Kota Leopard Rescue Operation LIVE Photos Update; CB Garden | ACTPnews

लेपर्ड पेड़ पर फंसा था। वन विभाग की टीम ने ट्रैंकुलाइज किया। इसके बाद लेपर्ड नीचे लगाए जाल में गिर गया। - Dainik Bhaskar


कोटा11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

लेपर्ड पेड़ पर फंसा था। वन विभाग की टीम ने ट्रैंकुलाइज किया। इसके बाद लेपर्ड नीचे लगाए जाल में गिर गया।

राजस्थान के कोटा में सबसे बड़े पब्लिक पार्क छत्र विलास में मंगलवार सुबह 6 बजे एक लेपर्ड घुस गया। यह लेपर्ड 40 फीट ऊंचे जामुन के पेड़ पर चढ़ गया। लेपर्ड को नीचे लाने के लिए ट्रैंकुलाइज करना जरूरी था।

वन विभाग की टीम ने लेपर्ड को ट्रैंकुलाइज करने के लिए 5 बार फायर किए, जिसमें से एक कामयाब हुआ। इसके बाद लेपर्ड बेहोश होकर नीचे लगाई नेट में गिर गया। डीएफओ प्रमोद धाकड़ ने बताया कि लेपर्ड का मेडिकल कराया जाएगा। उसके बाद उसे जंगल में छोड़ा जाएगा।

सबसे पहले देखिए- रेस्क्यू से जुड़ी PHOTOS

लेपर्ड पेड़ से नीचे लगाई नेट पर गिरा। अधिकारियों ने बताया कि आखिरी दो निशाने एक क्रेन पर चढ़कर लगाए गए थे।

लेपर्ड पेड़ से नीचे लगाई नेट पर गिरा। अधिकारियों ने बताया कि आखिरी दो निशाने एक क्रेन पर चढ़कर लगाए गए थे।

जाल में गिरे लेपर्ड को ले जाती रेस्क्यू टीम।

जाल में गिरे लेपर्ड को ले जाती रेस्क्यू टीम।

लेपर्ड पर वेटरनरी डॉक्टर अखिलेश पांडे ने लेपर्ड पर निशाना लगाया था, लेकिन डार्ट मिस हो गया।

लेपर्ड पर वेटरनरी डॉक्टर अखिलेश पांडे ने लेपर्ड पर निशाना लगाया था, लेकिन डार्ट मिस हो गया।

गार्डन में रोजाना बड़ी संख्या में लोग मॉर्निंग वॉक, योग और एक्सरसाइज के लिए पहुंचते हैं। लेपर्ड के घुसने की जानकारी के बाद पार्क के बाहर भीड़ लग गई।

गार्डन में रोजाना बड़ी संख्या में लोग मॉर्निंग वॉक, योग और एक्सरसाइज के लिए पहुंचते हैं। लेपर्ड के घुसने की जानकारी के बाद पार्क के बाहर भीड़ लग गई।

इस क्रेन को करीब 40 फीट ऊंचाई तक सेट किया गया। इसके बाद निशाना लगाया गया।

इस क्रेन को करीब 40 फीट ऊंचाई तक सेट किया गया। इसके बाद निशाना लगाया गया।

लेपर्ड के रेस्क्यू से पहले पूरे एरिया को सिक्योर किया गया। लोगों से पार्क में न आने की अपील की गई।

लेपर्ड के रेस्क्यू से पहले पूरे एरिया को सिक्योर किया गया। लोगों से पार्क में न आने की अपील की गई।

वन विभाग की टीम ने पेड़ के आसपास नेट और पिंजरा लगवाया। उसके बाद क्रेन की हाइट पेड़ के अनुसार एडजस्ट की गई।

वन विभाग की टीम ने पेड़ के आसपास नेट और पिंजरा लगवाया। उसके बाद क्रेन की हाइट पेड़ के अनुसार एडजस्ट की गई।

लेपर्ड के पेट में डार्ट लगा, कुछ देर बाद बेहोश हुआ

जानकारी के अनुसार ट्रैंकुलाइज करने की पहली चार कोशिशें पेड़ के घने होने के कारण फेल हुई थीं। पांचवीं बार निशाना क्रेन पर चढ़कर लगाया गया। इस दौरान सामने से दूरी करीब 10 फीट थी।

निशाना लेपर्ड के पेट में लगा। इसके करीब 20 मिनट बाद लेपर्ड बेहोश होकर नीचे लगाए जाल पर गिरा।

25 लोगों की टीम रेस्क्यू करने पहुंची थी

डीएफओ प्रमोद धाकड़ ने बताया कि पार्क में लेपर्ड जामुन के पेड़ पर बैठा था। इस बात की संभावना है कि ये वो ही लेपर्ड है, जो कुछ दिन पहले माल रोड स्थित आर्मी एरिया और स्वास्थ्य विभाग कार्यालय के पास नजर आया था।

वन विभाग ने पहले पिंजरा भी लगाया था, लेकिन लेपर्ड उसमें कैद नहीं हुआ। मंगलवार को सीवी पार्क में हुए रेस्क्यू में दो डॉक्टरों के अलावा सीसीएफ, दो एसीएफ सहित 25 मेंबर्स की टीम थी। पूरा रेस्क्यू करीब साढ़े तीन घंटे चला।

ये खबर भी पढ़ें…

खेत के तारों में फंसा लेपर्ड, तड़प तड़पकर मौत:दहाड़ सुनकर ग्रामीणों ने सूचना दी, रेस्क्यू टीम पहुंचने से पहले दम तोड़ा

———

लेपर्ड के रेस्क्यू से जुड़े अपडेट्स पढ़ने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

लाइव अपडेट्स

06:01 AM8 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

हेल्थ चेकअप के बाद होगा डिसीजन

लेपर्ड को सीवी पार्क से वन विभाग के नयापुरा ऑफिस ले जाया गया है। यहां उसका हेल्थ चेकअप किया जाएगा। उसकी हेल्थ कंडीशन के आधार आगे फैसला किया जाएगा।

05:17 AM8 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

40 फीट ऊंचे पेड़ से नीचे गिरा लेपर्ड

डीएफओ प्रमोद धाकड़ ने बताया कि काफी ज्यादा ऊंचाई पर पैंथर होने की वजह से ट्रेंकुलाइज करने में दिक्कत आई। 4 डॉट फायर किए पांचवें डॉट में पैंथर के लग पाया। सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर लिया गया है। अब उसका मेडिकल किया जाएगा इसके बाद पैंथर को रिलीज किया जाएगा

04:47 AM8 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

लेपर्ड को बेहोश करने में आ रही परेशानी

घने पेड़ और पत्तियों के कारण ट्रेंकुलाइज गन से छोड़ा गया डार्ट तेंदुए तक नहीं पहुंच पाए। एक्सपर्ट करीब तीन घंटे से लेपर्ड को बेहोश करने की कोशिश कर रहे हैं।

04:34 AM8 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

रेस्क्यू टीम तीसरा निशाना लगाने से पहले तैयारियों में जुटी

पेड़ के नीचे जाल लगाया। डॉक्टर्स की टीम भी मौके पर। एक्सपर्ट ने बताया कि लेपर्ड के डार्ट लगने के बाद करीब आधा घंटे तक उसके बेहोश होने का इंतजार किया जाएगा। पूरी तैयारी के बाद तीसरी बार निशाना लगाया जाएगा।

04:02 AM8 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

200 से ज्यादा लोगों को पार्क से निकाला

पार्क में घूमने आए लोगों ने बताया कि जब लेपर्ड को पहली बार पार्क देखा गया था, उस वक्त करीब 200 लोग यहां एक्सरसाइड और मॉर्निंग वॉक कर रहे थे। पेड़ पर बैठे लेपर्ड को देखकर दहशत फैल गई। वन विभाग की टीम और पुलिस लेट पहुंची थी। इसके बाद पूरे पार्क को खाली कराया गया।

03:51 AM8 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

जामुन के पेड़ पर चढ़ा है लेपर्ड

सीबी गार्डन में मॉर्निंग वॉक पर आने वाले भागीरथ शर्मा ने बताया कि मैं रोज की तरह आज भी मॉर्निंग वॉक पर आया था। सुबह बाहर भीड़ लगी हुई थी।

जानकारी में आया कि अंदर जामुन के पेड़ पर लेपर्ड बैठा हुआ है। सीबी गार्डन को प्रशासन ने खाली करवा दिया।

मौके पर RAC के जवान भी पहुंचे हैं।

03:43 AM8 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

कोटा नगर निगम की क्रेन से लगाएंगे निशाना

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि लेपर्ड को बेहोश करने के लिए क्रेन से निशाना लगाया जाएगा। पहले छोटी क्रेन मंगाई गई थी, लेकिन पेड़ की ऊंचाई करीब 40 फीट है और लेपर्ड काफी ऊंचाई पर है तो उससे निशाना नहीं लगाया जा सका। अब बड़ी क्रेन मंगवाई गई है।

03:37 AM8 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

पेड़ के नीचे से निशाना लगाया, लेकिन चूके

सीबी गार्डन से कुछ दूरी पर ही वन विभाग का कार्यालय है। सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और गार्डन में मौजूद सभी लोगों को बाहर निकालकर गेट बंद कर दिया गया। ट्रेंकुलाइज करने के लिए दो बार पेड़ के नीचे से लेपर्ड पर निशाना लगाया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *