- Hindi News
- National
- Mamata Banerjee Challenges Bhabanipur Election Result Calcutta High Court
कोलकाताकुछ ही क्षण पहले
- कॉपी लिंक
ममता बनर्जी मंगलवार को कलकत्ता हाईकोर्ट पहुंचीं।
तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख ममता बनर्जी ने भवानीपुर विधानसभा सीट के चुनाव रिजल्ट को कलकत्ता हाईकोर्ट में चुनौती दी है। उन्होंने अपनी याचिका में कोर्ट से रिजल्ट की वैधता पर विचार करने की मांग की है।
भवानीपुर सीट पर भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को 15,105 वोटों के अंतर से हराया था। यह सीट पहले ममता बनर्जी के पास थी। उन्होंने इस सीट पर काउंटिंग से पहले अनियमितताओं और अपने साथ मारपीट के आरोप भी लगाए थे।
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव का रिजल्ट 4 मई को आया था। पहली बार राज्य में भाजपा को जीत मिली थी। भाजपा ने 208 सीटों पर और TMC को 80 सीटों पर जीत हासिल हुई थी। भाजपा के शुभेंदु अधिकारी मुख्यमंत्री बने थे।












