LSG Vs PBKS LIVE Score Update; Shreyas Iyer Rishabh Pant Prince Yadav | ACTPnews

LSG Vs PBKS LIVE Score Update; Shreyas Iyer Rishabh Pant Prince Yadav


लखनऊ5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

IPL में शनिवार को पंजाब किंग्स (PBKS) का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) से होगा। मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा। पंजाब के लिए यह मुकाबला करो या मरो जैसा है। पहले हाफ में 7 में से 6 मैच जीतने वाली टीम लगातार 6 मुकाबले हार चुकी है।

पंजाब को लखनऊ के खिलाफ जीत के बाद रविवार के अन्य मैचों के नतीजों पर भी निर्भर रहना होगा। दूसरी तरफ, लखनऊ पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है।

IPL में दोनों टीमें 8वीं बार भिड़ेंगी

IPL में दोनों टीमें 7 बार भिड़ चुकी हैं। लखनऊ ने 3 और पंजाब ने 4 मैच जीते हैं। एक मैच टाई रहा। इस सीजन दोनों टीमें दूसरी बार आमने-सामने होंगी। पहले मुकाबले में पंजाब ने अपने होमग्राउंड पर लखनऊ को हराया था।

पंत और पूरन से बड़ी पारी की उम्मीद

लखनऊ के लिए सबसे बड़ी राहत मिचेल मार्श और जोश इंग्लिस की शानदार फॉर्म है। पिछले मैच में दोनों ने 8.2 ओवरों में 109 रन की साझेदारी की थी। निकोलस पूरन पिछले 4 मैचों में केवल 87 रन बना सके हैं और फॉर्म में वापसी करना चाहेंगे। कप्तान ऋषभ पंत के बल्ले से इस सीजन केवल एक अर्धशतक निकला है। पंत आखिरी मैच में बड़ी पारी खेलकर सीजन खत्म करना चाहेंगे।

गेंदबाजी में यह देखना दिलचस्प होगा कि मोहम्मद शमी की टीम में वापसी होती है या नहीं। मिचेल मार्श 13 मैचों में 563 रन बनाकर टीम के टॉप रन स्कोरर हैं। प्रिंस यादव 13 मैचों में 16 विकेट लेकर टॉप विकेट टेकर हैं।

प्रियांश, प्रभसिमरन और कप्तान श्रेयस आउट ऑफ फॉर्म

पंजाब किंग्स की सबसे बड़ी कमजोरी उसका बल्लेबाजी क्रम बन गया है। शुरुआती मैचों में आक्रामक शुरुआत देने वाले प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह और कूपर कोनोली पिछले कुछ मैचों से फ्लॉप रहे हैं। प्रियांश ने पिछली 7 पारियों में सिर्फ एक अर्धशतक लगाया है और पिछले मैच में शून्य पर आउट हुए थे। प्रभसिमरन भी पिछली 5 पारियों में केवल एक पचासा लगा सके हैं।

कप्तान श्रेयस अय्यर का बल्ला भी शांत है। पिछली 6 हार में वे केवल एक बार 50 का आंकड़ा पार कर पाए हैं। दिल्ली के खिलाफ मैच जिताने वाला मिडिल ऑर्डर आउट ऑफ फॉर्म है, जबकि खराब गेंदबाजी और फील्डिंग ने टीम की मुश्किलें बढ़ाई हैं। कूपर कोनोली 13 मैचों में 473 रन बनाकर टीम के टॉप रन स्कोरर हैं। अर्शदीप सिंह 13 मैचों में 14 विकेट लेकर टॉप विकेट टेकर हैं।

पिच

इकाना स्टेडियम की पिच पर स्पिनरों को काफी मदद मिलती है और बल्लेबाजों के लिए बड़े हिट्स लगाना आसान नहीं होता। शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को भी मूवमेंट और स्विंग मिलती है, जो बल्लेबाजों के खिलाफ असरदार साबित हो सकती है।

लखनऊ का इकाना स्टेडियम बाकी मैदानों से अलग माना जाता है। जहां दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और कोलकाता में 200 रन आम हैं, वहीं यहां औसतन स्कोर 165-170 के बीच रहता है। इससे मुकाबला संतुलित नजर आता है।

इस पिच पर अब तक IPL के 28 मैच खेले गए हैं। 11 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती है, जबकि 15 बार लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम को जीत मिली है। एक मैच टाई रहा और एक का रिजल्ट नहीं निकला।

बारिश की संभावना नहीं है

लखनऊ में मैच के दौरान मौसम बेहद गर्म और शुष्क रहेगा। दिन भर तेज धूप और लू चलने की संभावना है। शाम 7.30 बजे तापमान 36 से 38 डिग्री के आसपास रह सकता है। बारिश की संभावना नहीं है और आसमान साफ रहेगा।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-XI

लखनऊ- मिचेल मार्श, जोश इंग्लिस, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, मोहसिन खान, मयंक यादव, आकाश सिंह, प्रिंस यादव।

इम्पैक्ट प्लेयर: दिग्वेश सिंह राठी

पंजाब- प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, सूर्यांश शेडगे, अजमतुल्लाह ओमरजई, हरप्रीत बरार, जेवियर बार्टलेट, लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह।

इम्पैक्ट प्लेयर: युजवेंद्र चहल

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed