को काउंसलिंग के लिए क्वालीफाई घोषित किया है इस बार कट ऑफ परसेंटाइल नंबर भी बढ़ा है। ऐसे देखें JEE Advanced स्कोरकार्ड —————–
ये खबर भी पढ़ें.. NEET, CBSE के बाद CUET एग्जाम में भी गड़बड़ी:2 घंटे देरी से शुरू हुआ एग्जाम, सेंटर पर छात्रों की नारेबाजी
30 मई को तकनीकी गड़बड़ी की वजह से कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट-अंडरग्रेजुएट यानी CUET-UG की पहली शिफ्ट की परीक्षा दो घंटे देर से शुरू हुई। पूरी खबर पढ़ें..
Source link
JEE Advanced 2026 रिजल्ट जारी:दिल्ली जोन के शुभम कुमार ने किया टॉप, 1,79 लाख कैंडिडेट्स ने दी थी परीक्षा | ACTPnews

Previous Post
Next Post
Leave a Reply
Latest News
Search the Archives
Access over the years of investigative journalism and breaking reports











