Kangana Ranaut Ayodhya Visit | Actress Offers Prayers at Ram Mandir | ACTPnews

कंगना रनोट ने लहंगा के साथ दुपट्टा लिया हुआ था और बालों में फूलों का गजरा लगाए हुए थीं।


बॉलीवुड एक्ट्रेस और भाजपा सांसद कंगना रनोट रविवार को अयोध्या पहुंचीं। उन्होंने दोपहर 1:30 बजे हनुमानगढ़ी और रामलला के दर्शन किए। राम मंदिर में कंगना रामलला की प्रतिमा को अपलक निहारती रहीं।

.

इस दौरान कंगना ने जल्द शादी करने के संकेत भी दिए। उन्होंने कहा, “अब लगता है कि परिवार के साथ कम से कम एक बार यहां जरूर आना पड़ेगा।” कंगना तीसरी बार अयोध्या पहुंची थीं।

इससे पहले उन्होंने एक शोरूम का उद्घाटन किया। कंगना ने कहा कि अयोध्या में सड़कें बनी हैं और एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं विकसित हुई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन अब साकार हो रहा है।

कंगना ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को अपना भाई बताया। उन्होंने कहा कि अयोध्या के लोगों को उनकी सेवा का लाभ मिल रहा है। अयोध्या धाम आज दुनियाभर में प्रसिद्ध हो रहा है। यहां रहने वाले लोग धन्य हैं।

साउथ इंडियन ड्रेस में अयोध्या पहुंचीं कंगना, 2 तस्वीरें देखिए…

कंगना रनोट ने लहंगा के साथ दुपट्टा लिया हुआ था और बालों में फूलों का गजरा लगाए हुए थीं।

कंगना रनोट में हनुमान गढ़ी में कहा- यहां आकर मैं धन्य हो गईं। मैंने यहां की दिव्यता को महसूस किया है।

कंगना रनोट में हनुमान गढ़ी में कहा- यहां आकर मैं धन्य हो गईं। मैंने यहां की दिव्यता को महसूस किया है।

30 मिनट राम मंदिर में भ्रमण करती रहीं कंगना

कंगना पहले श्रीराम जन्मभूमि परिसर पहुंचीं। मंदिर ट्रस्ट की ओर से उन्हें रामनामी चोला पहनाया गया। भगवान का प्रसाद दिया। उन्होंने करीब 30 मिनट तक मंदिर में दर्शन और भ्रमण किया। इसके बाद हनुमानगढ़ी में दर्शन किए।

कंगना ने कहा,

QuoteImage

रामलला की अयोध्या पवित्र धरती है। यहां आना हमेशा सौभाग्य की बात है। यहां आकर अत्यंत पावन और दिव्य अनुभूति हुई है, जिसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है।

QuoteImage

कंगना ने राम मंदिर के भव्य परिसर की भी तारीफ की। उन्होंने कहा- मंदिर परिसर बेहद विशाल और खूबसूरत है। अयोध्या में आध्यात्मिक शांति और संतुष्टि का अनुभव करने के लिए परिवार के साथ कम से कम दो से तीन दिन बिताने चाहिए। तभी यहां की दिव्यता को पूरी तरह महसूस किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि अब लगता है कि परिवार के साथ कम से कम एक बार यहां जरूर आना पड़ेगा।

3 और तस्वीरें देखिए…

कंगना राम मंदिर में गर्भगृह के बाहर बैठकर दर्शन-पूजन किया।

कंगना राम मंदिर में गर्भगृह के बाहर बैठकर दर्शन-पूजन किया।

कंगना परिसर में बने कई मंदिरों में भी गईं।

कंगना परिसर में बने कई मंदिरों में भी गईं।

कंगना ने राम मंदिर परिसर का भ्रमण किया।

कंगना ने राम मंदिर परिसर का भ्रमण किया।

CJP के प्रदर्शन पर कंगना बोलीं- देशवासियों को परेशान करने की साजिश चल रही

अयोध्या पहुंचने से एक दिन पहले कंगना रनोट लखनऊ आई थीं। यहां उन्होंने दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के आह्वान पर निशाना साधा।

उन्होंने कहा- देश के सामने राष्ट्रविरोधी तत्वों, आतंकवादी ताकतों और अंतरराष्ट्रीय साजिशों की चुनौतियां गंभीर चिंता का विषय हैं। कंगना ने आरोप लगाया कि अलग-अलग बहानों से देश और नागरिकों को परेशान करने की साजिशें की जा रही हैं।

लखनऊ आने पर कंगना ने कहा- यूपी आकर मुझे अच्छा लगता है। यहां विकास के काम देखने को मिलते हैं।

लखनऊ आने पर कंगना ने कहा- यूपी आकर मुझे अच्छा लगता है। यहां विकास के काम देखने को मिलते हैं।

कब-कब अयोध्या पहुंचीं कंगना

तस्वीर 21 जनवरी, 2024 की है। कंगना ने हनुमानगढ़ी मंदिर में झाड़ू लगाकर सफाई की थी।

तस्वीर 21 जनवरी, 2024 की है। कंगना ने हनुमानगढ़ी मंदिर में झाड़ू लगाकर सफाई की थी।

तस्वीर 22 जनवरी, 2024 की है। कंगना रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुई थीं।

तस्वीर 22 जनवरी, 2024 की है। कंगना रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुई थीं।

तस्वीर 26 अक्टूबर, 2023 की है। कंगना ने फिल्म तेजस की रिलीज से पहले टेंट में विराजमान रामलला के दर्शन किए थे।

तस्वीर 26 अक्टूबर, 2023 की है। कंगना ने फिल्म तेजस की रिलीज से पहले टेंट में विराजमान रामलला के दर्शन किए थे।

——————–

ये खबर भी पढ़ें…

झांसी का काली बाबा हिस्ट्रीशीटर निकला, गिरफ्तार: आर्मी जैसी ड्रेस पहनता, दिव्य दरबार लगाता था; विदेशों से आते थे भक्त

झांसी में काली सरकार बाबा उर्फ प्रदीप शुक्ला हिस्ट्रीशीटर निकला है। रविवार दोपहर पुलिस ने छापेमारी करके उसे गिरफ्तार कर लिया। वह वेश बदलकर मंदिर में रह रहा था। वह आर्मी जैसी ड्रेस पहनता था और दिव्य दरबार लगाता था। हर बीमारी ठीक करने का दावा करता था।

उसके दिव्य दरबार में देश ही नहीं, विदेशों से भी लोग आते थे। इंस्टाग्राम पर उसके एक लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। काली सरकार हरदोई के चौहान थोक का रहने वाला है। 3 साल पहले मारपीट के मामले में पेश न होने पर हरदोई कोर्ट ने उसके खिलाफ वारंट जारी किया था। तब से वह फरार था। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *