Maharashtra Lohagad fort Tragedy boy Fall to Death | ACTPnews

Maharashtra Lohagad fort Tragedy boy Fall to Death


पुणे7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

महाराष्ट्र के पुणे में बने लोहगढ़ किले पर घूमने गया युवक फोटो खींचते समय 400 फीट गहरी खाई में गिर गया। चोटों के चलते उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक तेज हवाओं के चलने से वह बैलेंस नहीं बना सका और फिसल गया।

मरने वाले की पहचान केतन विशाल अग्रवाल के रूप में हुई है। वह पुणे के पास गहुंजे का रहने वाला था और रियल एस्टेट कंपनी का डायरेक्टर था।

यह हादसा तब हुआ जब उनकी मंगेतर और दो करीबी दोस्त, केतन की होने वाली पत्नी का जन्मदिन मनाने के लिए किले पर चढ़े थे। उसकी शादी इसी साल नवंबर में होने वाली थी।

पुलिस और शिवदुर्ग मित्र इमरजेंसी रेस्क्यू टीम ने घनी झाड़ियों से 3 घंटे तक ऑपरेशन चलाकर केतन के शव को बाहर निकाला

पुलिस और शिवदुर्ग मित्र इमरजेंसी रेस्क्यू टीम ने घनी झाड़ियों से 3 घंटे तक ऑपरेशन चलाकर केतन के शव को बाहर निकाला

शादी के लिए राजस्थान में बुक किया था पैलेस

लोनावला ग्रामीण पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर दिनेश तायडे ने बताया कि घटना के समय तेज हवाएं चल रही थीं। अग्रवाल की शादी नवंबर में तय थी और पता चला है कि परिवारों ने शादी के लिए राजस्थान के उदयपुर में एक पैलेस बुक किया था। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एक्सीडेंटल डेथ (दुर्घटना से मौत) की रिपोर्ट दर्ज की गई है और आगे की जांच चल रही है।

यूनेस्को वर्ल्ड हैरिटेज में शामिल है लोहगढ़ फोर्ट

लोहागढ़ किला छत्रपति शिवाजी महाराज के इतिहास से जुड़ा एक महत्वपूर्ण दुर्ग माना जाता है। यह महाराष्ट्र के उन 12 किलों में शामिल है जिन्हें यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में स्थान मिला हुआ है। मानसून के दौरान यहां बड़ी संख्या में पर्यटक और ट्रेकर्स पहुंचते हैं।

महाराष्ट्र के पुणे से 65 किमी दूर बना एक पहाड़ी किला है। यह समुद्र तल से लगभग 1,033 मीटर (3,389 फीट) की ऊंचाई पर बना है और सह्याद्रि पर्वतमाला का हिस्सा है। माना जाता है कि किले का निर्माण लगभग 11वीं–12वीं शताब्दी में हुआ था।

इस पर विभिन्न राजवंशों का नियंत्रण रहा, जिनमें यादव, बहमनी, निजामशाही, मुगल और मराठा शामिल हैं। शिवाजी महाराज ने 1648 में इस किले पर कब्जा किया था। 1665 की पुरंदर की संधि के बाद यह मुगलों के पास चला गया, लेकिन बाद में मराठों ने इसे फिर हासिल कर लिया।

मराठा शासन के दौरान इसका उपयोग खजाना और महत्वपूर्ण सामान रखने के लिए किया जाता था। विंचू कटा इसकी सबसे प्रसिद्ध संरचना है। यह बिच्छू की पूंछ जैसी लंबी पत्थरीली दीवार है।

———————————-

ये खबर भी पढ़ें…

महाराष्ट्र में कार 800 फीट गहरी खाई में गिरी: 8 की मौत, मोबाइल से लोकेशन मिली

महाराष्ट्र और कर्नाटक में दो हादसों में 19 लोगों की मौत हो गई। महाराष्ट्र के रायगड में पोलादपुर-महाबलेश्वर रोड के अंबेनली घाट इलाके में रविवार सुबह एसयूवी कार 800 फीट गहरी खाई में गिर गई। घटना में 8 लोगों की मौत हुई है। पीड़ित परिवारों की शिकायत पर पुलिस ने मृतकों के मोबाइल की लास्ट लोकेशन ट्रेस की। तब जाकर घटना की जानकरी मिली। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed