बॉलीवुड सितारों की लाइफस्टाइल अक्सर आम लोगों के लिए चर्चा का विषय रहती है। बड़े स्टार्स जहां शूटिंग सेट पर अपनी सुविधा के लिए लंबी-चौड़ी टीम के साथ पहुंचते हैं, वहीं उनकी कुछ डिमांड्स भी अक्सर सुर्खियां बटोरती हैं। अब ‘सीआईडी’ फेम अभिनेता दयानंद शेट्टी ने फिल्म इंडस्ट्री के इसी कल्चर से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा साझा किया है। उन्होंने बताया कि कुछ कलाकार शूटिंग सेट पर अपने पालतू कुत्तों को भी साथ लेकर आते हैं। इतना ही नहीं, इन पालतू जानवरों की देखभाल के लिए बाकायदा एक डॉग नैनी भी साथ रहती है।
सेट पर पेट डॉग के लिए भी पूरी व्यवस्था
सिद्धार्थ कन्नन के यूट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान दयानंद शेट्टी से बॉलीवुड सितारों के बड़े एंटॉरेज और उनके सेट पर व्यवहार को लेकर सवाल किया गया। इस पर अभिनेता ने कहा कि यह उनके पालन-पोषण और उस सोच से जुड़ा है, जिसमें उन्हें लगता है कि स्टार होने का मतलब एक खास तरह की लाइफस्टाइल दिखाना भी है। दयानंद ने बताया कि कई कलाकार अपने डॉग्स को शूटिंग सेट पर लेकर आते हैं। शूटिंग के बीच में जब उनका मन करता है तो वे अपने पालतू जानवर को अपने पास बुलाते हैं और उसके साथ कुछ समय बिताते हैं। अभिनेता ने यह बात हल्के-फुल्के अंदाज में साझा की, लेकिन उनके खुलासे ने फिल्मी सितारों की ग्लैमरस दुनिया के एक अलग पहलू को सामने ला दिया।
डॉग के साथ आती है उसकी नैनी
दयानंद शेट्टी ने आगे बताया कि स्टार के पालतू कुत्ते की देखभाल के लिए एक इंसान भी साथ रहता है। यह व्यक्ति डॉग को घुमाने से लेकर उसे खाना खिलाने तक की जिम्मेदारी संभालता है। अभिनेता के मुताबिक इन डॉग्स को भी खास तरह से तैयार किया जाता है। उन्होंने बताया कि कुछ पालतू कुत्तों को अच्छे कपड़े पहनाए जाते हैं, उन्हें सनग्लासेस लगाए जाते हैं और यहां तक कि उनका मेकअप भी किया जाता है। यानी जिस तरह स्टार्स अपने लुक और पर्सनल स्टाइल का ध्यान रखते हैं, उसी तरह उनके पेट्स की भी पूरी तैयारी की जाती है। जब दयानंद से पूछा गया कि उन्हें इस तरह की व्यवस्था कैसी लगती है, तो उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि डॉग तो काफी खुशकिस्मत है। उनका मानना था कि अगर कोई इस तरह की चीजों के बारे में बहुत ज्यादा सोचेगा तो उसे परेशानी हो सकती है, वरना यह बात परेशान करने वाली नहीं है।
छह-सात वैनिटी वैन की डिमांड का भी रहा है जिक्र
बॉलीवुड में बड़े सितारों की वैनिटी वैन और एंटॉरेज को लेकर पहले भी कई फिल्ममेकर्स अपनी राय रख चुके हैं। निर्देशक संजय गुप्ता ने एक बातचीत में दावा किया था कि कुछ कलाकार शूटिंग के दौरान छह वैनिटी वैन तक की मांग करते हैं। उन्होंने यह भी संकेत दिया था कि एक अभिनेता को जरूरत से ज्यादा डिमांड के कारण साउथ के एक प्रोजेक्ट से बाहर कर दिया गया था। संजय गुप्ता ‘जिंदा’, ‘कांटे’ और ‘शूटआउट एट वडाला’ जैसी फिल्मों के निर्देशन के लिए जाने जाते हैं। उनके इस बयान ने भी फिल्म इंडस्ट्री में सितारों की सुविधाओं और बढ़ते एंटॉरेज को लेकर चर्चा छेड़ दी थी।
अनुराग कश्यप ने शेफ की फीस का किया था खुलासा
फिल्ममेकर अनुराग कश्यप भी स्टार्स की लग्जरी डिमांड्स को लेकर पहले बात कर चुके हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि कुछ कलाकार अपने साथ निजी शेफ लेकर चलते हैं और एक शेफ की फीस करीब 2 लाख रुपये प्रतिदिन तक हो सकती है। अनुराग ने यह भी बताया था कि ऐसे शेफ कई बार बेहद खास और हेल्दी डाइट तैयार करते हैं, जिसे देखकर उन्हें वह खाना सामान्य खाने से ज्यादा बर्ड फीड जैसा लगता था।
करण जौहर ने भी जताई थी हैरानी
फिल्ममेकर करण जौहर ने भी एक बातचीत में स्टार्स की बड़ी एंटॉरेज को लेकर अपनी राय साझा की थी। उन्होंने कहा था कि अगर कलाकारों को पहले से ही बहुत बड़ी फीस मिल रही है तो छोटी-छोटी व्यक्तिगत सुविधाओं का खर्च निर्माताओं से मांगना उन्हें अजीब लगता है। करण के मुताबिक उन्हें यह बात समझ नहीं आती कि कुछ कलाकार छह से आठ लोगों की टीम के साथ क्यों घूमते हैं।
ये भी पढ़ें: ‘वो मेरे जीजू हैं’, कौन हैं रूहानी शर्मा, जिसने विराट कोहली को बताया जीजा, खूबसूरत हसीना का अनुष्का शर्मा से है खून का रिश्ता
Latest Bollywood News
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});













