PM Modi LIVE | Narendra Modi Surat Daman Projects Launch Speech Photos Update | ACTPnews

पीएम मोदी शुक्रवार को एक दिन के गुजरात दौरे पर हैं। - Dainik Bhaskar

  • Hindi News
  • National
  • PM Modi LIVE | Narendra Modi Surat Daman Projects Launch Speech Photos Update Vadodara Mumbai Expressway

सूरत1 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

पीएम मोदी शुक्रवार को एक दिन के गुजरात दौरे पर हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस कांग्रेस 12 सालों से अराजकता और अनिश्चितता फैला रही है। कर्नाटक की जनता भी कांग्रेस की नकारात्मकता के नाराज है। इसलिए कर्नाटक में सीएम बदलना पड़ा

मोदी बोले-

QuoteImage

दूसरों पर निर्भर रहने वाले देश विकसित नहीं होते है। आज देश में कुछ निराशावादी लोग हैं, जिन्होंने देश को दूसरों पर निर्भर रखा। आज वो आत्मनिर्भर भारत का मजाक उड़ा रहे हैं।

QuoteImage

पीएम ने शुक्रवार को गुजरात के सूरत में ये बातें कही। उन्होंने वहां से ₹18 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया।

मोदी ने सूरत में सड़क, बिजली और औद्योगिक क्षेत्र से जुड़ी 18,800 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

मोदी ने सूरत में सड़क, बिजली और औद्योगिक क्षेत्र से जुड़ी 18,800 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

पीएम मोदी के स्पीच की 4 बड़ी बातें…

  1. बीते सालों में दुनिया ने कई बड़ी महामारियों का सामना किया है। पहले कोरोना और फिर अब दुनिया में तेल, पेट्रोल और गैस की सप्लाई में दिक्कत आ रही है। मुझे गर्व है कि भारत आज 140 करोड़ देशवासियों की मदद से इस चुनौती का सामना कर रहा है।
  2. 12 साल पहले देश में सोलर एनर्जी का प्रोर्डक्शन न के बराबर था, लेकिन आज हम दुनिया के टॉप 5 देशों में से एक हैं। हमने इथेनॉल ब्लेंडिंग की। गैस की पाइपलाइन बनाई, ताकि देश में एनर्जी की कोई भी समस्या सामने नहीं आए।
  3. गुजरात निकाय चुनाव में भाजपा की जीत के लिए सभी का अभिवादन। भाजपा की विजय की यात्रा चलती ही जा रही है। दुनिया के लोकतांत्रिक समाज में कम ही देखने को मिलता है कि किसी पार्टी को इतने समय तक जनता का समर्थन मिलता है।
  4. हमारी सरकार देश के विकास के लिए काम कर रही है। इसलिए देश की जनता भाजपा को बार-बार वोट दे रही है। पिछले दिनों जब मैं 5 देशों की यात्रा पर था, वहा भी हर कोई बंगाल-बंगाल कर रहा था।

मोदी ने L&T कॉप्लेक्स में टैंक और ड्रोन देखे, 5 तस्वीरें…

पीएम ने सूरत में लार्सन एंड टुब्रो के आर्म्ड सिस्टम्स कॉम्प्लेक्स भी पहुंचे। उन्होंने यहां मेड इन इंडिया टैंक, ड्रोन के सामने खड़े होकर उसकी जानकारी ली।

L&T कॉप्लेक्स भारत का अत्याधुनिक रक्षा निर्माण केंद्र है। यहां सेना के लिए बख्तरबंद वाहन, तोप से जुड़े सिस्टम और अन्य सैन्य प्लेटफॉर्म बनाए, असेंबल (जोड़े) और परीक्षण किए जाते हैं।

पीएम मोदी ने लार्सन एंड टुब्रो के आर्म्ड सिस्टम्स कॉम्प्लेक्स विजिट किया।

पीएम मोदी ने लार्सन एंड टुब्रो के आर्म्ड सिस्टम्स कॉम्प्लेक्स विजिट किया।

लार्सन एंड टुब्रो के अधिकारियों ने पीएम मोदी को कंपनी की वर्किंग समझाई।

लार्सन एंड टुब्रो के अधिकारियों ने पीएम मोदी को कंपनी की वर्किंग समझाई।

पीएम मोदी ने लार्सन एंड टुब्रो के बनाए और असेंबल किए उपकरण देखे।

पीएम मोदी ने लार्सन एंड टुब्रो के बनाए और असेंबल किए उपकरण देखे।

L&T सेना के लिए बख्तरबंद वाहन, तोप से जुड़े सिस्टम और अन्य सैन्य प्लेटफॉर्म बनाए, असेंबल (जोड़े) और टेस्टिंग करती है।

L&T सेना के लिए बख्तरबंद वाहन, तोप से जुड़े सिस्टम और अन्य सैन्य प्लेटफॉर्म बनाए, असेंबल (जोड़े) और टेस्टिंग करती है।

गुजरात के डिप्टी सीएम हर्ष संघवी कई अधिकारियों-कर्मचारियों और आम लोगों के साथ 5.5 किलोमीटर साइकिल चलाकर सूरत के इंडोर स्टेडियम पहुंचे।

गुजरात के डिप्टी सीएम हर्ष संघवी कई अधिकारियों-कर्मचारियों और आम लोगों के साथ 5.5 किलोमीटर साइकिल चलाकर सूरत के इंडोर स्टेडियम पहुंचे।

वडोदरा-मुंबई एक्सप्रेसवे के दो पैकेजों का भी उद्घाटन किया गया।

वडोदरा-मुंबई एक्सप्रेसवे के दो पैकेजों का भी उद्घाटन किया गया।

पीएम ने दमन में ₹3000 के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया

मोदी ने दमन में नमो मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट का उद्घाटन किया।

मोदी ने दमन में नमो मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट का उद्घाटन किया।

सूरत में कार्यक्रम पूरा करने के बाद, प्रधानमंत्री दमन के लिए रवाना हो गए हैं, जहां उन्होंने 3000 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

दमन एयरपोर्ट का भी उद्घाटन किया जाएगा। इसके साथ ही दमन से मोदी लक्षद्वीप के लिए 885 करोड़ रुपए की बंदरगाह और टूरिज्म परियोजनाओं का वर्चुअल उद्घाटन भी करेंगे।

सूरत में पीएम हाईवे के अलावा बड़े और छोटे पुल, रेलवे पुल, फ्लाईओवर और 70 अंडरपास का उद्घाटन किया। 4,732 करोड़ रुपए वाली NHAI की चार परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया।

इनमें NH-56 के धामासिया से बिटाडा तक चार लेन निर्माण (पैकेज-4), नसरपोर से मलोथा तक चार लेन निर्माण (पैकेज-6), रिलायंस के पास छह लेन वाहन अंडरपास और NH-53 के सूरत-हजीरा सेक्शन पर कावास में VUP-कम-फ्लाईओवर शामिल हैं।

पीएम मोदी आज दमन एयरपोर्ट का भी उद्घाटन करेंगे। इस एयरपोर्ट का लाभ गुजरात के दक्षिणी हिस्सों, खासकर वापी शहर को भी मिलेगा।

पीएम मोदी आज दमन एयरपोर्ट का भी उद्घाटन करेंगे। इस एयरपोर्ट का लाभ गुजरात के दक्षिणी हिस्सों, खासकर वापी शहर को भी मिलेगा।

———————————

ये खबर भी पढ़ें…

गुजरात में मोदी बोले- कांग्रेस अफवाह फैला रही:डर का माहौल बनाकर व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश कर रही, देश में स्थिति कंट्रोल में

पीएम मोदी दो महीने पहले गुजरात के वाव-थराड में 20 हजार करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास किया था। इस दौरान उन्होंने कहा कि मिडिल ईस्ट में जंग की वजह एनर्जी संकट बढ़ रहा है। ऐसे संकट में भी भारत ने हालात को नियंत्रण में बनाए रखा है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *