Maharashtra Family Death Tragedy Video; Son Suicide – Father Mother | ACTPnews

Maharashtra Family Death Tragedy Video; Son Suicide - Father Mother


  • Hindi News
  • National
  • Maharashtra Family Death Tragedy Video; Son Suicide Father Mother | Chhatrapati Sambhajinagar

छत्रपति संभाजीनगरकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

छत्रपति संभाजीनगर में शुक्रवार को माता-पिता और बेटे समेत 3 लोगों की मौत की घटना सामने आई। दरअसल, 18 साल का एक युवक आत्महत्या करने के इरादे से पहाड़ पर पहुंचा था। उसे बचाने की कोशिश में उसके पिता खाई में गिर गए और उनकी मौत हो गई।

पति और बेटे की मौत अपनी आंखों के सामने देखने के बाद मां ने भी पहाड़ से छलांग लगा दी। घटना तिसगांव इलाके के खावड्या पहाड़ की है। लड़के ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हादसे का 7 सेकंड का वीडियो वायरल…

सुसाइड करने गए लड़के को 3 घंटे समझाते रहे लोग

देवलाई-सतारा इलाके में रहने वाला 18 साल का कुणाल मुरलीधर चंदवाडे पहाड़ पर गया था। वह आत्महत्या करने की बात कह रहा था। खबर मिलते ही उसके पिता मुरलीधर, मां संगीता और कुछ स्थानीय लोग उसे बचाने के लिए पहाड़ पर पहुंचे।

करीब तीन घंटे तक लोग उसे नीचे आने के लिए कहते रहे। तिसगांव के पूर्व सरपंच संजय जाधव के मुताबिक, कुणाल सुबह करीब 10 बजे से पहाड़ पर था। लोग लगातार उसे समझा रहे थे।

उन्होंने कुणाल से कहा कि वह नीचे आ जाए, उसे मोबाइल फोन देने की बात भी कही। कुणाल बेहद परेशान था और कह रहा था कि अब उसके पास कोई रास्ता नहीं बचा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *