एशियन गेम्स 2026 में के फाइनल मुकाबले में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने श्रीलंका के खिलाफ मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। ये मुकाबला कोरोगी स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 216 रन बनाने में कामयाब रही। भारत की तरफ से स्मृति मंधाना ने सबसे ज्यादा 79 रन बनाए। भारतीय महिला टीम ने इस मैच के लिए प्लेइंग XI में कोई बदलाव नहीं किया था।
इससे पहले एशिया कप 2026 के फाइनल में भी यही दोनों टीमें भिड़ी थीं, जहां भारतीय टीम ने श्रीलंका को 72 रनों से करारी शिकस्त देकर आठवीं बार ट्रॉफी अपने नाम की थी। अब भारतीय महिला टीम उसी शानदार प्रदर्शन को दोहराकर एक बार फिर गोल्ड जीतना चाहेगी।
भारत का सेमीफाइनल मैच बांग्लादेश से हुआ था। उस मैच में टीम इंडिया ने पहले बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 195 रन बनाए थे। जवाब में बांग्लादेश की टीम 15.4 ओवर में 81 रन बनाकर ऑलआउट हो गई थी। वहीं पहले सेमीफाइनल मैच में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 8 विकेट से हराया था। उस मैच में श्रीलंका ने 17.5 ओवर में ही 178 रन का टारगेट चेज किया था।
दोनों टीमों की प्लेइंग XI:
भारत महिला टीम: स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, गुनालन कमलिनी, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेट कीपर), भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, श्रेयंका पाटिल, श्री चरणी, नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़
श्रीलंका महिला टीम: इमेशा दुलानी, चमारी अट्टापट्टू (कप्तान), हासिनी परेरा, हर्षिता समरविक्रमा, कविशा दिलहारी, हंसिमा करुणारत्ने, कौशानी नुथ्यांगना (विकेटकीपर), मिताली अयोध्या, काव्या कविंदी, चामुदी प्रबोदा, सुगंधिका कुमारी
इंडिया वुमेंस वर्सेस श्रीलंका वुमेंस एशियन गेम्स 2026 स्क्वॉड
भारतीय महिला क्रिकेट टीम: शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, गुनालन कमलिनी, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, रिचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, श्रेयंका पाटिल, श्री चरणी, क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा, रेणुका सिंह ठाकुर, अरुंधति रेड्डी और राधा यादव
श्रीलंका वुमेंस स्क्वॉड: इमेशा दुलानी, चमारी अट्टापट्टू (कप्तान), हसिनी परेरा, हर्षिता समरविक्रमा, कविशा दिलहारी, हंसिमा करुणारत्ने, कौशानी नुथ्यांगना (विकेट कीपर), मिताली अयोध्या, काव्या कविंदी, चामुदी प्रबोदा, सुगंधिका कुमारी, रश्मिका सेवंदी, निमाशा मीपेज, संजना कविंदी और अनुष्का संजीवनी
Latest Cricket News
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});













