दिल्ली में राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में मध्य प्रदेश में कांग्रेस का प्रदर्शन देर रात तक जारी रहा। प्रदेशभर में हुए विरोध प्रदर्शनों के बीच विधानसभा में मुख्यमंत्री कक्ष के बाहर कांग्रेस विधायक देर रात तक धरने पर बैठे रहे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी भी उनके साथ धरने में शामिल हो पहुंचे। इससे पहले पटवारी राजभवन (लोकभवन) के सामने धरने पर बैठे थे। पुलिस ने उन्हें और अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं को वहां से हटाकर वाहन में बैठा लिया। कुछ देर बाद वे सीधे विधानसभा पहुंचे और धरना दे रहे विधायकों का समर्थन किया। रात 11.30 बजे कांग्रेस विधायकों ने धरना खत्म किया। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि अब बुधवार को विधानसभा में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को घेरेंगे। उनसे माफी की मांग करेंगे। पटवारी बोले- पेपर लीक करने और संरक्षण देने वाले देशद्रोही इससे पहले विधानसभा पहुंचे पटवारी ने कहा, “मुझे अपने विधायकों और नेता प्रतिपक्ष के फैसले पर गर्व है। छात्रों को देशद्रोही और राजद्रोही कहने वाले मंत्री को माफी मांगनी होगी। जब तक माफी नहीं मांगी जाती, कांग्रेस विधायक धरने से नहीं उठेंगे। पार्टी उनके इस फैसले के साथ है।” उन्होंने आरोप लगाया कि पेपर लीक करने वाले और उन्हें संरक्षण देने वाले ही असली देशद्रोही हैं और उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। राहुल की गिरफ्तारी के बाद शुरू हुआ विरोध
दिल्ली में छात्र आंदोलन और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस नेताओं ने प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन किया था। इसके बाद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और अखिलेश यादव समेत कई विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया। इसी के विरोध में मध्य प्रदेश कांग्रेस ने भी पूरे प्रदेश में प्रदर्शन किया। मध्यप्रदेश में प्रदर्शन की तस्वीरें विधानसभा में CM कक्ष के बाहर धरना जारी
विधानसभा की कार्यवाही समाप्त होने के बाद नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में कांग्रेस विधायक मुख्यमंत्री कक्ष के बाहर धरने पर बैठ गए। कुछ विधायक विरोध जताने के लिए फर्श पर भी लेट गए। इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने धरना खत्म कराने की कोशिश की, लेकिन विधायक नहीं माने। बाद में संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी बातचीत के लिए पहुंचे। इस दौरान उनकी नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार से तीखी बहस हुई और कांग्रेस विधायकों ने नारेबाजी की। प्रदेशभर में हुए प्रदर्शन, पुलिस से धक्का-मुक्की भोपाल के अलावा इंदौर, जबलपुर, कटनी, खंडवा, हरदा, शाजापुर, टीकमगढ़, रतलाम, डबरा और खरगोन समेत कई जिलों में कांग्रेस और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन, रैली और नारेबाजी की। कुछ जगह चक्काजाम और पुलिस से धक्का-मुक्की की स्थिति भी बनी। देर रात तक अधिकांश जिलों में प्रदर्शन समाप्त हो गए, जबकि विधानसभा में रात करीब 11.30 बजे कांग्रेस विधायकों ने धरना समाप्त किया। खबर के मिनट टु मिनट अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए
Source link
MP विधानसभा में कांग्रेस विधायकों का धरना:PCC चीफ पहुंचे, बोले- छात्रों को देशद्रोही कहने वाले मंत्री माफी मांगें; राहुल की गिरफ्तारी पर प्रदर्शन | ACTPnews

Previous Post
Next Post
Leave a Reply
Latest News
Search the Archives
Access over the years of investigative journalism and breaking reports
You May Have Missed
-

कॉकरोच पार्टी के प्रदर्शन का 33वां दिन:घायल समर्थक जंतर-मंतर पहुंचे, प्रदर्शनकारी भी बढ़े; दावा- वांगचुक से मिले नड्डा और जितेंद्र सिंह, बातचीत की पहल | ACTPnews
-
-

MP विधानसभा में कांग्रेस विधायकों का धरना:PCC चीफ पहुंचे, बोले- छात्रों को देशद्रोही कहने वाले मंत्री माफी मांगें; राहुल की गिरफ्तारी पर प्रदर्शन | ACTPnews
-

सैफ अली खान संग बातचीत में मशगूल थे अक्षय कुमार, अचानक लडखड़ाए एक्टर, देखकर खिल उठा तैमूर का चेहरा | ACTPnews
-

‘छात्रों को राजनीतिक हथियार के तौर पर बेशर्मी से इस्तेमाल कर रहे राहुल गांधी’, कांग्रेस सांसद पर भड़के धर्मेंद्र प्रधान | ACTPnews








