- Hindi News
- International
- Putin Modi | PM Narendra Modi Vladimir Putin Meeting Update; BRICS Summit 2026 India Russia Deals
नई दिल्ली2 घंटे पहलेलेखक: एजेंसी इनपुट के साथ सुनील मौर्य और उदय भटनागर
- कॉपी लिंक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन समेत ब्रिक्स लीडर्स ने शुक्रवार को ब्रिक्स बिजनेस फोरम में ग्लोबल ट्रेड पर बात की।
इसमें सबसे अहम बयान पुतिन का रहा। उन्होंने अमेरिका और यूरोप पर तंज कसते हुए कहा,
पश्चिम अब कमजोर हो रहा है, पता नहीं ये देश खुद को G7 क्यों कहते हैं। दुनिया की 40% से ज्यादा GDP BRICS देशों से आई, G7 की हिस्सेदारी सिर्फ 29% रही।

इसके बाद PM मोदी ने भी बिजनेस फोरम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि ब्रिक्स देशों में दुनिया की आधी आबादी रहती है। ये दुनिया की 40% GDP में हिस्सा रखते हैं। भारत व्यापार बढ़ाना चाहता है और इसके लिए सुरक्षित समुद्री रास्ते जरूरी हैं।
BRICS आर्थिक ताकत में आगे, G7 सिस्टम पर हावी
रूसी राष्ट्रपति पुतिन के मुताबिक, PPP के आधार पर ब्रिक्स की हिस्सेदारी दुनिया की अर्थव्यवस्था में करीब 40% है, जबकि G7 की 18%। यानी आर्थिक आकार में ब्रिक्स आगे है।
हालांकि G7 को कमजोर नहीं माना जा सकता। डॉलर, बैंकिंग, निवेश और तकनीक में उसका प्रभाव अब भी बड़ा है। दूसरी तरफ ब्रिक्स की ताकत बड़ी आबादी, प्राकृतिक संसाधन और तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाएं हैं।

बिजनेस फोरम में 4 ब्रिक्स नेताओं के अहम बयान
प्रधानमंत्री मोदी, भारत: संघर्षों का समाधान डायलॉग और डिप्लोमेसी से ही निकलेगा, भारत शांति के प्रयासों में मदद के लिए तैयार है।
राष्ट्रपति पजशकियान, ईरान: ब्रिक्स देशों को आपसी कारोबार में स्थानीय मुद्राओं का इस्तेमाल बढ़ाना चाहिए।
राष्ट्रपति पुतिन, रूस: ब्रिक्स की अर्थव्यवस्था का आकार लगातार बढ़ रहा है। पश्चिमी देशों का दबदबा अब पहले जैसा नहीं रहा।
राष्ट्रपति रामाफोसा, साउथ अफ्रीका: दुनियाभर के देशों को अपना खनिज देता रहे लेकिन वे अफ्रीकी देशों में निवेश न करे, ऐसा नहीं चलेगा।
PM मोदी-पुतिन मुलाकात की 6 फोटोज
प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को तिरुक्कुरल किताब की रूसी भाषा में अनुवाद की एक प्रति भेंट की।

PM मोदी और राष्ट्रपति पुतिन बैठक के बाद एक कार से बिजनेस एग्जिबिशन देखने पहुंचे।

प्रधानमंत्री मोदी और रूसी राष्ट्रपति पुतिन प्रदर्शनी में शामिल हुए। यह प्रदर्शनी भारत मंडपम में पहली बार आयोजित की गई।

PM मोदी और राष्ट्रपति पुतिन इनरोप्रोम इंडस्ट्रियल एग्जीबिशन में पहुंचे। इनरोप्रोम रूस की बड़ी इंडस्ट्रियल और मैन्युफैक्चरिंग प्रदर्शनी है।

प्रधानमंत्री मोदी और रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने इनरोप्रोम एग्जिबिशन में बुलेट ट्रेन से जुड़ा प्रोजेक्ट देखा।

BRICS बिजनेस फोरम में PM मोदी के साथ ईरानी राष्ट्रपति पजशकियान और रूसी राष्ट्रपति पुतिन एक साथ नजर आए।
पुतिन ने मोदी को रूस आने का न्योता दिया
प्रधानमंत्री मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच भारत मंडपम में 45 मिनट बैठक हुई। इसके बाद दोनों नेता एक ही कार से इंडस्ट्रियल एग्जीबिशन पहुंचे।
बैठक में भारत-रूस रिश्तों के साथ मिडिल ईस्ट और ब्लैक सी के हालात पर चर्चा हुई। पुतिन ने मोदी को 24वें भारत-रूस समिट के लिए रूस आने का न्योता दिया, जिसे PM ने स्वीकार कर लिया।
खबर से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
अपडेट्स
02:28 PM11 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
मोदी-पजशकियान के बीच पश्चिम एशिया संकट पर चर्चा
प्रधानमंत्री मोदी और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पजशकियान ने शुक्रवार को पश्चिम एशिया के हालात और दोनों देशों के बीच संबंध मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। दोनों नेताओं की करीब दो हफ्ते में यह दूसरी मुलाकात है।
राष्ट्रपति बनने के बाद पजशकियान की यह पहली भारत यात्रा है। उनकी यात्रा ऐसे समय हो रही है, जब अमेरिका की ओर से ईरान पर नए आर्थिक प्रतिबंध लगाए जाने के बाद पश्चिम एशिया में तनाव और बढ़ गया है।
02:16 PM11 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
संयुक्त राष्ट्र महासचिव गुटेरेस के साथ मोदी की मीटिंग शुरू

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस की मीटिंग शुरू हो गई है। ANI के मुताबिक, दोनों नेताओं के बीच भारत-UN संबंधों और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा हो रही है।
02:05 PM11 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
मोदी-पजशकियान की मीटिंग खत्म

प्रधानमंत्री मोदी और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पजशकियान की मीटिंग खत्म हो गई है। यह बैठक BRICS समिट 2026 के दौरान हुई। अब पीएम मोदी की अगली बैठक संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के साथ होगी।
01:55 PM11 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
BRICS में मेहमानों को गिफ्ट में गुडी बैग दिया
BRICS समिट में आए प्रतिनिधियों और मेहमानों को खास गुडी बैग गिफ्ट किया जा रहा है। इसमें बिहार का सत्तू और मखाना, केले के चिप्स, ओडिशा की कॉफी और गुजराती दुपट्टा है। इसका मकसद मेहमानों को भारतीय संस्कृति से परिचत कराना है। पूरी खबर यहां पढ़ें…
01:44 PM11 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
ब्रिक्स बिजनेस फोरम की 4 बड़ी तस्वीरें

ब्रिक्स बिजनेस फोरम के दौरान रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ताली बजाकर समर्थन देते हुए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रिक्स बिजनेस फोरम को संबोधित करते हुए।

ब्रिक्स बिजनेस फोरम में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।

ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची और भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ब्रिक्स बिजनेस फोरम के दौरान कुछ बातचीत करते नजर आए।
01:32 PM11 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
PM मोदी और ईरानी राष्ट्रपति पजशकियान की मीटिंग शुरू

प्रधानमंत्री मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजशकियान की द्विपक्षीय बैठक शुरू हो गई है। दोनों नेताओं के बीच भारत-ईरान संबंधों और आपसी हितों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हो रही है।
01:28 PM11 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम भारत पहुंचे
मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम BRICS समिट 2026 में शामिल होने के लिए भारत पहुंच गए हैं। विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया।
01:27 PM11 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
ब्राजील बोला- भारत की BRICS अध्यक्षता शानदार
ब्राजील के विदेश मंत्री माउरो विएरा ने भारत की BRICS अध्यक्षता की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि भारत की अध्यक्षता शानदार और बेहद सफल रही और इस दौरान काफी काम हुआ।
01:17 PM11 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
अबू धाबी के क्राउन प्रिंस भारत पहुंचे
अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान BRICS समिट 2026 में शामिल होने के लिए भारत पहुंच गए हैं। विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया।
12:47 PM11 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
मोदी बोले- दुनिया की आधी आबादी BRICS में

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि BRICS देशों में दुनिया की आधी आबादी रहती है। ये देश दुनिया की 40% GDP और 25% से ज्यादा ग्लोबल ट्रेड में हिस्सा रखते हैं।
उन्होंने कहा कि पिछले वर्षों में दुनिया की GDP करीब ढाई गुना बढ़ी, जबकि BRICS देशों की GDP साढ़े चार गुना बढ़ी। यानी BRICS की अर्थव्यवस्था बाकी दुनिया से करीब दोगुनी तेजी से बढ़ी है।
मोदी ने कहा कि BRICS देश अब इनोवेशन और नई टेक्नोलॉजी के बड़े केंद्र बन रहे हैं। भारत में हो रहा यह BRICS बिजनेस फोरम अब तक का सबसे बड़ा फोरम है।
12:46 PM11 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
अमेरिका-यूरोप पर पुतिन का तंज, BRICS उनसे बहुत आगे निकला
BRICS बिजनेस फोरम में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पश्चिमी देशों पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि समझ नहीं आता कि कुछ कमजोर हो चुके पश्चिमी देश अब भी खुद को G7 क्यों कहते हैं।
पुतिन ने कहा कि BRICS आर्थिक ताकत के मामले में G7 से काफी आगे निकल चुका है। उनके मुताबिक, दुनिया की अर्थव्यवस्था में बड़े बदलाव हो रहे हैं और अब नए देश विकास को आगे बढ़ा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि BRICS की अर्थव्यवस्था का आकार लगातार बढ़ रहा है। वहीं, पश्चिमी देशों का दबदबा पहले जैसा नहीं रहा। पुतिन ने कहा कि दुनिया की अर्थव्यवस्था हमेशा बदलती रहती है और अब आर्थिक विकास के नए केंद्र सामने आ रहे हैं।
12:44 PM11 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
मोदी बोले- 4 से बढ़कर 21 देशों का हुआ BRICS परिवार
प्रधानमंत्री मोदी ने BRICS बिजनेस फोरम में सभी देशों के प्रतिनिधियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इस साल BRICS की शुरुआत के 20 साल पूरे हो रहे हैं।
मोदी ने कहा कि 2006 में जब BRICS की शुरुआत हुई थी, तब इसमें सिर्फ 4 देश थे। आज सदस्य और पार्टनर देशों को मिलाकर BRICS परिवार 21 देशों तक पहुंच गया है।
12:42 PM11 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
पुतिन बोले- दुनिया में बड़ा बदलाव हो रहा

BRICS बिजनेस फोरम के लीडर्स सेशन में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि दुनिया में इस समय बड़े और गहरे बदलाव हो रहे हैं।
उन्होंने कहा कि 20वीं सदी के दूसरे हिस्से में दुनिया की आर्थिक तरक्की को आगे बढ़ाने वाले पुराने आर्थिक केंद्रों की जगह अब नए देश और नई अर्थव्यवस्थाएं विकास को आगे बढ़ा रही हैं।
पुतिन ने कहा कि पुराने आर्थिक केंद्रों के पास आज भी मजबूत बुनियादी ढांचा, बेहतर टेक्नोलॉजी, वैज्ञानिक क्षमता और मजबूत रिसर्च संस्थान हैं। लेकिन दुनिया और अर्थव्यवस्था हमेशा बदलती रहती है। इसलिए नए देशों का आर्थिक ताकत के तौर पर आगे आना स्वाभाविक है।
12:41 PM11 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
रामाफोसा बोले- खनिज के बदले हमें इन्वेस्टमेंट चाहिए
दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा ने कहा कि अफ्रीका सिर्फ दुनिया को अपने खनिज देता रहे और बदले में उसे अपनी अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए निवेश न मिले, ऐसा नहीं चल सकता।
दिल्ली में BRICS बिजनेस फोरम में बोलते हुए उन्होंने अफ्रीकी देशों में ज्यादा निवेश और BRICS देशों के बीच मजबूत आर्थिक साझेदारी की जरूरत बताई।
12:36 PM11 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
पजशकियान बोले- अपनी करेंसी में कारोबार बढ़ाएं
BRICS बिजनेस फोरम में ईरान के राष्ट्रपति मसूद पजशकियान ने कहा कि BRICS देशों को आपसी कारोबार में अपनी-अपनी करेंसी का इस्तेमाल बढ़ाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि मौजूदा व्यवस्था कुछ गिनी-चुनी करेंसी पर ज्यादा निर्भर है, इसलिए यह राजनीतिक संकट से प्रभावित हो सकती है।
12:31 PM11 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
ईरानी राष्ट्रपति बोले- दुनिया मुश्किल दौर में

BRICS बिजनेस फोरम के लीडर्स सेशन में ईरान के राष्ट्रपति मसूद पजशकियान ने कहा कि दुनिया इस समय बहुत मुश्किल दौर से गुजर रही है।
उन्होंने कहा कि देशों के बीच तनाव बढ़ रहा है, सप्लाई में दिक्कतें आ रही हैं और आर्थिक दबाव के जरिए दूसरे देशों पर राजनीतिक दबाव बनाया जा रहा है। इससे कारोबार का माहौल मुश्किल हो गया है।
पजशकियान ने कहा कि ऐसे में सवाल है कि BRICS इन चुनौतियों का सामना कैसे करेगा। उन्होंने कहा कि BRICS की असली ताकत सिर्फ बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में नहीं है। ताकत तब दिखेगी, जब सदस्य देश आपस में व्यापार और निवेश बढ़ाएं और मिलकर आर्थिक परियोजनाओं में पैसा लगाएं।
उन्होंने कहा कि BRICS को सिर्फ सहयोग की बातें करने के बजाय जमीन पर मिलकर काम करना होगा।
12:29 PM11 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
मोदी बोले- पुतिन से मिलकर खुशी हुई
PM मोदी ने कहा कि दिल्ली में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिलकर खुशी हुई। बिश्केक में हुई पिछली मुलाकात के दो हफ्ते से भी कम समय बाद दोनों नेताओं की फिर मुलाकात हुई।
मोदी ने बताया कि आज की बैठक में इन मुद्दों पर चर्चा हुई:
- आर्थिक सहयोग कार्यक्रम 2030 को लागू करने समेत भारत-रूस के बीच व्यापारिक रिश्ते और मजबूत करने पर बात हुई।
- इंफ्रास्ट्रक्चर, ऊर्जा, टेक्नोलॉजी, रक्षा, संस्कृति और दूसरे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई।
- भारत की BRICS अध्यक्षता के दौरान दुनिया के कल्याण के लिए किए जा रहे प्रयासों पर भी चर्चा हुई।

12:06 PM11 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
BRICS बिजनेस फोरम में 2,000 से ज्यादा कारोबारी जुटे
BRICS बिजनेस फोरम के लीडर्स सेशन में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि आज यहां सदस्य देशों और पार्टनर देशों के 2,000 से ज्यादा कारोबारी नेता और प्रतिनिधि जुटे हैं। यह अब तक का सबसे बड़ा BRICS बिजनेस फोरम है।
उन्होंने कहा कि फोरम में गैर-टैरिफ बाधाओं, ग्लोबल वैल्यू चेन पर इनके असर, कृषि और एग्री-टेक्नोलॉजी, सर्विस ट्रेड, महिलाओं के नेतृत्व वाले कारोबार और डिजिटल इकोनॉमी जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई।
गोयल ने बताया कि BRICS बिजनेस काउंसिल ने अपनी सालाना रिपोर्ट पूरी कर ली है। इसमें 44 से ज्यादा सिफारिशें दी गई हैं।
11:57 AM11 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
पुतिन ने मोदी को रूस आने का न्योता दिया
राष्ट्रपति पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 24वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए रूस आने का न्योता दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने इसे स्वीकार कर लिया।
विदेश मंत्रालय (MEA) ने बताया कि शिखर सम्मेलन की तारीख दोनों देशों की आपसी सहमति से राजनयिक बातचीत के जरिए तय की जाएगी।
11:44 AM11 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
मोदी-पुतिन ब्रिक्स की बिजनेस फोरम में शामिल होंगे

मोदी-पुतिन ब्रिक्स बिजनेस फोरम के लीडर्स सेशन में शामिल होंगे। आज के कार्यक्रम में खास तौर पर BRICS के भीतर व्यापार और सप्लाई चेन को मजबूत करने पर चर्चा होनी है। इसके अलावा निवेश, डिजिटल अर्थव्यवस्था और अलग-अलग देशों के बीच कारोबार बढ़ाने के मुद्दे भी एजेंडे में हैं। पुतिन फोरम के प्लेनरी सेशन को संबोधित भी करेंगे।
11:41 AM11 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
मोदी-पुतिन रूसी टेक्नोलॉजी और AI की प्रदर्शनी देखने पहुंचे


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत मंडपम में चल रही इनरोप्रोम प्रदर्शनी देखने पहुंचे। यह भारत और रूस की पहली संयुक्त औद्योगिक प्रदर्शनी है।
तीन दिन की इस प्रदर्शनी में रूस की कई बड़ी कंपनियां टेक्नोलॉजी, AI, एविएशन, स्पेस, न्यूक्लियर एनर्जी, हेवी इंजीनियरिंग, माइनिंग और बैंकिंग से जुड़ी तकनीक और प्रोडक्ट दिखा रही हैं।
इस प्रदर्शनी का मकसद भारत और रूस के बीच औद्योगिक सहयोग बढ़ाना और दोनों देशों के बीच नए संयुक्त प्रोजेक्ट शुरू करना है।
11:24 AM11 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
PM मोदी उज्बेकिस्तान में भी तिरुक्कुरल का जिक्र चुके हैं
मोदी ने इससे पहले अगस्त में अपने उज्बेकिस्तान दौरे के दौरान भी तमिल साहित्य की प्रसिद्ध रचना ‘तिरुक्कुरल’ का जिक्र किया था। उन्होंने सुझाव दिया था कि इसका उज्बेक भाषा में अनुवाद किया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा था कि तिरुक्कुरल का उज्बेक भाषा में अनुवाद होने से वहां के लोगों को भारतीय दर्शन और विचारों को समझने में मदद मिलेगी।
11:17 AM11 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
BRICS समिट में शामिल होने भारत पहुंचे मिस्र के राष्ट्रपति अल-सिसी


मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी BRICS समिट 2026 में शामिल होने भारत पहुंचे। रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया।
10:37 AM11 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
भारत मंडपम से भास्कर रिपोर्टर उदय भटनागर की रिपोर्ट
10:31 AM11 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
पुतिन को तिरुक्कुरल का रूसी अनुवाद भेंट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को तमिल के प्रसिद्ध ग्रंथ तिरुक्कुरल का रूसी भाषा में अनुवाद भेंट किया। तिरुक्कुरल तमिल कवि और दार्शनिक तिरुवल्लुवर की रचना है। इसमें कुल 1,330 दोहे हैं, जिनमें नैतिक जीवन, शासन, अर्थव्यवस्था, प्रेम और मानवीय मूल्यों से जुड़े विचार दिए गए हैं।
तिरुक्कुरल को तमिल साहित्य की सबसे महत्वपूर्ण रचनाओं में माना जाता है। इसका कई भाषाओं में अनुवाद हो चुका है। 2026 में इसका रूसी अनुवाद भी प्रकाशित हुआ है।

10:12 AM11 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
मोदी-पुतिन की मुलाकात में इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा
सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी और पुतिन की बैठक में व्यापार, उद्योग, परमाणु ऊर्जा और रोजगार से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।
- 2030 तक 100 अरब डॉलर का व्यापार: दोनों देश आपसी व्यापार को 2030 तक 100 अरब डॉलर तक पहुंचाना चाहते हैं।
- औद्योगिक सहयोग: रेलवे, सुरंग निर्माण और स्टील जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर बात हो सकती है। भारतीय कंपनियों के लिए रूसी बाजार में पहुंच आसान बनाने पर भी चर्चा होगी।
- परमाणु ऊर्जा: परमाणु ऊर्जा में सहयोग बढ़ाने और ईंधन की सप्लाई व संयंत्रों के रखरखाव पर बात हो सकती है।
- कुशल कामगार: रूस में भारतीय कुशल कामगारों की संख्या बढ़ाने और दोनों देशों के बीच लोगों की आवाजाही आसान बनाने पर चर्चा संभव है।
- महत्वपूर्ण खनिज: महत्वपूर्ण खनिजों की खोज और सप्लाई में दोनों देशों के सहयोग पर बात हो सकती है।
- खाद: रूस से खाद की सप्लाई बनाए रखने और इस क्षेत्र में नए संयुक्त प्रोजेक्ट शुरू करने पर चर्चा हो सकती है।
10:11 AM11 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
BRICS शिखर सम्मेलन 2026: कार्यक्रम
आज BRICS व्यापार मंच मुख्य कार्यक्रम रहेगा। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इसके पूर्ण सत्र को संबोधित करेंगे। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे और इनोप्रोम प्रदर्शनी में भी शामिल होंगे।
शनिवार, 12 सितंबर
BRICS नेताओं का शिखर सम्मेलन दोपहर 2:35 बजे बंद कमरे के सत्र से शुरू होगा। इसमें समावेशी वैश्विक शासन और बहुपक्षीय व्यवस्था को मजबूत करने पर चर्चा होगी।
इसके बाद:
- शाम 4:25 बजे: भारत नवाचार प्रदर्शनी
- शाम 5:05 बजे: नेताओं का सामूहिक फोटो सत्र और पौधरोपण
- शाम 7:30 बजे: प्रधानमंत्री मोदी की ओर से रात्रिभोज
रविवार, 13 सितंबर
BRICS नेताओं का पहुंचना सुबह 9:55 बजे शुरू होगा। इसके बाद 10:35 बजे आधिकारिक सामूहिक फोटो होगी।
सुबह 10:50 बजे समिट का उद्घाटन सत्र शुरू होगा।
09:58 AM11 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
नाइजीरिया के उपराष्ट्रपति भारत पहुंचे
09:57 AM11 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
चीन बोला- भारत में होने वाला BRICS समिट सफल हो, यही चाहते हैं
चीन ने भारत में होने वाले 18वें BRICS समिट के सफल आयोजन का समर्थन किया है। भारत में चीन के राजदूत शू फेइहोंग ने कहा कि चीन इस साल भारत में होने वाले BRICS समिट को सफल देखना चाहता है।
चीनी राजदूत ने यह भी कहा कि चीन BRICS से जुड़े देशों के साथ सहयोग को काफी अहमियत देता है।
09:38 AM11 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में बारिश शुरू
08:41 AM11 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पजशकियान दिल्ली पहुंचे
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पजशकियान BRICS समिट में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंच गए हैं। शाम 6:15 बजे प्रधानमंत्री मोदी के साथ उनकी द्विपक्षीय बैठक होगी।
08:32 AM11 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
BRICS समिट पर दिल्ली से अपडेट दे रहे भास्कर रिपोर्टर उदय भटनागर
08:25 AM11 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
UN के सेक्रेटरी जनरल गुटेरेस दिल्ली पहुंचे
UN महासचिव एंटोनियो गुटेरेस 18वें BRICS समिट में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचे। केंद्रीय मंत्री डॉ. सुकांत मजूमदार ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया।
07:15 AM11 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
BRICS 2026 में मिलेट्स वाला भारतीय मेन्यू
BRICS 2026 के मेहमानों के लिए दिल्ली के द ललित होटल में खास भारतीय मेन्यू तैयार किया गया है। इसमें मिलेट्स को खास तौर पर बढ़ावा दिया जा रहा है।
द ललित के एग्जीक्यूटिव सूस शेफ अमित बिस्वास ने बताया कि प्रधानमंत्री के मिलेट्स पर फोकस को देखते हुए मेन्यू में मिलेट्स को शामिल किया गया है। नाश्ते का मेन्यू इस तरह तैयार किया गया है कि होटल में ठहरे सभी मेहमान इसका स्वाद ले सकें।
07:00 AM11 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
जयशंकर ने ब्राजील के विदेश मंत्री माउरो विएरा से मुलाकात की
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने हैदराबाद हाउस में ब्राजील के विदेश मंत्री माउरो विएरा से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की।
06:53 AM11 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
पजशकियान बोले- डॉलर पर निर्भरता खत्म करने के लिए बना ब्रिक्स बैंक
भारत रवाना होने से पहले ईरान के राष्ट्रपति मसूद पजशकियान ने कहा कि नया ब्रिक्स बैंक देशों को डॉलर पर निर्भरता से मुक्त करने और अमेरिका के प्रभुत्व की कोशिश का मुकाबला करने के लिए बनाया गया है।
06:50 AM11 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
ईरानी राष्ट्रपति पजशकियान भारत के लिए रवाना हुए
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पजशकियान 2026 के ब्रिक्स समिट में हिस्सा लेने के लिए भारत रवाना हो गए हैं। ईरान के भारत स्थित दूतावास ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी।

ईरानी दूतावास पजशकियान के रवाना होने से पहले की तस्वीर X पर पोस्ट की है।
06:35 AM11 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
मोदी-पुतिन की मुलाकात अहम क्यों, 4 पॉइंट में पढ़ें…
S-400 की बाकी खेप और रखरखाव पर भी बात: भारत, S-400 की बाकी खेप की आपूर्ति और उसके रखरखाव से जुड़े मुद्दों पर रूस से बात कर सकता है। इसके अलावा Su-30MKI लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करने पर भी बात हो सकती है। ‘सुपर सुखोई’ योजना के तहत इनमें बेहतर रडार और नए हथियार लगाए जाएंगे।
ब्रह्मोस को लेकर दोनों देश इसके नए और हल्के संस्करण पर मिलकर काम करने की तैयारी में हैं। इसमें ब्रह्मोस-NG अहम है। यह मौजूदा ब्रह्मोस से हल्की होगी और इसे तेजस जैसे लड़ाकू विमानों से भी दागा जा सकेगा।

रक्षा के बाद परमाणु बिजली पर फोकस: रक्षा के अलावा परमाणु बिजली के क्षेत्र में भी भारत और रूस के बीच बातचीत हो सकती है। रूस की सरकारी कंपनी रोसाटॉम भारत में कुडनकुलम परमाणु बिजली संयंत्र पर काम कर रही है। अब भारत में रूसी तकनीक से नए परमाणु बिजली संयंत्र लगाने पर भी चर्चा हो सकती है।
दोनों देश छोटे आकार के परमाणु रिएक्टर बनाने में भी साथ काम करने की संभावनाएं तलाश सकते हैं। ये रिएक्टर बड़े परमाणु बिजली संयंत्रों के मुकाबले छोटे होते हैं।
रुपए-रूबल में कारोबार बढ़ाने की कोशिश: भारत और रूस डॉलर की जगह रुपये और रूबल में कारोबार बढ़ाना चाहते हैं। इससे दोनों देशों के बीच भुगतान आसान होगा और डॉलर की जरूरत भी नहीं पड़ेगी।
क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने कहा था कि रूस डॉलर हटाने की कोशिश नहीं कर रहा, बल्कि भुगतान के आसान तरीकों के लिए तैयार है। उन्होंने बताया कि BRICS देशों के साथ रूस का करीब 90% कारोबार स्थानीय करेंसी में हो रहा है।
दोनों देशों के पास एक-दूसरे की करेंसी भी जमा हो गई है। अब इन पैसों को कारोबार और निवेश में इस्तेमाल करने और रुपये-रूबल में भुगतान आसान बनाने पर बातचीत हो सकती है।
रूस तक पहुंचने के रास्ते आसान होंगे: दोनों देश व्यापार बढ़ाने के लिए इंटरनेशनल नॉर्थ-साउथ ट्रांसपोर्ट कॉरिडोर (INSTC) और चेन्नई-व्लादिवोस्तोक समुद्री मार्ग को आगे बढ़ाने पर भी बात कर सकते हैं।
INSTC भारत को ईरान के रास्ते रूस से जोड़ता है। वहीं चेन्नई-व्लादिवोस्तोक समुद्री मार्ग से भारत और रूस के पूर्वी हिस्से के बीच सामान पहुंचाने का समय करीब 40 दिन से घटकर 20-22 दिन हो सकता है।
06:34 AM11 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
समिट से जुड़ी 3 तस्वीरें…

समिट के लिए भारत मंडपम के बाहर BRICS लोगो के साथ नटराज की मूर्ति है।

BRICS समिट की तैयारियों को दिखाता हुआ ये वीडियो PM मोदी ने शेयर किया है।

ओडिशा के पुरी में सैंड आर्टिस्ट मानस कुमार साहू ने BRICS समिट से पहले पीएम मोदी और दुनिया के अन्य नेताओं की रेत से कलाकृति बनाई।
06:33 AM11 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
जिनपिंग का गलवान हिंसा के बाद पहला भारत दौरा
जिनपिंग 7 साल बाद भारत आ रहे हैं। पीएम मोदी के साथ उनकी बैठक भी होगी। 2020 के गलवान संघर्ष और एलएसी पर 4 साल लंबी तनातनी के बाद पहली बार दोनों नेता भारत में बैठक करके रिश्तों की नई जमीन तय करेंगे।
दोनों देश एलएसी से कारोबार तक 6 मोर्चों पर काम कर रहे हैं। 25 अगस्त को बीजिंग में एनएसए अजित डोभाल और चीनी विदेश मंत्री वांग यी के बीच विशेष प्रतिनिधियों की 25वें दौर की वार्ता में 8 बिंदुओं पर सहमति बनी थी।
सबसे अहम फैसला सीमा विवाद पर विशेषज्ञ समूह बनाने का है। दोनों देश सीमा पर दो अतिरिक्त सैन्य संपर्क केंद्र बनाने, साथ ही पूर्वी और मध्य सेक्टर में दो सैन्य हॉटलाइन स्थापित करने पर सहमत हैं। इस प्रक्रिया को अब शीर्ष नेतृत्व की हरी झंडी मिलेगी।
दूसरा बड़ा मुद्दा कारोबार रहेगा। 2025-26 में भारत ने चीन से करीब 11.4 लाख करोड़ का सामान आयात किया। भारत का व्यापार घाटा करीब 8.6 लाख करोड़ से ऊपर रहा।
भारत के मुद्दे: फार्मा और कृषि जैसे सेक्टर्स में चीन के बाजार में पहुंच
भारत के सामान को चीनी बाजार में ज्यादा पहुंच मिले। सप्लाई चेन राजनीतिक तनाव से बेअसर रहे।
फार्मा, आईटी और कृषि उत्पादों सहित कई क्षेत्रों में भारत चीन से बेहतर बाजार पहुंच मांग रहा है।
बैठक में आर्थिक असंतुलन कम करने के लिए कोई संस्थागत व्यवस्था बनाने पर चर्चा हो सकती है।
गलवान संघर्ष के बाद चीनी निवेश मंजूरी से बंधे; सुरक्षा जांच संग फैक्टरियों से रोजगार, तकनीक और आयात घटाने पर भारत विचार कर रहा है।
चीन के मुद्दे: सीमा विवाद खत्म होने से पहले ही बाकी रिश्ते खोलो
चीन लंबे समय से चाहता है कि सीमा विवाद द्विपक्षीय रिश्ते से अलग रहे। व्यापार और दूसरे क्षेत्रों में संबंध बढ़ते रहें। भारत का रुख इससे अलग है।
सीमा पर असामान्य स्थिति हो तो बाकी संबंध सामान्य नहीं हो सकते। दोनों पक्ष इस बीच नया व्यावहारिक रास्ता ढूंढ़ते दिख रहे हैं।
इसका फॉर्मूला ये हो सकता है- एलएसी पर मजबूत सैन्य सुरक्षा तंत्र बने। जहां संभव हो वहां सीमा निर्धारण प्रक्रिया आगे बढ़े। व्यापार घाटा कम किया जाए। व्यापार, तीर्थयात्रा, वीसा और लोगों के बीच संपर्क सामान्य किया जाए।
06:33 AM11 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
ईरानी राष्ट्रपति से भी PM मोदी की बैठक होगी
पीएम मोदी ईरान के राष्ट्रपति मसूद पजशकियान से भी द्विपक्षीय मुलाकात करेंगे। पजेशकियान आज नई दिल्ली पहुंच रहे हैं। यह आठ साल बाद किसी ईरानी राष्ट्रपति की भारत यात्रा है। दोनों नेताओं की मुलाकात ऐसे समय हो रही है, जब पश्चिम एशिया में तनाव जारी है।
इससे पहले 31 अगस्त को एससीओ शिखर सम्मेलन के दौरान मोदी और पजेशकियान की मुलाकात हुई थी। तब दोनों ने द्विपक्षीय संबंधों, पश्चिम एशिया की स्थिति और क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए संवाद और कूटनीति की जरूरत पर चर्चा की थी।
06:31 AM11 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
30 हजार जवानों का पहरा, एयर डिफेंस में आकाश मिसाइल तैनात
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों के 30 हजार जवान तैनात रहेंगे। एयर डिफेंस में आकाश मिसाइलों के साथ-साथ वायुसेना के लड़ाकू जेट भी तैनात हैं। विदेशी राष्ट्राध्यक्षों और प्रतिनिधिमंडलों के लिए 11 होटल और 35 सुरक्षित रूट तय किए गए हैं।
रूटों पर फेस रिकॉग्निशन कैमरे भी लगे हैं। गणतंत्र दिवस की तरह सख्त निगरानी व्यवस्था है। यहां एंटी एयरक्राफ्ट गन, एंटी ड्रोन सिस्टम और स्नाइपर तैनात हैं।
आयोजन स्थल भारत मंडपम के आसपास के क्षेत्रों में 500 सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। कुछ कैमरे वाहनों की नंबर प्लेट भी पहचान सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सम्मेलन की तैयारियों का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया।

06:30 AM11 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
खास किट… इसमें बिहार का सत्तू-मखाना, ओडिशा की कोरापुट कॉफी है शामिल
समिट में विदेशी पत्रकारों को खास किट दी जाएगी। इसमें बिहार का सत्तू-मखाना, ओडिशा की कोरापुट कॉफी और गुजरात के हस्तशिल्प शामिल हैं। इसका मकसद कूटनीति के साथ भारत की संस्कृति, खान-पान को दुनिया के सामने रखना है।

किट में बिहार का सत्तू-मखाना, ओडिशा की कोरापुट कॉफी और गुजरात के हस्तशिल्प शामिल हैं।
06:29 AM11 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
यह खबर भी पढ़ें…
BRICS समिट में भारत नहीं आएंगे बांग्लादेशी PM रहमान:बांग्लादेश बोला- प्रधानमंत्री के तौर पर न्योता नहीं मिला था; दूसरी बार भारत यात्रा टली

बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान BRICS समिट में शामिल होने भारत नहीं आएंगे। विदेश राज्य मंत्री हुमायूं कबीर ने इसकी पुष्टि की है। पूरी खबर यहां पढ़ें…














