Narendra Modi LIVE Update | PM Modi 12 Years Tenure 2026 Photos; Amit Shah BJP | ACTPnews

PM मोदी ने भारत मंडपम में देशभर से आए NDA नेताओं को संबोधित किया। - Dainik Bhaskar


  • Hindi News
  • National
  • Narendra Modi LIVE Update | PM Modi 12 Years Tenure 2026 Photos; Amit Shah BJP India Longest Serving PM

नई दिल्ली21 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

PM मोदी ने भारत मंडपम में देशभर से आए NDA नेताओं को संबोधित किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बन गए हैं। उनके कार्यकाल के 4,399 दिन पूरे होने पर भारत मंडपम में आयोजित NDA बैठक में उनका सम्मान किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा, “12 साल में देश कांग्रेस के कुचक्र से आजाद हुआ। इस कुसंस्कृति का नाम कांग्रेस ग्रोथ रेट था। इसमें न गवर्नेंस थी, न नीति, न नीयत और न ही निर्णय। नाकामी कांग्रेस की थी लेकिन कलंक हिंदू आबादी पर लगाया गया।”

पीएम ने कहा, “हमारे लिए दल से बड़ा हमेशा देश रहा है। हम नेशन फर्स्ट की भावना से काम करते हैं। भारत को सिर्फ दुनिया की बराबरी नहीं करनी, बल्कि उससे एक कदम आगे रहना है। वो दिन दूर नहीं जब हम मेड इन इंडिया प्लेन भी बनाएंगे।”

PM मोदी के संबोधन की 5 बड़ी बातें…

  • जनता का भरोसा NDA ने और मजबूत किया: मोदी ने कहा कि 2014 में जनता ने कांग्रेस से निराश होकर NDA पर भरोसा जताया था। पिछले 12 सालों में NDA ने उस विश्वास को और मजबूत किया है।
  • 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले: प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार की नीतियों के कारण 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए हैं। जो लोग पहले गरीब थे, वे अब मिडिल क्लास का हिस्सा बन रहे हैं। मिडिल क्लास अब न्यू मिडिल क्लास है।
  • 12 साल में बुनियादी ढांचे में बड़ा विस्तार: मोदी ने कहा कि 2014 के 74 एयरपोर्ट बढ़कर 160 से ज्यादा हो गए हैं। एक्सप्रेस-वे 1000 किमी से बढ़कर 6700 किमी और मेट्रो नेटवर्क 5 शहरों से बढ़कर 20 शहरों तक पहुंच गया है।
  • कांग्रेस ग्रोथ रेट बनाम NDA ग्रोथ रेट: प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि दशकों तक विकास की रफ्तार धीमी रही, जबकि NDA ने नई सोच और फैसलों के जरिए तेज विकास को संभव बनाया।
  • दुनिया से एक कदम आगे रहने का लक्ष्य: मोदी ने कहा कि भारत को केवल दुनिया की बराबरी नहीं करनी, बल्कि उससे आगे निकलना है। ग्रीन एनर्जी, न्यूक्लियर एनर्जी, डेटा सेंटर, मेड इन इंडिया जहाज और विमान जैसे क्षेत्रों पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

मोदी के 12 साल पर अभिनंदन प्रस्ताव, शुभेंदु ने झालमुड़ी खिलाई

NDA सरकार के 12 साल पूरे होने पर भारत मंडपम में हुई बैठक में प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल की सराहना करते हुए एक अभिनंदन प्रस्ताव पारित किया गया। प्रस्ताव आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने रखा, जबकि नगालैंड के मुख्यमंत्री नेफियू रियो ने इसका समर्थन किया।

बैठक में भाजपा-NDA शासित 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और अन्य नेता शामिल हुए। सभी ने मोदी को बधाई दी। बैठक के बाद मोदी ने NDA नेताओं के साथ झालमुड़ी भी खाई।

इससे पहले प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट बैठक में भी सर्वसम्मति से बधाई प्रस्ताव पारित किया गया और मंत्रियों ने खड़े होकर तालियां बजाईं।

कैबिनेट और NDA बैठक की 3 तस्वीरें…

कैबिनेट बैठक में मंत्रियों ने पीएम के सम्मान में खड़े होकर तालियां बजाईं।

कैबिनेट बैठक में मंत्रियों ने पीएम के सम्मान में खड़े होकर तालियां बजाईं।

NDA बैठक में भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने पीएम को सम्मानित किया।

NDA बैठक में भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने पीएम को सम्मानित किया।

PM मोदी ने भाजपा-NDA नेताओं के साथ ग्रुप फोटो खिंचवाई।

PM मोदी ने भाजपा-NDA नेताओं के साथ ग्रुप फोटो खिंचवाई।

बैठक के बाद भारत मंडपम में PM मोदी और अन्य नेताओं ने झालमुड़ी खाई।

बैठक के बाद भारत मंडपम में PM मोदी और अन्य नेताओं ने झालमुड़ी खाई।

मोदी देश के सबसे ज्यादा कार्यकाल वाले इलेक्टेड पीएम

मोदी ने 26 मई 2014 को पहली बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी और अभी उनका तीसरा कार्यकाल चल रहा है। उन्होंने लगातार 4,399 दिन पूरे कर निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में जवाहरलाल नेहरू का 4,398 दिनों का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया है।

हालांकि, भारत में सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड अब भी नेहरू के नाम है। वे 15 अगस्त 1947 से 27 मई 1964 तक, यानी करीब 16 साल 286 दिन प्रधानमंत्री रहे। इनमें 1952 के पहले आम चुनाव के बाद 13 मई 1952 से 27 मई 1964 तक का उनका निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में कार्यकाल शामिल है।

2014 में पहली बार संसद पहुंचे मोदी ने संसद की सीढ़ियों पर माथा टेका। 2019 में संविधान को प्रणाम किया। 2024 में संविधान को हाथ में उठाकर माथे से लगाया।

2014 में पहली बार संसद पहुंचे मोदी ने संसद की सीढ़ियों पर माथा टेका। 2019 में संविधान को प्रणाम किया। 2024 में संविधान को हाथ में उठाकर माथे से लगाया।

बतौर पीएम मोदी के इस रिकॉर्ड की दिनभर के अपडेट्स जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

अपडेट्स

03:01 PM10 जून 2026

  • कॉपी लिंक

मोदी बोले- मेड इन इंडिया जहाज और प्लेन बनाएगा भारत

प्रधानमंत्री ने कहा कि ग्रीन एनर्जी सेक्टर में पिछले 12 सालों में काफी काम हुआ है। अब 500 गीगावॉट रिन्यूएबल एनर्जी और न्यूक्लियर एनर्जी के लक्ष्यों को तेजी से पूरा करना है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भारत मेड इन इंडिया जहाजों और कंटेनरों के जरिए व्यापार करेगा।

मोदी ने कहा कि देश ट्रांसपोर्ट हब बन रहा है और जल्द ही मेड इन इंडिया सिविल एयरक्राफ्ट भी बनाएगा। दुनिया के बड़े और आधुनिक डेटा सेंटर भारत में बन रहे हैं और देश कम समय में टेक्नोलॉजी का विस्तार करने की क्षमता रखता है। आने वाले समय में भारत पर्यटन और खेल क्षेत्र में भी मजबूत होगा।

उन्होंने कहा कि भारत ‘रिफॉर्म्स एक्सप्रेस’ के साथ आगे बढ़ रहा है। पिछले 12 सालों में स्वच्छता, डिजिटल पेमेंट और कोरोना काल जैसे हर अभियान में देशवासियों ने साथ दिया और कभी निराश नहीं किया। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के निर्माण की असली योजना ‘सबका प्रयास’ है।

02:51 PM10 जून 2026

  • कॉपी लिंक

मोदी बोले- दुनिया की बराबरी नहीं, उससे एक कदम आगे रहना है

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वैश्विक अस्थिरता के दौर में भी भारत ने 2025-26 में 7.7% की विकास दर हासिल की है। उन्होंने कहा कि देश का मिडिल क्लास तेजी से बदल रहा है और उसकी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए 12 लाख रुपए तक की आय को पूरी तरह टैक्स फ्री किया गया है।

मोदी ने कहा कि आयुष्मान भारत, GST और सस्ते हेल्थ इंश्योरेंस जैसी योजनाओं से मध्यम वर्ग को बड़ा लाभ मिला है। उन्होंने कहा, “हमारे लिए दल से बड़ा हमेशा देश रहा है। नेशन फर्स्ट की भावना से काम किया जाए तो कोई भी फैसला असंभव नहीं होता।”

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत को सिर्फ दुनिया की बराबरी नहीं करनी, बल्कि उससे एक कदम आगे रहना है। उन्होंने ग्रीन एनर्जी क्षेत्र में पिछले 12 वर्षों की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए 500 गीगावॉट नवीकरणीय ऊर्जा और परमाणु ऊर्जा के लक्ष्यों को तेजी से पूरा करने पर जोर दिया।

02:41 PM10 जून 2026

  • कॉपी लिंक

PM ने कहा- 12 साल में जितना विकास हुआ, वह दशकों से क्यों नहीं हुआ

PM ने कहा- 2014 नें 74 एयरपोर्ट थे, अब 160 से ज्यादा हैं। 12 साल में 1000 किमी एक्सप्रेस-वे से 6700 किमी एक्सप्रेस-वे हो गए। पहले 5 शहरों में मेट्रो थे। अब 20 शहरों में मेट्रो हो गए। 2014 में 700 करोड़ रुपए से 23000 करोड़ के डिफेंस एक्सपोर्ट तक पहुंचे।

प्रधानमंत्री ने कहा- 2014 में मोबाइल बाहर से आते थे। आज 35 प्रतिशत भारत खुद बनाता है। 2014 में एथेनॉल 1.5 प्रतिशत था, जो 20 प्रतिशत तक पहुंच गई। 2014 में सेमीकंडक्टर प्लांट नहीं थे। आज 10 से ज्याद प्लांट बन रहे हैं।

PM ने आगे कहा- हमने नई सोच से नए फैसले लिए। सवाल ये है कि 12 साल में इतना कुछ हो सकता है तो दशकों तक क्यों नहीं हुआ। ये कांग्रेस ग्रोथ रेट और एनडीए ग्रोथ रेट का अंतर है।

02:37 PM10 जून 2026

  • कॉपी लिंक

PM बोले- कांग्रेस ने देश को हजारों करोड़ों के घोटाले में घसीटा

PM ने कहा- 12 साल में देश कांग्रेस के कूचक्र से आजाद हुआ। कांग्रेस ने देश को लाचार, बेचारा बना दिया था। कांग्रेस ने देश को एहसास कराया था कि भारत में विकास धीरे होता है और इसे हिंदू ग्रोथ रेट का नाम दिया था। यानी कार्यशैली कांग्रेस की, दायित्व कांग्रेस का, विफलता कांग्रेस की लेकिन कलंक देश की बड़ी हिंदू आबादी पर लगाया गया।

मोदी ने कहा- असल में इस कुसंस्कृति का नाम कांग्रेस ग्रोथ रेट था। इस कांग्रेस ग्रोथ रेट में न गवर्नेंस थी, न नीति, न नीयत और न ही निर्णय। 2004 में देश फिर से अस्थिरता के बवंडर और कांग्रेस के शिकंजे में फंस गया। विकास तो दूर की बात, देश को कांग्रेस ने एक के बाद एक हजारों करोड़ों के घोटाले में घसीट दिया।

02:27 PM10 जून 2026

  • कॉपी लिंक

प्रधानमंत्री ने कहा- हमारी सरकार में गरीब लोग मिडिल क्लास बन गए

PM मोदी ने कहा- भारत के लोगों ने देखा कि सही नीयत से सरकार चलती है तो देश का विकास होता है। 12 साल में 25 करोड़ लोगों का गरीबी से बाहर निकलना दिखाता है कि हमारी नीतियां सही हैं। ये सफलता आज देश के हर व्यक्ति को भरोसा देती है कि एक दिन उसका संघर्ष खत्म होगा। उसके सपने पूरे होंगे।

प्रधानमंत्री ने कहा- कल जो गरीब था आज वो मिडिल क्लास बना है। उसे हमें पीछे नहीं होने देना है। सरकार के नाते हमें दिन-रात काम करना है। इस संकल्प के साथ कि 140 करोड़ लोग हमसे जो उम्मीदें लगाए बैठें हैं वो पूरी हों। आज देश का हर नागरिक विकसित भारत के सपने से भरा है विकसित भारत का सपना किसी दल का नहीं रहा ये जन जन का संकल्प बन चुका है।

02:21 PM10 जून 2026

  • कॉपी लिंक

PM ने कहा- जनता ने अपना भरोसा हमें सौंपा था

PM ने कहा- अब देश की जनता एक स्थित सरकार का काम देख रही है और उसकी निर्णायक क्षमताओं की प्रशंसक भी है। मैं जनता का आभार व्यक्त करता हूं। साल 2014 में जब NDA जीती तब मैंने कहा कि आज देश के लोगों मे नई आशा का उदय हुआ है।

मोदी ने कहा- हमें आज संतोष और गर्व है कि NDA परिवार ने इस भरोसे को और मजबूत किया है। 2014 में जिस आशा के सूरज का उदय हुआ था, वह आज नए आत्मविश्वास के प्रकाश पुंज में बदल गया है।

02:17 PM10 जून 2026

  • कॉपी लिंक

PM बोले- मां भारती की सेवा का सौभाग्य मिलना ईश्वर की कृपा

PM बोले- NDA बैठक में आपने इस अवसर पर मुझे सम्मानित किया इसके लिए मैं आप सभी का आभारी हूं। साथियों इतने लंबे समय तक मां भारती की सेवा का सौभाग्य मिलना ईश्वर की विशेष कृपा से संभव हो सकता है। मेरे लिए जनता ही ईश्वर का रूप है। इसलिए मैंने सेवा को साधना के रूप में देखा है। ये साधना भी एकाकी नहीं रही एक सामूहिक यज्ञ है। इस अवसर पर एनडीए परिवार के सदस्यों ने एक प्रस्ताव पेश किया है

01:44 PM10 जून 2026

  • कॉपी लिंक

एकनाथ शिंदे बोले- पीएम मोदी के 12 साल का कार्यकाल बेदाग और ऐतिहासिक

NDA बैठक में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि NDA के 12 साल केवल सत्ता में रहने के नहीं, बल्कि राष्ट्रसेवा के प्रति निरंतर समर्पण के रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का 12 साल का कार्यकाल बेदाग और ऐतिहासिक रहा है, जिसमें उन्होंने देश के लिए लगातार काम किया और एक दिन की भी छुट्टी नहीं ली।

शिंदे ने कहा कि मोदी केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि NDA नेताओं के साथ पारिवारिक संबंध भी रखते हैं। उन्होंने कहा कि आज देश में विकास को ‘2014 से पहले’ और ‘2014 के बाद’ के नजरिए से देखा जाता है, और इसके पीछे मोदी का दिन-रात काम करने वाला नेतृत्व है।

01:28 PM10 जून 2026

  • कॉपी लिंक

चंद्रबाबू नायडू बोले- वैश्विक संकटों के बीच भारत को स्थिर नेतृत्व मिला

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने NDA नेताओं की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि दुनिया इस समय युद्ध, आपूर्ति श्रृंखला संकट और आर्थिक अनिश्चितताओं से जूझ रही है, लेकिन भारत ने इन चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना किया है। उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री मोदी के मजबूत और दूरदर्शी नेतृत्व का परिणाम है।

01:07 PM10 जून 2026

  • कॉपी लिंक

NDA बैठक में PM के लिए बजी तालियां, देखिए 4 तस्वीरें…

भारत मंडपम में नेताओं ने एक कतार में खड़े होकर पीएम का स्वागत किया।

भारत मंडपम में नेताओं ने एक कतार में खड़े होकर पीएम का स्वागत किया।

बैठक में पीएम के सम्मान में सभी नेताओं ने खड़े होकर तालियां बजाईं।

बैठक में पीएम के सम्मान में सभी नेताओं ने खड़े होकर तालियां बजाईं।

पीएम मोदी ने नेताओं के साथ ग्रुप फोटो खिंचवाई।

पीएम मोदी ने नेताओं के साथ ग्रुप फोटो खिंचवाई।

बंगाल सीएम शुभेंदु ने पीएम मोदी को झालमुड़ी परोस कर दी।

बंगाल सीएम शुभेंदु ने पीएम मोदी को झालमुड़ी परोस कर दी।

12:58 PM10 जून 2026

  • कॉपी लिंक

पीएम बोले- 140 करोड़ देशवासियों का प्यार ही मेरी सबसे बड़ी ताकत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति के शुभकामना संदेश के लिए आभार जताते हुए कहा कि देश ने सालों में जो उपलब्धियां हासिल की हैं, वे 140 करोड़ भारतीयों के सामूहिक प्रयास और आकांक्षाओं का परिणाम हैं। उन्होंने कहा- 140 करोड़ भारतीयों का स्नेह और आशीर्वाद ही मेरी सबसे बड़ी शक्ति और प्रेरणा है।

12:25 PM10 जून 2026

  • कॉपी लिंक

इजराइल, इथियोपिया समेत कई देशों के नेताओं ने PM को बधाई दी

इजराइल, इथियोपिया और दक्षिण कोरिया समेत कई देशों के नेताओं ने प्रधानमंत्री मोदी के लगातार सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर उन्हें बधाई दी।

इजराइल के विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत और इजराइल की अनूठी दोस्ती हर साल और मजबूत हो रही है। मोदी के नेतृत्व में दोनों देशों की साझेदारी को और गहरा करने की उम्मीद है।

दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्युंग ने कहा कि यह उपलब्धि भारतीय जनता के मोदी के नेतृत्व पर भरोसे को दर्शाती है। इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद अली ने मोदी को बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में भारत ने डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर, तेज आर्थिक प्रगति और ग्लोबल साउथ की मजबूत आवाज बनने जैसे क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल की हैं।

12:00 PM10 जून 2026

  • कॉपी लिंक

पीएम मोदी ने NDA नेताओं के साथ बैठक के बाद झालमुड़ी खाई

11:44 AM10 जून 2026

  • कॉपी लिंक

NDA नेताओं ने पीएम मोदी को बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत मंडपम में देशभर से आए NDA नेताओं के साथ बैठक की। NDA नेताओं ने पीएम मोदी को भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी।

11:42 AM10 जून 2026

  • कॉपी लिंक

पीएम मोदी भारत मंडपम पहुंचे, NDA नेताओं के साथ फोटो खिंचवाई

11:18 AM10 जून 2026

  • कॉपी लिंक

पीएम के सम्मान में नितिन नबीन NDA बैठक में प्रस्ताव पेश करेंगे

न्यूज एजेंसी IANS के अनुसार, NDA की बैठक में BJP अध्यक्ष नितिन नबीन पीएम मोदी के सम्मान में एक विशेष प्रस्ताव पेश करेंगे। प्रस्ताव में पीएम मोदी के सबसे लंबे समय तक लगातार चुने गए प्रधानमंत्री बनने का उल्लेख किया जाएगा।

आंध्र प्रदेश के CM एन. चंद्रबाबू नायडू प्रस्ताव का समर्थन करेंगे। NDA की सभी पार्टियों के नेता इस पर चर्चा करेंगे और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह NDA बैठक का समापन करेंगे।

11:11 AM10 जून 2026

  • कॉपी लिंक

पीएम मोदी शाम 6:35 बजे NDA बैठक को संबोधित करेंगे

10:59 AM10 जून 2026

  • कॉपी लिंक

दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने BJP अध्यक्ष नितिन नबीन का स्वागत किया

10:35 AM10 जून 2026

  • कॉपी लिंक

गृह मंत्री अमित शाह NDA की बैठक के लिए भारत मंडपम पहुंचे

10:25 AM10 जून 2026

  • कॉपी लिंक

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और यूपी CM योगी का भारत मंडपम में स्वागत हुआ

10:21 AM10 जून 2026

  • कॉपी लिंक

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह NDA नेताओं की बैठक में शामिल होने पहुंचे

10:20 AM10 जून 2026

  • कॉपी लिंक

राजस्थान की डिप्टी CM दीया कुमारी भारत मंडपम पहुंचीं

10:18 AM10 जून 2026

  • कॉपी लिंक

भारत मंडपम पहुंचे बंगाल CM शुभेंदु अधिकारी का स्वागत किया गया

10:16 AM10 जून 2026

  • कॉपी लिंक

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी NDA बैठक में शामिल होने पहुंचे

10:12 AM10 जून 2026

  • कॉपी लिंक

महाराष्ट्र डिप्टी CM शिंदे और उत्तराखंड CM धामी भारत मंडपम पहुंचे

09:55 AM10 जून 2026

  • कॉपी लिंक

महाराष्ट्र डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार भारत मंडपम पहुंची

09:50 AM10 जून 2026

  • कॉपी लिंक

असम सीएम हिमंता भारत मंडपम पहुंचे

09:44 AM10 जून 2026

  • कॉपी लिंक

गोवा के सीएम सावंत भारत मंडपम पहुंचे

09:43 AM10 जून 2026

  • कॉपी लिंक

ओडिशा की डिप्टी सीएम पार्वती परिदा दिल्ली पहुंचीं

09:42 AM10 जून 2026

  • कॉपी लिंक

छत्तीसगढ़ सीएम विष्णु देव साय दिल्ली भारत मंडपम पहुंचे

09:41 AM10 जून 2026

  • कॉपी लिंक

आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण भारत मंडपम पहुंचे

09:40 AM10 जून 2026

  • कॉपी लिंक

उत्तर प्रदेश CM योगी दिल्ली पहुंचे, NDA बैठक में शामिल होंगे

09:40 AM10 जून 2026

  • कॉपी लिंक

महाराष्ट्र CM भारत मंडपम पहुंचे

09:39 AM10 जून 2026

  • कॉपी लिंक

दिल्ली सीएम भारत मंडपम पहुंची, NDA दल की बैठक में शामिल होंगी

09:38 AM10 जून 2026

  • कॉपी लिंक

यूपी के डिप्टी सीएम भारत मंडपम पहुंचे

09:37 AM10 जून 2026

  • कॉपी लिंक

ओडिशा सीएम NDA दल की बैठक में शामिल होने भारत मंडपम पहुंचे

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी एनडीए नेताओं की बैठक में भाग लेने के लिए दिल्ली स्थित भारत मंडपम पहुंचे।

09:35 AM10 जून 2026

  • कॉपी लिंक

पीएम मोदी के लिए चारों धामों में पूजा हुई

नरेंद्र मोदी ने 10 जून को सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। आज उनके कार्यकाल के 4,399 दिन पूरे हो गए। इसे लेकर चारधाम यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ में उनके नाम से विशेष पूजा-अर्चना की गई।

केदारनाथ में बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) और तीर्थ पुरोहितों ने प्रधानमंत्री मोदी के नाम से जलाभिषेक किया। इसके बाद मंदिर प्रांगण में यज्ञ आयोजित कर उनकी दीर्घायु की कामना की गई।

वहीं, बद्रीनाथ धाम में विशेष महाभिषेक, हवन और पूजा-अर्चना की गई। गंगोत्री धाम में विधायक सुरेश सिंह चौहान ने पीएम के नाम से विशेष पूजा-अर्चना और गंगा आरती कराई। इसके अलावा यमुनोत्री धाम में तीर्थ पुरोहितों ने पहली आरती पीएम मोदी के नाम से की। पूरी खबर पढ़ें…

09:31 AM10 जून 2026

  • कॉपी लिंक

पुरी बोले- मोदी के नेतृत्व में देश में आया बड़ा बदलाव

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी बोले- आज केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री के प्रति प्रशंसा और आभार व्यक्त करते हुए एक प्रस्ताव पारित किया। 2014 का भारत और आज का भारत गुणात्मक रूप से पूरी तरह अलग है तथा प्रधानमंत्री की नीतियां आम लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने पर केंद्रित रही हैं।

उन्होंने कहा कि महिला-नेतृत्व वाले विकास को बढ़ावा देने और संसद तथा विधानमंडलों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने से देश की आर्थिक वृद्धि को भी मजबूती मिलती है।

09:28 AM10 जून 2026

  • कॉपी लिंक

पीएमओ ने मोदी को बधाई दी

पीएमओ अधिकारियों ने कहा- पिछले 12 सालों में पीएम मोदी ने देश को स्थिरता, पारदर्शिता, सुशासन, समावेशी विकास और राष्ट्रीय प्रगति पर आधारित नेतृत्व प्रदान किया है।

09:26 AM10 जून 2026

  • कॉपी लिंक

बंगाल सीएम बोले- भारत के इतिहास का महत्वपूर्ण क्षण

पश्चिम बंगाल CM शुभेंदु अधिकारी ने लिखा- पीएम मोदी का 4,399 दिनों का यह कार्यकाल भारत के इतिहास का एक महत्वपूर्ण क्षण है।

09:23 AM10 जून 2026

  • कॉपी लिंक

पीएम मोदी के लिए पूरे देश में पूजा, 4 तस्वीरें

पीएम मोदी की इस उपलब्धि पर भी पूरे देश में NDA और भाजपा के नेताओं, सांसदों, केंद्रीय मंत्रियों ने मंदिरों में पूजा-हवन किया।

09:17 AM10 जून 2026

  • कॉपी लिंक

PMO के अधिकारियों ने मोदी को बधाई दी

प्रधानमंत्री कार्यालय के अधिकारियों ने PM मोदी को लगातार सबसे लंबे समय तक लोकतांत्रिक तरीके से चुने गए प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी।

PMO का कहना है कि पिछले 12 सालों में उन्होंने स्थिरता, पारदर्शिता और अच्छे शासन, समावेशी विकास और देश की तरक्की के लिए पक्के इरादे वाली लीडरशिप दी है।

08:56 AM10 जून 2026

  • कॉपी लिंक

तमिलनाडु BJP ने PM मोदी के 4,399 दिनों के कार्यकाल के लिए प्रदर्शनी लगाई

तमिलनाडु BJP अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन ने बुधवार को चेन्नई में PM मोदी को समर्पित एक प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। यह प्रदर्शनी उनके भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले चुने हुए प्रधानमंत्री बनने के मौके पर आयोजित की गई है। राज्य BJP अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन ने कहा, “हमें अपने प्रधानमंत्री और उनकी 12 साल की उपलब्धि पर बहुत गर्व है, जो भारत के पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की उपलब्धि से भी आगे निकल गई है। उन्होंने हमारे लोगों के लिए बहुत कुछ किया है – न केवल आम भारतीय लोगों के लिए, बल्कि खास तौर पर तमिल लोगों, तमिल संस्कृति और तमिल परंपराओं के लिए भी। वे जहां भी जाते हैं, यहां तक कि संयुक्त राष्ट्र (UN) में भी, वे तमिल साहित्य के बारे में बात करते हैं। वे तमिल लोगों और तमिल साहित्य का बहुत सम्मान करते हैं। इसके अलावा, उन्होंने हमारे देश के लिए बड़े पैमाने पर बुनियादी ढांचा तैयार किया है। बुनियादी ढांचे के अलावा, वे दुनिया में जहां भी जाते हैं, सभी वैश्विक नेता उनकी ओर आकर्षित होते हैं और हमारे प्रधानमंत्री की सराहना करते हैं।

08:32 AM10 जून 2026

  • कॉपी लिंक

मोदी के लिए अश्विनी वैष्णव ने दिल्ली के साईं मंदिर में पूजा-अर्चना की

PM मोदी के भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक लोकतांत्रिक रूप से चुने गए प्रधानमंत्री बनने पर, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राजधानी के लोधी रोड स्थित साईं मंदिर में पूजा-अर्चना की। पूजा के बाद ANI से बात करते हुए वैष्णव ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री के देश की सेवा में निरंतर लगे रहने और देश के विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रार्थना की। वैष्णव ने कहा, “आज का दिन खास है क्योंकि नरेंद्र मोदी देश में सबसे लंबे समय तक लोकतांत्रिक रूप से चुने गए PM बन गए हैं। मैंने प्रार्थना की है कि PM देश की सेवा करते रहें और देशवासी देश को विकसित राष्ट्र बनाने के उनके संकल्प में उनके साथ जुड़ें।”

08:20 AM10 जून 2026

  • कॉपी लिंक

प्रियांक खड़गे बोले- इन 12 साल में एक भी स्मार्ट सिटी नहीं बनी

कर्नाटक के गृह मंत्री प्रियंक खड़गे ने कहा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कम से कम 12 उपलब्धियां गिनाइए। मुझे उनके कार्यकाल में बना एक भी स्मार्ट सिटी दिखाइए। सरकार अपनी उपलब्धियों का प्रचार तो करती है, लेकिन जमीनी स्तर पर उसके दावों के अनुरूप परिणाम दिखाई नहीं देते।

07:50 AM10 जून 2026

  • कॉपी लिंक

इटली की पीएम मेलोनी ने मोदी को बधाई दी

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने X पोस्ट में लिखा- नरेंद्र मोदी को भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने का गौरव हासिल करने पर बधाई।

मेलोनी ने लिखा कि हाल ही में रोम में उनसे दोबारा मुलाकात हुई थी। हमने दोनों के लिए दोनों देशों के लोगों के लिए नए अवसर पैदा करने वाली स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप की शुरुआत करना खुशी की बात रही।

07:19 AM10 जून 2026

  • कॉपी लिंक

कैबिनेट की बैठक में पीएम के लिए सम्मान प्रस्ताव पारित

07:18 AM10 जून 2026

  • कॉपी लिंक

कैबिनेट मीटिंग में मोदी का स्वागत

07:01 AM10 जून 2026

  • कॉपी लिंक

ऑस्ट्रेलिया-मलेशिया समेत 8 देशों के नेताओं ने मोदी को शुभकामनाएं दीं

1. स्कॉट मॉरिसन, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री

संदेश: पीएम मोदी ने भारत की अर्थव्यवस्था और विश्व में उसकी प्रतिष्ठा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है।

2. अनवर इब्राहिम, मलेशिया के प्रधानमंत्री

संदेश: प्रधानमंत्री की यह उपलब्धि प्रधानमंत्री मोदी की सालों की समर्पित जनसेवा और भारत के विकास, समृद्धि और वैश्विक प्रतिष्ठा को मजबूत करने वाले नेतृत्व का प्रमाण है।

3. बोला अहमद टीनुबू, नाइजीरिया के राष्ट्रपति

संदेश: पीएम मोदी की यह उपलब्धि भाजपा को मिले तीन जनादेशों के भरोसे को दर्शाती है। मोदी मेरे मित्र और विश्वसनीय सहयोगी हैं।

4. मोहम्मद मुइज्जू, मालदीव के राष्ट्रपति

संदेश: यह भारत की जनता के प्रधानमंत्री मोदी पर अटूट विश्वास का प्रतीक है। भारत की आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक प्रगति हो रही है।

5. विलियम सामोई रुटो, केन्या के राष्ट्रपति

संदेश: पीएम मोदी की यह उपलब्धि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में उनके नेतृत्व पर जनता के विश्वास को दर्शाती है।

6. अनुरा कुमारा दिसानायके, श्रीलंका के राष्ट्रपति

संदेश: प्रधानमंत्री मोदी को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर बधाई। उनके नेतृत्व में भारत प्रगति कर रहा है।

7. जेम्स मारापे, पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री

संदेश: प्रधानमंत्री मोदी का नेतृत्व और सार्वजनिक जीवन में योगदान प्रशंसनीय है। उन्हें इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं।

8. कमला प्रसाद-बिसेसर, त्रिनिदाद और टोबैगो की प्रधानमंत्री

संदेश: भारत के विकास और वैश्विक स्तर पर उसकी बढ़ती भूमिका में पीएम मोदी का योगदान सराहनीय है।

06:40 AM10 जून 2026

  • कॉपी लिंक

राष्ट्रपति मुर्मू बोलीं- यह जनता के विश्वास की पुष्टि

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा- पीएम मोदी की यह उपलब्धि केवल लंबे समय तक सार्वजनिक पद पर बने रहने का मामला नहीं है, बल्कि यह प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश की जनता द्वारा लगातार चुनावों में जताए गए विश्वास की पुष्टि भी है।

06:37 AM10 जून 2026

  • कॉपी लिंक

कांग्रेस बोली- मोदी भारत के गले में ‘चक्की का पत्थर’

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि मोदी ने भले ही एक रिकॉर्ड पार किया हो, लेकिन वह देश के लिए ‘माइल्स्टोन की जगह मिलस्टोन जैसा बोझ हैं। मोदी सरकार के दौरान लोकतांत्रिक संस्थाएं कमजोर हुई हैं और आधुनिक भारत के निर्माण में जवाहरलाल नेहरू की भूमिका को मिटाने की कोशिश की जा रही है।

जयराम रमेश ने X पर लिखा- जवाहरलाल नेहरू 15 अगस्त 1947 को प्रधानमंत्री बने थे और उनके नेतृत्व में आधुनिक भारत की बुनियाद रखी गई। उन्होंने कहा कि 560 से अधिक रियासतों का भारतीय संघ में विलय हुआ, संविधान बना, जमींदारी प्रथा खत्म हुई और SC-ST आरक्षण लागू किया गया।

रमेश के मुताबिक इसी दौर में बड़े सिंचाई और बिजली प्रोजेक्ट शुरू हुए, विज्ञान और तकनीक का ढांचा तैयार किया गया और भारत ने वैश्विक मंच पर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उन्होंने यह भी कहा कि 17 करोड़ मतदाताओं की सूची तैयार कर देश में पहला आम चुनाव कराया गया।

मोदी पर लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने का आरोप

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार के दौरान चुनाव आयोग और मतदाता सूची जैसी लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं खतरे में हैं। उन्होंने कहा कि NEET और CBSE से जुड़े विवादों ने शिक्षा संस्थानों की स्थिति को उजागर किया है और वैज्ञानिक सोच को नुकसान पहुंचा है।

रमेश ने यह भी दावा किया कि निजीकरण और नॉट फाउंड सुटेबल जैसे प्रावधानों के जरिए SC, ST और OBC आरक्षण को कमजोर किया गया है।

2024 के जनादेश पर भी उठाए सवाल

जयराम रमेश ने कहा कि नेहरू ने 1952, 1957 और 1962 के चुनावों में स्पष्ट बहुमत हासिल किया था, जबकि मोदी 2024 में साधारण बहुमत भी नहीं ला सके। उन्होंने दावा किया कि मोदी को NDA के समर्थन से तीसरी बार प्रधानमंत्री बनना पड़ा और 2024 का जनादेश व्यक्तिगत रूप से उनके पक्ष में नहीं था।

06:07 AM10 जून 2026

  • कॉपी लिंक

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष बोले- पीएम के लिए देशभर में पूजा हो रही

दिल्ली में नरेंद्र मोदी के भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री रहने पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने कहा- आज पूरे देश में लोग प्रधानमंत्री मोदी की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और सक्रिय जीवन के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। उन्होंने देशवासियों की जो अमूल्य सेवा की है, उससे समाज का कोई भी वर्ग अछूता नहीं रहा है। प्रधानमंत्री की योजनाओं का लाभ हर वर्ग तक पहुंचा है।

06:06 AM10 जून 2026

  • कॉपी लिंक

पीएम मोदी के लिए वैष्णव ने सांई मंदिर में पूजा की

दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारत के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने के अवसर पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिल्ली के लोधी रोड स्थित साईं बाबा मंदिर में पूजा की।

06:05 AM10 जून 2026

  • कॉपी लिंक

पीएम मोदी के लिए दिल्ली के कनॉट प्लेस हनुमान मंदिर में पूजा

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा ने कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर में आयोजित पूजा-अर्चना की।

06:03 AM10 जून 2026

  • कॉपी लिंक

भाजपा नेता बोले- आज का भारत बहुत अलग

मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा- स्वतंत्रता के बाद वह पहले प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने लगातार 12 सालों तक देश की सेवा की है। यदि हम 2014 के भारत की तुलना 2014 के बाद के भारत से करें तो बड़ा अंतर दिखाई देता है। उस समय देश में आत्मविश्वास की कमी थी और आर्थिक स्थिति भी बेहद कमजोर थी, जबकि आज भारत एक आर्थिक महाशक्ति के रूप में उभरकर सामने आया है।

06:02 AM10 जून 2026

  • कॉपी लिंक

केंद्रीय मंत्री मंडाविया ने मंदिर में पूजा की

केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने तुगलक रोड स्थित हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की।

06:01 AM10 जून 2026

  • कॉपी लिंक

यूपी भाजपा के अध्यक्ष बोले- 2027 में और बड़े बहुमत से सत्ता में लौटेगी भाजपा

उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा, “मैं पिछले तीन दिनों से लगातार बुंदेलखंड क्षेत्र के दौरे पर हूं। पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साह और उनका ऊंचा मनोबल मुझे पूरा विश्वास दिलाता है कि 2027 में भारतीय जनता पार्टी पहले से भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेगी।”

उन्होंने कहा, “2024 अब बीती बात हो चुकी है। उस समय जो माहौल बनाया गया था और जिस तरह लोगों को गुमराह किया गया था, आज देश की जनता सच्चाई समझ चुकी है। 2024 के बाद हुए चुनावों पर नजर डालें तो हरियाणा, दिल्ली, महाराष्ट्र, बिहार और हाल ही में पश्चिम बंगाल के चुनावों में यह रुझान साफ दिखाई देता है।”

पंकज चौधरी ने कहा, “पश्चिम बंगाल में अराजकता, गुंडागर्दी, भ्रष्टाचार और वंशवादी राजनीति थी। वहां की जनता ने किसी न किसी रूप में इसके जिम्मेदार लोगों को सबक सिखाया है। इसी तरह उत्तर प्रदेश में भी लोगों ने पहले ही जातिवादी राजनीति और माफिया राज को खत्म कर दिया था।”

05:38 AM10 जून 2026

  • कॉपी लिंक

पहले ‘लगातार कार्यकाल’ और ‘कुल कार्यकाल’ में अंतर समझें

लगातार कार्यकाल और कुल कार्यकाल में मुख्य अंतर यह है कि कोई पद बीच में छोड़ा ना गया है या नहीं।

1. जब कोई नेता बिना किसी रुकावट के एक ही पद पर बना रहता है, तो उसे लगातार कार्यकाल कहते हैं।

उदाहरण: नरेंद्र मोदी 26 मई 2014 से लगातार भारत के प्रधानमंत्री हैं। इसलिए उनका वर्तमान कार्यकाल लगातार कार्यकाल माना जाएगा।

2. जब किसी नेता ने एक ही पद पर अलग-अलग पीरिएड में काम किया हो, तो उन सभी कार्यकाल को जोड़कर कुल कार्यकाल निकाला जाता है।

उदाहरण: अटल बिहारी वाजपेयी तीन बार देश के पीएम रहे। तीनों पीरिएड को जोड़कर कुल कार्यकाल निकाला जाएगा।

05:37 AM10 जून 2026

  • कॉपी लिंक

मोदी को मिले 31 देश के सर्वोच्च सम्मान

प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी को अब तक 31 देशों का सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिल चुका है। सबसे पहले 3 अप्रैल 2016 को सऊदी अरब ने ‘ऑर्डर ऑफ किंग अब्दुलअजीज’ सम्मान से नवाजा था।

इसी साल मई में नॉर्वे के दौरे के दौरान मोदी को वहां के राजा ने हेराल्ड पंचम ने ‘ग्रांड क्रॉस ऑफ रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित किया था। इसके अलावा साल 2016 में संयुक्त राष्ट्र से यूएन चैंपियन ऑफ द अर्थ अवॉर्ड भी मिल चुका है। मोदी ने अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस, समेत दुनिया के 15 देशों की संसद को संबोधित किया है।

05:36 AM10 जून 2026

  • कॉपी लिंक

2025: भारत विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यस्था बना

साल 2025 भारत की अर्थव्यवस्था के लिए एक ऐतिहासिक साबित हुआ। भारत जापान को पीछे छोड़कर दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना। दूसरी तिमाही (Q2) में जीडीपी ग्रोथ बढ़कर 8.2% रही। नवंबर में खुदरा महंगाई दर गिरकर 0.71% पर आई। वहीं, नवंबर में बेरोजगारी दर कम होकर 4.7% रही, जो अप्रैल 2025 के बाद का सबसे निचला स्तर था।

भारत की जीडीपी का कुल वैल्यूएशन तब 4.18 ट्रिलियन डॉलर (करीब ₹350 लाख करोड़) हो गया था। इंटरनेशनल मॉनिटरिंग फंड ने अनुमान लगाया था कि जापान को पीछे छोड़ने के बाद अगले 2.5 से 3 साल में भारत जर्मनी को भी पीछे छोड़ देगा और साल 2030 तक 7.3 ट्रिलियन डॉलर (₹655 लाख करोड़) की इकोनॉमी के साथ दुनिया में तीसरे नंबर पर आ जाएगा।

05:36 AM10 जून 2026

  • कॉपी लिंक

मोदी सरकार के 13 बड़े फैसले

6-7 मई 2025 को ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत ने पाकिस्तान और PoK में आतंकी ठिकानों पर हवाई हमले किए थे।

6-7 मई 2025 को ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत ने पाकिस्तान और PoK में आतंकी ठिकानों पर हवाई हमले किए थे।

1 जुलाई 2015: डिजिटल इंडिया: सरकार ने देश में इंटरनेट और ऑनलाइन सेवाओं को बढ़ावा देने के लिए डिजिटल इंडिया अभियान शुरू किया। इसके बाद ऑनलाइन भुगतान और सरकारी सेवाएं लोगों तक तेजी से पहुंचने लगीं।

29 सितंबर 2016: सर्जिकल स्ट्राइक: उरी हमले के बाद भारतीय सेना ने सीमा पार जाकर आतंकियों के ठिकानों पर हमला किया। यह पहली बार था जब सरकार ने ऐसी कार्रवाई की सार्वजनिक जानकारी दी।

8 नवंबर 2016: नोटबंदी: 500 और 1000 रुपए के नोट बंद कर दिए गए। लोगों को पुराने नोट बदलने और नए नोट लेने के लिए बैंकों में जाना पड़ा।

1 जुलाई 2017: GST लागू: देशभर में एक नई टैक्स व्यवस्था शुरू हुई। कई अलग-अलग टैक्स हटाकर एक सिस्टम बनाया गया।

26 फरवरी 2019: बालाकोट एयर स्ट्राइक: पुलवामा हमले के बाद भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के बालाकोट में आतंकी ठिकानों पर हवाई हमला किया।

31 जुलाई 2019: तीन तलाक कानून: एक बार में तीन तलाक बोलकर शादी खत्म करने की प्रथा को कानूनन अपराध बना दिया गया।

5 अगस्त 2019: अनुच्छेद 370 हटाया: जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म कर दिया गया। साथ ही लद्दाख को अलग केंद्र शासित प्रदेश बनाया गया।

11 दिसंबर 2019: CAA कानून: पड़ोसी देशों से आए कुछ गैर-मुस्लिम शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता देने का रास्ता आसान किया गया।

2020-22: कोरोना और वैक्सीनेशन अभियान: कोरोना महामारी के दौरान देश में लॉकडाउन लगाया गया और 220 करोड़ कोरोना के टीके लगाए गए।

28 मई 2023: नया संसद भवन: दिल्ली में नए संसद भवन का उद्घाटन हुआ।

9-10 सितंबर 2023: G20 सम्मेलन: दुनिया के बड़े देशों के नेताओं की बैठक दिल्ली में हुई। भारत पहली बार इस सम्मेलन का मेजबान बना।

22 जनवरी 2024: राम मंदिर: अयोध्या में राम मंदिर में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा हुई। इस दिन मंदिर आम लोगों के लिए भी खुल गया।

7 मई 2025:ऑपरेशन सिंदूर: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पीओके में आतंकियों के ठिकानों पर हमला किया। 100 से अधिक आतंकी हमले में मारे गए।

05:35 AM10 जून 2026

  • कॉपी लिंक

मोदी सरकार के 2 फैसले, जिन्हें वापस लिया

प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में 2 फैसले ऐसे रहे, जिन्हें विरोध, न्यायिक हस्तक्षेप और अन्य परिस्थितियों की वजह से वापस लेना पड़ा या उनमें बड़ा बदलाव करना पड़ा।

1. तीन कृषि कानून (2020–2021)

लागू: सितंबर 2020 वापसी: 19 नवंबर 2021 (घोषणा), 29 नवंबर 2021 (संसद से निरस्तीकरण)

सरकार ने कृषि क्षेत्र में सुधार के लिए तीन नए कानून लागू किए थे। लेकिन इनका किसानों ने विरोध किया। दिल्ली के आसपास करीब एक साल तक आंदोलन चला। इसके बाद पीएम मोदी ने 19 नवंबर 2021 को कानून वापस लेने की घोषणा की। संसद ने 29 नवंबर 2021 को इन्हें औपचारिक रूप से निरस्त कर दिया।

2. भूमि अधिग्रहण अध्यादेश (2014-2015)

लाया गया: दिसंबर 2014 वापसी/समाप्त: अगस्त 2015

सरकार ने भूमि अधिग्रहण कानून, 2013 में बदलाव के लिए अध्यादेश लाया। विपक्षी दलों और किसान संगठनों ने इसका विरोध किया। विधेयक लोकसभा से पारित हो गया, लेकिन राज्यसभा में मंजूरी नहीं मिल सकी। लगातार विरोध के बीच सरकार ने अगस्त 2015 में अध्यादेश को आगे नहीं बढ़ाया और उसे समाप्त होने दिया।

मोदी के 2 चर्चित कार्यक्रम

मन की बात, शुरुआत- 3 अक्टूबर 2014: यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मासिक रेडियो कार्यक्रम है, जिसमें वे देशवासियों से संवाद करते हुए प्रेरक व्यक्तियों, जन आंदोलनों, सामाजिक अभियानों और राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा करते हैं। इसका उद्देश्य जनता से सीधा संवाद और जनभागीदारी को बढ़ावा देना है। जून 2026 तक इसके 135 संस्करण प्रसारित हो चुके हैं।

परीक्षा पे चर्चा, शुरुआत- 16 फरवरी 2018: यह छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों के साथ प्रधानमंत्री का वार्षिक संवाद कार्यक्रम है, जिसमें वे परीक्षा तनाव, समय प्रबंधन, करियर और आत्मविश्वास से जुड़े सवालों का जवाब देते हैं। इसका उद्देश्य छात्रों को परीक्षा के तनाव से मुक्त होकर पढ़ाई पर फोकस करने के लिए प्रेरित करना है। 2026 तक इसके 9 एपिसोड सामने आ चुके हैं।

05:35 AM10 जून 2026

  • कॉपी लिंक

मोदी के कार्यकाल की 3 तस्वीरें, जो चर्चा में रहीं

मोदी का पाकिस्तान दौरा: 25 दिसंबर 2015 को काबुल से दिल्ली लौटते वक्त मोदी ने अचानक पाकिस्तान जाने का प्लान बना लिया। उसी शाम मोदी लाहौर एयरपोर्ट पर उतरे, जहां पाकिस्तान के पीएम नवाज शरीफ ने उनकी अगवानी की।। मोदी नवाज शरीफ के घर भी गए थे।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ पीएम मोदी को रिसीव करने एयरपोर्ट पहुंचे थे।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ पीएम मोदी को रिसीव करने एयरपोर्ट पहुंचे थे।

पंजाब में पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक: 5 जनवरी 2022 को पंजाब के फिरोजपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के समय उनकी सुरक्षा में बड़ी चूक हुई थी। खराब मौसम के कारण पीएम को बठिंडा से सड़क मार्ग से हुसैनीवाला के शहीद स्मारक ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में प्रदर्शनकारियों द्वारा हाईवे जाम करने के कारण उनका काफिला एक फ्लाईओवर पर लगभग 15-20 मिनट तक फंसा रहा था।

काफिला रुकने के बाद पीएम मोदी के कार एसपीजी जवानों ने चारों तरफ से घेर लिया था।

काफिला रुकने के बाद पीएम मोदी के कार एसपीजी जवानों ने चारों तरफ से घेर लिया था।

पापुआ न्यू गिनी के पीएम ने मोदी के पैर छुए: 21 मई 2023 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पापुआ न्यू गिनी पहुंचे थे। वहां के पीएम जेम्स मारेपे ने मोदी के पैर छूकर उनका स्वागत किया था। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी को एयरपोर्ट पर ही गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया था। इस इंडो पैसिफिक रीजन में किसी भारतीय प्रधानमंत्री का ये पहला दौरा था।

पापुआ न्यू गिनी के पीएम जेम्स मारेप ने पहले मोदी से हाथ मिलाया, इसके बाद उनके पैर छुए थे।

पापुआ न्यू गिनी के पीएम जेम्स मारेप ने पहले मोदी से हाथ मिलाया, इसके बाद उनके पैर छुए थे।

05:34 AM10 जून 2026

  • कॉपी लिंक

मोदी सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले नेताओं में

पीएम मोदी के X पर 10 करोड़ 69 लाख फॉलोअर्स हैं। वे दुनिया के सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले नेताओं में शामिल हैं। पहले नंबर पर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और दूसरे नंबर पर डोनाल्ड ट्रम्प हैं।

05:32 AM10 जून 2026

  • कॉपी लिंक

मोदी जब सत्ता में आए थे तब एनडीए 8 राज्यों में थी, अब 22 में

मोदी जब 2014 में प्रधानमंत्री बने तब भाजपा और NDA की सिर्फ 8 राज्यों में सरकार थी। 2026 तक 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में भाजपा या NDA की सरकार हैं। एक आंकड़े के मुताबिक वर्तमान में भाजपा के प्राथमिक सदस्यों की संख्या 14 करोड़ से ज्यादा है।

05:31 AM10 जून 2026

  • कॉपी लिंक

मोदी ने 12 साल में 100 विदेश यात्राएं कीं

मोदी ने प्रधानमंत्री के तौर पर साल 2014 से अब तक 100 विदेश यात्राएं की हैं। इनमें द्विपक्षीय दौरे और अंतरराष्ट्रीय संगठनों की बैठकें शामिल हैं। मोदी सबसे ज्यादा 8-8 बार अमेरिका, यूएई और जापान गए।

05:31 AM10 जून 2026

  • कॉपी लिंक

भाजपा के भविष्य से जुड़े ये 4 सवाल…

1. 2029 चुनाव: क्या मोदी फैक्टर उतना ही असरदार रहेगा?

नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने लोकसभा चुनाव 2014 में 282, 2019 में 303 और 2024 में 240 सीटें जीतीं। लगातार तीन चुनावों में मोदी पार्टी का सबसे बड़ा चुनावी चेहरा रहे, लेकिन 2024 के नतीजों ने यह भी दिखाया कि मोदी की लोकप्रियता बरकरार रहने के बावजूद भाजपा को अपने दम पर बहुमत नहीं मिला।

ऐसे में 2029 का बड़ा सवाल यह होगा कि क्या मोदी फैक्टर अकेले भाजपा को फिर से पूर्ण बहुमत तक पहुंचा सकता है या पार्टी को क्षेत्रीय सहयोगियों पर निर्भर होना पड़ेगा।

2. भाजपा की अगली पीढ़ी: क्या राज्यों से निकलेगा नया राष्ट्रीय नेतृत्व?

पिछले दो सालों में भाजपा ने राजस्थान में भजनलाल शर्मा, मध्य प्रदेश में मोहन यादव, ओडिशा में मोहन चरण माझी और हरियाणा में नायब सिंह सैनी जैसे नेताओं को मुख्यमंत्री बनाया। यह भाजपा की दूसरी पीढ़ी तैयार करने की रणनीति का हिस्सा माना जाता है।

हालांकि राष्ट्रीय स्तर पर अभी भी पार्टी के पास मोदी जैसा सर्वस्वीकार्य चेहरा नहीं है। अगले तीन-चार सालों में इन नेताओं का प्रदर्शन तय करेगा कि भाजपा की अगली पीढ़ी केवल राज्य स्तर तक सीमित रहती है या राष्ट्रीय राजनीति में भी जगह बना पाती है।

3. मोदी के बाद नेतृत्व: उत्तराधिकारी या सामूहिक नेतृत्व?

भाजपा ने कभी प्रधानमंत्री पद के लिए औपचारिक उत्तराधिकारी घोषित नहीं किया है। अटल बिहारी वाजपेयी के बाद भी नेतृत्व का चयन चरणबद्ध तरीके से हुआ था। मौजूदा दौर में अमित शाह, योगी आदित्यनाथ, नितिन गडकरी और राजनाथ सिंह जैसे नेताओं के नाम चर्चा में आते हैं, लेकिन पार्टी ने किसी एक चेहरे को आगे नहीं बढ़ाया है।

इससे संकेत मिलता है कि भाजपा फिलहाल उत्तराधिकारी तय करने की बजाय विकल्प खुले रखने की रणनीति पर चल रही है। मोदी के बाद नेतृत्व का फैसला व्यक्ति से ज्यादा संगठन और राजनीतिक परिस्थितियां तय कर सकती हैं।

4. मोदी के बाद भाजपा की सबसे बड़ी चुनौती क्या होगी?

2014 के बाद भाजपा का राष्ट्रीय विस्तार और चुनावी सफलता काफी हद तक मोदी के नेतृत्व से जुड़ी रही है। ऐसे में भविष्य की सबसे बड़ी चुनौती केवल नेतृत्व परिवर्तन नहीं, बल्कि उसी स्तर का जनसमर्थन को बनाए रखना होगी। 2029 और उसके बाद पार्टी की असली परीक्षा यही होगी कि वह मोदी की लोकप्रियता के साथ-साथ अपने संगठन और शासन के रिकॉर्ड के दम पर कितनी मजबूती से आगे बढ़ पाती है।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *