NEET Re Exam 2026 NTA Mock Drill Photos Update; Police Security | ACTPnews

दिल्ली में शनिवार को NEET के एग्जाम सेंटर्स पर मॉक ड्रिल जारी है। - Dainik Bhaskar


  • Hindi News
  • National
  • NEET Re Exam 2026 NTA Mock Drill Photos Update; Police Security | Delhi News

नई दिल्ली3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

दिल्ली में शनिवार को NEET के एग्जाम सेंटर्स पर मॉक ड्रिल जारी है।

NEET-UG 2026 री-एग्जाम से पहले नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) शनिवार को देशभर में मॉक ड्रिल कर रहा है। एग्जाम को सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए पुलिस, जिला प्रशासन और सेंटरीय एजेंसियों के साथ मिलकर मल्टी लेयर सिक्योरिटी तैयार की गई है।

उधर, कई जगह से स्टूडेंट्स के एग्जाम सेंटर बदलने की शिकायत मिल रही हैं। नागपुर के अब्दुल्ला मोहम्मद तालिब को जारी एडमिट कार्ड में नागपुर की जगह अबू धाबी (UAE) का सेंटर मिल गया।

इसी तरह भुवनेश्वर की संजना संजीवनी को देहरादून में सेंटर दे दिया गया है। हालांकि बाद में गलती सुधार दी गई। NTA के डीजी अभिषेक सिंह ने बताया दोनों के सेंटर बदल दिए गए हैं।

कल 22.79 लाख स्टूडेंट्स एग्जाम देंगे

21 जून को होने वाली एग्जाम में 22.79 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल होंगे। इसके लिए भारत के 551 और विदेश के 14 शहरों में 5000 से ज्यादा एग्जाम सेंटर बनाए गए हैं। NTA के मुताबिक एग्जाम कंडक्ट कराने में 2 लाख से अधिक कर्मी, 674 सिटी कोऑर्डिनेटर और 6,669 ऑब्जर्वर लगाए गए हैं।

NTA के अनुसार, एग्जाम दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक पेन-एंड-पेपर मोड में होगी। PwD और PwBD श्रेणी के पात्र अभ्यर्थियों को अतिरिक्त समय देते हुए शाम 6:20 बजे तक एग्जाम लिखने की अनुमति होगी।

दिल्ली में पुलिस भी मॉक ड्रिल में शामिल हुई।

दिल्ली में पुलिस भी मॉक ड्रिल में शामिल हुई।

दिल्ली में सेंटर्स के बाहर अधिकारियों ने मॉक ड्रिल का जायजा लिया।

दिल्ली में सेंटर्स के बाहर अधिकारियों ने मॉक ड्रिल का जायजा लिया।

पहले जानिए NEET री-एग्जाम की जरूरत क्यों पड़ी

दरअसल, 3 मई 2026 को NEET-UG परीक्षा देशभर में आयोजित की गई थी। परीक्षा के बाद कई राज्यों से प्रश्नपत्र लीक होने और कुछ अभ्यर्थियों को पहले से पेपर मिलने के आरोप सामने आए।

जांच में गड़बड़ियों के संकेत मिलने पर NTA ने 12 मई को परीक्षा रद्द कर दी। इसके बाद केंद्र सरकार और जांच एजेंसियों की समीक्षा के आधार पर दोबारा परीक्षा कराने का फैसला लिया गया।

NTA का स्पष्टीकरण: एडमिट कार्ड दोबारा डाउनलोड करने की जरूरत नहीं

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने स्पष्ट किया है कि जिन अभ्यर्थियों ने 21 जून को होने वाली NEET-UG एग्जाम का नया एडमिट कार्ड पहले ही डाउनलोड कर लिया है, उन्हें इसे दोबारा डाउनलोड करने की आवश्यकता नहीं है।

एजेंसी ने कहा कि SMS, ईमेल और व्हाट्सएप के जरिए भेजे जा रहे संदेश मुख्य रूप से उन छात्रों के लिए हैं, जिन्होंने अभी तक अपना नया एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं किया है।

NTA के अनुसार, 3 मई को जारी एडमिट कार्ड अब मान्य नहीं होंगे, क्योंकि कई छात्रों को उनकी पसंद के शहरों में नए एग्जाम सेंटर दिए गए हैं।

एजेंसी ने बताया कि 21 जून की एग्जाम के लिए जारी नया एडमिट कार्ड एक बार डाउनलोड कर उसका प्रिंट निकाल लेना पर्याप्त है। उसी एडमिट कार्ड के आधार पर अभ्यर्थी एग्जाम में शामिल हो सकेंगे।

एग्जाम पेपर ले जाने वाले वाहनों की GPS ट्रैकिंग होगी

NTA ने कहा है कि एग्जाम से पहले शनिवार को आयोजित मॉक ड्रिल के जरिए सुरक्षा और संचालन व्यवस्थाओं की जांच की जाएगी। एग्जाम के प्रश्नपत्र और अन्य गोपनीय सामग्री को सुरक्षित तरीके से एग्जाम सेंटरों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी जिला प्रशासन, पुलिस और एस्कॉर्ट टीमों को दी गई है।

सभी सेंटरों पर सेंटर सुपरिंटेंडेंट और इनविजिलेटर भी मौजूद रहेंगे। एग्जाम की सुरक्षा के लिए बहुस्तरीय व्यवस्था की गई है। गोपनीय प्रश्नपत्र और अन्य सामग्री सीलबंद प्रोटोकॉल के तहत रखी जाएगी।

एग्जाम सामग्री ले जाने वाले वाहनों में GPS ट्रैकिंग होगी और उन्हें पुलिस एस्कॉर्ट उपलब्ध कराया जाएगा। सभी एग्जाम सेंटर CCTV निगरानी में रहेंगे और उनकी लाइव मॉनिटरिंग सेंट्रलाइज कंट्रोल रूम से की जाएगी।

एग्जाम के लिए घर से निकलने के पहले इन बातों का ध्यान रखें अभ्यार्थी

NTA ने कहा है कि गर्मी और बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों को ध्यान में रखते हुए सभी एग्जाम सेंटरों पर बिजली बैकअप, पर्याप्त रोशनी, पंखे, दीवार घड़ियां, पीने का पानी, शौचालय और मेडिकल सहायता की व्यवस्था की गई है।

NTA के मुताबिक अभ्यर्थी पारदर्शी पानी की बोतल साथ ला सकेंगे। डायबिटिक अभ्यर्थियों को शुगर टैबलेट और केला, सेब या संतरा जैसे फल लाने की अनुमति होगी।

वहीं, धार्मिक या पारंपरिक पोशाक पहनने वाले तथा फुल स्लीव या ऊनी कपड़े पहनने वाले अभ्यर्थियों को जांच प्रक्रिया के लिए और पहले पहुंचने की सलाह दी गई है।

अफवाहों से बचने की अपील, सोशल मीडिया पर नजर

NTA ने बताया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लगातार निगरानी रखी जा रही है ताकि अफवाहों और गड़बड़ियों को रोका जा सके। एजेंसी ने 14C/MHA, CBI और अन्य साइबर अपराध एजेंसियों के पास शिकायतें दर्ज कराई हैं तथा संदिग्ध गतिविधियों पर कार्रवाई की जा रही है।

NTA ने अभ्यर्थियों से केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करने और पेपर लीक या एग्जाम से जुड़ी अफवाहों से बचने की अपील की है। संदिग्ध संदेशों और चैनलों की जानकारी NTA या साइबर अपराध एजेंसियों को देने को कहा गया है।

एजेंसी ने छात्रों से शांत रहने, अपनी तैयारी पर भरोसा रखने और जरूरत पड़ने पर Tele-MANAS (14416) जैसी मानसिक स्वास्थ्य हेल्पलाइन का उपयोग करने की सलाह दी है।

NEET रीएग्जाम के लिए स्टेट्स की तैयारियां…

दिल्ली: कैंडिडेट्स DTC और क्लस्टर बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगे। यह सुविधा आने और जाने, दोनों यात्राओं के लिए मिलेगी। सेंटर्स के बाहर छात्रों के माता-पिता के लिए कूलिंग जोन बनाए जाएंगे। जहां ORS ड्रिंक्स, पीने का पानी और नींबू पानी मिलेगा।

मध्य प्रदेश: रेलवे 20 जून को इंदौर, भोपाल और रतलाम को जोड़ने वाली स्पेशल ट्रेनें चलाएगा।

तेलंगाना: स्टूडेंट्स राज्य सरकार की RTC बसों में मुफ्त सफर कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें अपना NEET हॉल टिकट दिखाना होगा।

महाराष्ट्र: मुंबई में सभी 1,820 लोकल ट्रेनें अपने पूरे शेड्यूल के साथ चलेंगी। सेंट्रल रेलवे के किसी भी रूट पर कोई मेगा ब्लॉक नहीं होगा।

………………

NEET से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…

टेलीग्राम पर NEET का फर्जी पेपर बेचने वाला गिरफ्तार: राजस्थान में अमेरिकी नेटवर्क यूज कर रहा था; दिल्ली हाईकोर्ट बोला- टेलीग्राम पर रोक जारी रहेगी

टेलीग्राम पर रोक के बाद भी राजस्थान के भीलवाड़ा से NEET का फर्जी पेपर बेचने की कोशिश की गई है। इस मामले में पुलिस एक स्टूडेंट को हिरासत में लिया है। आरोपी टेलीग्राम का इस्तेमाल अमेरिका के वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क (VPN) के जरिए कर रहा था। उसके टेलीग्राम चैनल का नाम पेपर माफिया है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *