Kharge Attacks PM Modi Over SRCC Speech | ACTPnews

Kharge Attacks PM Modi Over SRCC Speech


नई दिल्लीकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम मोदी के दिल्ली के श्रीराम कॉलेज में छात्रों से किए संवाद को राजनीतिक भाषण बताया। खड़गे ने X पर पोस्ट किया- मोदी जी कल दिल्ली विश्वविद्यालय के SRCC में गए।

यह देश के युवाओं, शिक्षा और उनके भविष्य पर संवाद का अवसर था। लेकिन अफसोस, युवाओं के सवालों का सामना करने के बजाय भाषण फिर एक राजनीतिक प्रचार में बदल गया।

कभी नाराज फूफा, तो कभी दिमागी और अर्बन नक्सल। जुमले बदलते रहते हैं, पर मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियां नहीं बदलती।

खड़गे ने आगे लिखा कि प्रधानमंत्री जी, आउटरीच तभी करनी पड़ती है जब आप आउट ऑफ रीच हो जाते हैं। प्रधानमंत्री जी ने अपना रिपोर्ट कार्ड दिखाया। देश का युवा भी अपना रिपोर्ट कार्ड लेकर खड़ा है।

5 सितंबर: मोदी ने श्रीराम कॉलेज में कहा- मेरी होम्योपैथी गोली से दिमागी नक्सल बौखला गए

पीएम मोदी शनिवार को श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) कॉलेज के 100वें स्थापना दिवस सामरोह में शामिल हुए। उन्होंने जेन-जी छात्रों के बीच 48 मिनट स्पीच दी।

  • धुरंधर भले न हों, पर धूम मचाई: पीएम मोदी ने कहा कि आपकी लैंग्वेज में कहूं तो इस कॉलेज के पूर्व छात्र OG (ओरिजनल गैंग्स्टर) हैं। वे धुरंधर भले न हों, पर दुनियाभर में धूम तो मचाई है।
  • दिमागी नक्सल का जिक्र: मोदी ने यहां अपनी लाल किले पर दी गई 15 अगस्त की स्पीच का जिक्र भी किया। वे बोले- मैंने उस दिन ‘दिमागी नक्सल’ कहकर होम्योपैथी की ऐसी गोली दी, जिससे सारे विरोधी बौखलाने लगे।
  • तंज कसने वाले ‘नाराज फूफा’: पीएम ने कहा- हर बात पर इसकी क्या जरूरत है कहने वाले लोग ‘नाराज फूफा’ हैं। इनका एक ही डायलॉग होता है, इसकी क्या जरूरत है। इन लोगों ने बुलेट ट्रेन, यूपीआई और नई संसद जैसे कामों पर भी सवाल उठाया।
  • 2013 के हालात से भारत काफी आगे आया: 2013 में बैंकिंग सिस्टम तबाह कर दिया गया था। 2008 में मुंबई में आतंकी हमला हुआ, लेकिन सरकार ने कोई कदम नहीं उठाया।

खड़गे के भाजपा सरकार के खिलाफ पिछले 3 बयान…

खड़गे बोले- मोदी-शाह अगर दलित होते तो क्या ऐसे चुप रहते

हल्द्वानी शुद्धिकरण मामले में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अब वीडियो जारी कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की चुप्पी पर सवाल उठाए हैं। खड़गे ने कहा कि अगर मोदी दलित होते और उनके साथ ऐसा होता तो क्या वे तब भी ऐसे ही चुप रहते। पूरी खबर पढ़ें…

खड़गे ने चुनाव आयोग को BJP बचाओ कमीशन कहा

खड़गे ने कहा- चुनाव आयोग निष्पक्ष चुनावों के संरक्षक की जगह ‘सेव बीजेपी चेयर कमीशन’ की तरह काम कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी ‘वोट चोरी’ के जरिए भारत के लोकतंत्र को खोखला करने की साजिश कर रही है। यह साजिश अब सामने आ गई है। पूरी खबर पढ़ें…

खड़गे बोले- मैं विधायक बना था तब अमित शाह बच्चे थे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि जब मैं पहली बार विधायक बना था, तब अमित शाह बच्चे थे और आज हमें देशभक्ति सिखा रहे हैं। उन्होंने यह बात दक्षिण गोवा में एक जनसभा में कही थी। पूरी खबर पढ़ें…

———————————

ये खबर भी पढ़ें…

खड़गे ने परिसीमन को लेकर पीएम को चिट्‌ठी लिखी: चर्चा के लिए समय मांगा

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने गुरुवार को पीएम नरेंद्र मोदी को चिट्‌ठी लिखकर परिसीमन पर चर्चा के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग की। खड़गे ने मोदी से आग्रह किया कि वे परिसीमन के लिए सरकार के प्रस्तावों को सभी राजनीतिक दलों के साथ शेयर करें। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *