Novak Djokovic US Open Exit | ACTPnews

यूएस ओपन के फर्स्ट राउंड के मैच में जोकोविच की तबीयत बिगड़ी, लेकिन उन्होंने पूरा मैच खेला। - Dainik Bhaskar


  • Hindi News
  • Sports
  • Novak Djokovic US Open Exit | Mariano Navone Beats Djokovic In First Round

27 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

यूएस ओपन के फर्स्ट राउंड के मैच में जोकोविच की तबीयत बिगड़ी, लेकिन उन्होंने पूरा मैच खेला।

सर्बिया के नोवाक जोकोविच US ओपन के पहले ही राउंड में हारकर बाहर हो गए। उन्हें अर्जेंटीना के वर्ल्ड नंबर-49 मारियानो नवोने ने पांच सेट के मुकाबले में 7-6, 5-7, 4-6, 6-2, 6-1 से हराया।

इसके साथ ही जोकोविच का रिकॉर्ड 25वां ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने का सपना भी टूट गया। हार के बाद जोकोविच भावुक हो गए और अपने आंसू नहीं रोक सके।

यह मुकाबला 4 घंटे 36 मिनट तक चला, जो ग्रैंड स्लैम में जोकोविच के करियर का अब तक का सबसे लंबा पहला राउंड मैच रहा। 39 साल के जोकोविच ने शुरुआती तीन सेट में से दो जीते, लेकिन 25 साल के नवोने ने आखिरी दो सेट में शानदार वापसी करते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया।

मारियानो नवोने (बाएं) को बधाई देते नोवाक जोकोविच।

मारियानो नवोने (बाएं) को बधाई देते नोवाक जोकोविच।

US ओपन में पहली बार पहले राउंड में हारे

जोकोविच के लिए यह US ओपन के इतिहास में पहली बार है, जब वे टूर्नामेंट के पहले ही राउंड में बाहर हुए हैं। इससे पहले वे कभी भी पहले राउंड में नहीं हारे थे।

जोकोविच 2006 के ऑस्ट्रेलियन ओपन के बाद पहली बार है,जब वे किसी ग्रैंड स्लैम के पहले राउंड में बाहर हुए हैं।

मैच के दौरान तबीयत बिगड़ी

जोकोविच ने पहला सेट गंवाने के बाद शानदार वापसी करते हुए लगातार दो सेट जीतकर बढ़त बना ली थी। हालांकि, मुकाबले के अंतिम चरण में उनकी तबीयत बिगड़ने लगी।

मैच के दौरान उन्हें उल्टी करते देखा गया। उन्होंने इनहेलर का इस्तेमाल किया और दवा भी ली। इसके अलावा, वे बार-बार स्ट्रेचिंग करते नजर आए। साथ ही पीठ और पैर में परेशानी से जूझते दिखे।

नोवाक जोकोविच की मैच के दौरान तबियत बिगड़ गई थी, वे उल्टी करते नजर आए।

नोवाक जोकोविच की मैच के दौरान तबियत बिगड़ गई थी, वे उल्टी करते नजर आए।

मारियानो नावोने कौन हैं?

मारियानो नावोने अर्जेंटीना के एक पेशेवर टेनिस खिलाड़ी हैं। उनका जन्म 27 फरवरी 2001 को हुआ था। नावोने ने तीन साल की उम्र में टेनिस खेलना शुरू किया। 2024 फ्रेंच ओपन में नावोने को 31वीं वरीयता दी गई थी, उसी से उन्होंने ग्रैंड स्लैम डेब्यू किया।

मेदवेदेव US ओपन के दूसरे राउंड में पहुंचे

डेनियल मेदवेदेव ने US ओपन के पहले दौर में ह्यूगो गैस्टन को 6-4, 6-2, 6-4 से हराया। यह मुकाबला 2 घंटे 14 मिनट चला। इस जीत के साथ मेदवेदेव ने करियर में आठवीं बार टूर्नामेंट के दूसरे दौर में जगह बनाई। दूसरे दौर में मेदवेदेव का सामना अमेरिकी वाइल्ड कार्ड सेबेस्टियन गोर्जनी और राफेल कोलिग्नन के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से होगा।

————————

स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…

एशिया कप- भारत ने थाईलैंड को 94 रन से हराया

भारत ने विमेंस टी-20 एशिया कप में जीत से शुरुआत की है। टीम ने रविवार को थाईलैंड को 94 रन से हराया। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में थाईलैंड 160 रन चेज करते हुए 16.1 ओवर में 65 रन पर ऑलआउट हो गई। पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *