रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल सीजन 2’ में इस वक्त कंटेस्टेंट्स के बीच जबरदस्त घमासान देखने को मिल रहा है। शहजाद पूनावाला ने ‘अल्टीमेट रूलर’ बनने के बाद ‘फॉल का फरमान’ के तहत एक नहीं दो लोगों को बेसमेंट का रास्ता दिखा दिया। गौतम गुलाटी और राज ग्रोवर उनके फैसले के बाद सीधे बेसमेंट में पहुंच गए। उनके इस कदम के बाद गौतम और राज हैरान रह गए। अब इस तख्तापलट के बाद शो में एक बार फिर घमासान देखने को मिलने वाला है, जहां प्रियंका चाहर चौधरी स्वरा भास्कर और शहजाद पूनावाला से भिड़ती नजर आने वाली हैं और इसकी झलक मेकर्स ने खुद नया प्रोमो साझा करते हुए दिखाई है।
रूलर्स से भिड़ेंगी प्रियंका चाहर
मेकर्स ने हाल ही में अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो वीडियो साझा किया है, जिसमें प्रियंका को स्वरा भास्कर और शहजाद पूनावाला से भिड़ते देखा जा सकता है। वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है- ‘अब होगा घमासान।’ वीडियो की शुरुआत प्रियंका से होती है, जो शहजाद से कहती हैं- ‘चूना लगाते हैं आप।’ ये सुनते ही शहजाद पूनावाला का पारा हाई हो जाता है और वह जवाब में कहते हैं- ‘देश में चुना लगाने वाले जो समाज से आते हैं वो बहुत गर्व से लगाते हैं। बताइए मनीष जी उनकी लड़ाई लड़ते हो ना?’ फिर प्रियंका वीरेंद्र सहवाग से कहती हैं- ‘सर अगर मुझ पे पर्सनल अटैक होगा मैं पर्सनली निकाल रही हूं सर।’
हैरान हुए वीरेंद्र सहवाग
प्रियंका को खरी-खोटी सुनाते हुए शहजाद कहते हैं- ‘कौन से डेलूलू में हो? मैं अल्टीमेट रूलर हूं। तुम बेसमेंट में हो। गेट अ रियलिटी चेक।’ प्रियंका इस पर कहती हैं- ‘आप हमें तख्त-पलट करने दीजिए।’ इस पर स्वरा कहती हैं- ‘गिफ्ट में ले लो तख्ता पलट। हम आ जाएंगे नीचे। आ जाओ आ जाओ।’ दोनों पक्षों के बीच होती बहसबाजी देखकर वीरेंद्र सहवाग हैरान रह जाते हैं और कहते हैं- ‘यहां पर तीन चार तलवें लाई जाए। कुछ वर्कर्स को दी जाए और कुछ रूलर्स को दी जाए।’
प्रियंका-स्वरा की पहले भी हो चुकी है बहस
हालिया एपिसोड में भी प्रियंका चाहर और स्वरा भास्कर को भिड़ते देखा गया था। ये सब तब हुआ जब ‘गौतम सिटी’ टास्क के दौारन प्रियंका ने गौतम गुलाटी का साथ देने से इनकार कर दिया और उनके कदम पीछे खींचते ही शहजाद पूनावाला अल्टीमेट रूलर बन गए। प्रियंका के टास्क परफॉर्म न करने पर स्वरा भास्कर नाराज हो गईं और दोनों के बीच बहस इतनी बढ़ गई कि दोनों ने ‘तानाशाह’ और ‘चोर’ जैसे शब्द भी इस्तेमाल करने शुरू कर दिए। दरअसल, ‘गौतम सिटी’ टास्क ‘अल्टीमेट रूलर’ की गद्दी तक पहुंचने का रास्ता माना जा रहा था, जिसमें प्रियंका के परफॉर्म न करने से शहजाद पूनावाला अल्टीमेट रूलर बन गए।
ये भी पढ़ेंः ‘बॉयफ्रेंड को लव यू और हार्ट भेजी’, तेज प्रताप यादव ने पढ़ ली थी ऐश्वर्या राय की पूरी चैट, बताए तीन महीने की शादी में क्या-क्या हुआ
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});













