कुछ ही क्षण पहले
- कॉपी लिंक
सोशल मीडिया कंपनी मेटा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वीडियो फेसबुक से हटाए जाने पर माफी मांगी है। मेटा के प्रवक्ता ने बयान जारी कर कहा, ‘यह कंटेंट गलती से हटाया गया था। अब इसे फिर से बहाल कर दिया गया है।’
इससे पहले फेसबुक पर पीएम मोदी का एक वीडियो दिखाई नहीं दे रहा था, जिसके बाद इसे लेकर सवाल उठे। मोदी ने ये वीडियो 23 जुलाई को जारी किया था, जिसमें उन्होंने जेन-जी और छात्रों को मैसेज दिया था।

वीडियो हटने के बाद पीएम मोदी का फेसबुक अकाउंट कुछ ऐसा दिख रहा था।
23 जुलाई को पीएम ने वीडियो मैसेज पोस्ट किया था
पीएम ने 23 जुलाई की रात 12 बजे X हैंडल पर 2.56 मिनट का वीडियो मैसेज पोस्ट किया था। इसमें मोदी ने कहा कि पेपर लीक कोई मामूली विषय नहीं है। लाखों छात्रों, उनके माता-पिता के लिए पीड़ादायक है।
इसलिए पेपर लीक से अब तक, पिछले ढाई महीनों में कई कदम उठाए हैं। गुनहगारों को पकड़ा है, वे जेल में हैं। हमारी जिम्मेदारी थी कि छात्रों का साल बर्बाद न हो, इसलिए कम समय में 22 लाख छात्रों का एग्जाम कराया। 19 जुलाई को रिजल्ट भी आ गया।
फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का निर्देश दिया था
उन्होंने यह भी कहा- हम इतने से संतोष करने वाले नहीं हैं। इसलिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का निर्देश दिया है।दरअसल, यह पूरा मामला 3 मई को हुए NEET UG पेपर लीक से जुड़ा है।














