Punjab Mohali girlfriend Murder Company Accused Suicide Attempt Fortis Hospital | ACTPnews

अस्पताल में भर्ती आरोपी युवक। उसने एक्स-गर्लफ्रेंड की हत्या के बाद खुद सुसाइड की कोशिश की थी।


डिंपल पर आरोपी युवक हरजिंदर चाकू से वार करता हुआ। सीसीटीवी फुटेज सामने आई। इनसेट में दोनों का फाइल फोटो।

मोहाली में युवक ने चाकुओं से गोदकर युवती (30) की हत्या कर दी। वह गुपचुप ऑफिस में घुसा और काम में बिजी युवती पर पीछे से हमला कर दिया। युवती जान बचाने दौड़ती रही और युवक उसका पीछा कर चाकू मारता रहा। उसने 35 सेकेंड में युवती पर 30 बार चाकू से वार किया।

.

ऑफिस स्टाफ ने बचाने की कोशिश की, लेकिन आरोपी उन्हें भी चाकू दिखाकर डराता रहा। जब उसे लगा कि अब युवती जिंदा नहीं बचेगी तो उसने उसी चाकू से अपना भी गला काट लिया। आरोपी युवक गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है।

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि युवक और युवती के बीच पहले प्रेम संबंध था। बाद में युवती ने युवक से ब्रेकअप कर लिया। इससे वह गुस्से में आ गया और इस वारदात को अंजाम दे दिया। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कर युवती की लाश परिजनों को दे दी। इसके बाद परिजनों ने पटियाला में युवती का अंतिम संस्कार कर दिया।

उधर, परिजनों ने प्रेम प्रसंग की बात गलत बताया। युवती के दादा बलवंत राय खत्री प्रेम प्रसंग को लेकर गलत प्रचार किया जा रहा। वह अपनी हर परेशानी या निजी समस्या सबसे पहले उनसे साझा करती थी। वहीं पिता ने बताया कि बेटी ने शुक्रवार को कंपनी से रिजाइन देना था।

अस्पताल में भर्ती आरोपी युवक। उसने एक्स-गर्लफ्रेंड की हत्या के बाद खुद सुसाइड की कोशिश की थी।

मां बोली- मेरी बेटी की तरह उसे भी मारो युवती की मां ने कहा- मुझे इंसाफ चाहिए। मेरी बेटी की तरह उसे भी मारो, तभी मैं राजी (खुश) रहूंगी। मेरी बेटी ने क्या गुनाह किया था जो उसने इस तरह से उसे मारा। मुझे उसकी शक्ल दिखाओ, मैं अपने हाथ से उसे मारना चाहती हूं। कंपनी में मौजूद किसी कर्मचारी ने मेरी बेटी को नहीं बचाया। मैं कंपनी में जाकर भी हंगामा करूंगी।

सबसे पहले 6 PHOTOS में देखिए, कैसे की युवती की हत्या…

1. काम कर रही थी युवती, पीछे से तेजी से आया युवती ऑफिस में अपने डेस्क पर काम कर रही थी। युवक चाकू हाथ में लिए तेजी से पीछे से आया और युवती की गर्दन पर चाकुओं से वार करने लगा।

2. गर्दन पर ताबड़तोड़ चाकू मारे, युवती जान बचाने भागी चाकुओं से हमला होते ही युवती चिल्लाने लगी। मगर, आरोपी उसकी गर्दन पर ताबड़तोड़ वार करता चला गया। इसके बाद युवती जान बचाने के लिए वहां से दौड़ी ताकि बाकी स्टाफ तक पहुंचकर अपनी जान बचा सके लेकिन आरोपी भी चाकू लेकर उसके पीछे-पीछे दौड़ता रहा।

3. पीछा कर फिर गिराया, चाकू मारे, स्टाफ को चाकू दिखाया

इसके बाद हमलावर युवती के पीछे-पीछे भाग रहा। उसने ऑफिस के गेट के बाहर युवती को पकड़ लिया। यहां भी वह उस पर चाकुओं से वार करता रहा। इस दौरान स्टाफ मेंबर्स ने उसे रोकने की कोशिश की लेकिन वह चाकू दिखाकर डराने लगा।

4. एक चाकू छीना तो दूसरे से मारने लगा इसके बाद ऑफिस के स्टाफ के और लोग वहां आ गए। उनमें से एक युवक ने बहादुरी दिखाते हुए हमलावर युवक के हाथ से चाकू छीन लिया। मगर, वह पूरी तैयारी से आया था। उसने दूसरा चाकू निकाला और फिर से युवती को चाकुओं से गोदना शुरू कर दिया। इस दौरान वह स्टाफ मेंबर को भी चाकू दिखाकर डराता रहा।

5. अपनी गर्दन पर भी चाकुओं से छलनी करता रहा जब हमलावर को यकीन हो गया कि अब युवती नहीं बचेगी तो वह ऑफिस में दूसरी जगह आया और फिर अपना गला भी चाकू की नोक से छलनी करने लगा। वह इतने गुस्से में और होशोहवास खोकर बैठा था कि अपने गले पर भी ताबड़तोड़ वार करता रहा।

6. आखिर में चाकू से अपना गला काटा चाकू की नोक से अपना गला गोदने के बाद भी उसकी मौत नहीं हुई तो फिर उसने चाकू से अपना गला काट दिया। इसके बाद वह बेसुध होकर गिर पड़ा। उसके गले से काफी खून भी बहता नजर आया।

सिलसिलेवार रूप में पढ़ें पूरा मामला…

  • डिस्पैच टीम में काम करती थी युवतीः मोहाली के फेज-11 स्थित एसआरपी यूएस लॉजिस्टिक्स कंपनी के ऑफिस में गुरुवार शाम करीब 7:30 बजे वारदात हुई। मृतका डिंपल (30) कंपनी की डिस्पैच टीम में काम करती थी। आरोपी हरजिंदर (34) भी उसी कंपनी में काम करता था और दोनों के वर्क स्टेशन भी पास-पास थे।
  • कहासुनी के बाद चाकू से हमलाः पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार, आरोपी शाम के समय डिंपल के केबिन में पहुंचा। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने डिंपल पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। आसपास मौजूद कर्मचारी कुछ समझ पाते, उससे पहले ही युवती गंभीर रूप से घायल हो गई।
  • आरोपी ने खुद भी सुसाइड की कोशिश कीः घटना के दौरान ऑफिस में अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारियों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। आरोप है कि युवती पर हमला करने के बाद आरोपी ने खुद पर भी चाकू से वार कर सुसाइड की कोशिश की।
  • डिंपल की मौत, आरोपी गंभीरः थाना फेज-11 पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उपचार के लिए फोर्टिस अस्पताल भेजा गया। डॉक्टरों ने डिंपल को मृत घोषित कर दिया, जबकि आरोपी हरजिंदर को गंभीर हालत में भर्ती कर उसका उपचार शुरू किया गया। घटना के बाद पुलिस ने ऑफिस में जांच शुरू कर दी। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया।
  • हत्या के असल कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिसः पुलिस ने सबूत जुटाकर ऑफिस में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में ले ली है। एसएचओ अमन बैदवान के अनुसार, मृतका के परिजनों के बयान दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस फिलहाल हत्या के कारणों, आरोपी और मृतका के संबंधों का पता लगा रही है।

युवक ने युवती की हत्या क्यों की, 3 पॉइंट में जानिए

  • 3 साल से दोस्ती, फिर ब्रेकअप: पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार, डिंपल और हरजिंदर मोहाली की एक प्रावइेट कंपनी में काम करते थे। यह कंपनी पैकर्स एंड मूवर्स का काम करती है। दोनों करीब 3 साल से इकट्ठे काम कर रहे थे। इस दौरान दोनों में दोस्ती हुई, बात प्यार तक पहुंच गई।
  • रिश्ता सुधारने की कोशिश, सफल नहीं हुआ: पुलिस के मुताबिक कुछ समय पहले दोनों का ब्रेकअप हो गया था। ब्रेकअप के बाद आरोपी काफी टूट गया था। वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगा था। उसने डिंपल से दोबारा रिलेशन सुधारने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बन पाई।
  • ऑफिस में दोनों में हुई थी कहासुनी: वीरवार देर शाम आरोपी कंपनी में पहुंचा, जहां पर आरोपी और युवती में फिर इसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोपी पूरी तैयारी से आया था। उसके पास एक नहीं बल्कि 2 चाकू थे। उनमें से एक चाकू निकालकर उसने युवती पर ताबड़तोड़ हमला कर उसकी हत्या कर दी।

दादा बोले- वीकली ऑफ पर ही घर आती थी डिंपल के दादा बलवंत सिंह ने बताया कि बेटी ने एलएलबी की हुई थी। बड़ी मेहनती थी। कभी इस तरह की बात नहीं पता चली। वह हर बात साझा करती थी। वह वीकली ऑफ शनिवार व रविवार को ही पटियाला स्थित घर आती थी। इसके बाद वापस मोहाली रेंट के मकान में चली जाती थी।

पुलिस ने कहा- जल्द असल वजह पता करेंगे मोहाली के थाना फेज-11 के एसएचओ अमन बैदवान ने बताया कि लड़की मौत हो गई। पेरेंटस को सूचना दी गई है। उनके आते ही बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अभी तक हमले के पीछे के कारणों की पुष्टि नहीं कर पाई है और आरोपी व मृतका के रिश्ते की भी जांच की जा रही है।

युवती के कत्ल का पूरा CCTV फुटेज देखिए:-

———–

यह खबर भी पढ़ें-

मोहाली के डिंपल हत्याकांड में परिवार आया सामने, प्रेम प्रसंग की बात को नकारा

मोहाली में बुधवार देर शाम हुई युवती डिंपल की हत्या के बाद उसके परिवार ने मीडिया में चल रही प्रेम प्रसंग की बातों को गलत बताया है। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की है। परिवार के अनुसार, डिंपल होनहार लड़की थी। उसने एलएलबी तक की पढ़ाई की थी और काफी समय से एक कंपनी में नौकरी कर रही थी। (पढ़ें पूरी खबर)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *