Rahul Gandhi INDIA Alliance Meeting Update; Mamata Banerjee Akhilesh Yadav | ACTPnews

INDIA ब्लॉक की सातवीं बैठक दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में हुई। - Dainik Bhaskar


  • Hindi News
  • National
  • Rahul Gandhi INDIA Alliance Meeting Update; Mamata Banerjee Akhilesh Yadav | DMK TMC Congress Vs BJP

नई दिल्ली17 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

INDIA ब्लॉक की सातवीं बैठक दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में हुई।

INDIA ब्लॉक की 2 साल बाद हुई 7वीं बैठक में सोमवार को 25 दलों के नेता शामिल हुए। दिल्ली में हुई इस बैठक में उद्धव ठाकरे और हेमंत सोरेन ऑनलाइन जुड़े, जबकि सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, अखिलेश यादव, ममता बनर्जी, सुप्रिया सुले, कपिल सिब्बल समेत कई शामिल हुए।

मीटिंग के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- 2 घंटे से ज्यादा चली बैठक में 5 मुद्दों पर सहमति बनी है। NEET में देश के युवाओं के साथ धोखा हुआ है। NEET और CBSE की गड़बड़ी के लिए शिक्षा मंत्री जिम्मेदार हैं, वह तुरंत इस्तीफा दें।

उन्होंने कहा कि गठबंधन हर 2 महीने में महंगाई, बेरोजगारी और अर्थव्यवस्था के मुद्दे पर बैठक करेगा। SIR और चुनाव की निष्पक्षता को लेकर INDIA ब्लॉक CJI को लेटर भी लिखेगा। 8 अगस्त को अगली बैठक हैदराबाद में होगी। मानसून सत्र के दौरान भी विपक्ष बैठक करेंगे।

INDIA ब्लॉक की बैठक में 5 मुद्दों पर सहमति बनी

बैठक की 4 फोटोज

बैठक के पहले सोनिया गांधी और ममता बनर्जी एक-दूसरे के गले लगीं।

बैठक के पहले सोनिया गांधी और ममता बनर्जी एक-दूसरे के गले लगीं।

राहुल कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का हाथ पकड़े दिखे। दोनों ने किसी बात पर ठहाके भी लगाए।

राहुल कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का हाथ पकड़े दिखे। दोनों ने किसी बात पर ठहाके भी लगाए।

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और सपा प्रमुख अखिलेश यादव।

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और सपा प्रमुख अखिलेश यादव।

INDIA ब्लॉक की बैठक में 23 दलों के नेता और निर्दलीय राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल शामिल हुए।

INDIA ब्लॉक की बैठक में 23 दलों के नेता और निर्दलीय राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल शामिल हुए।

यूथ कांग्रेस ने कांग्रेस-राहुल के खिलाफ लगे पोस्टर फाड़े

दिल्ली की अकबर रोड पर सोमवार सुबह कुछ पोस्टर लगाए गए थे। हालांकि पोस्टर किसने लगाए इसका पता नहीं चल सका है। पोस्टर में राहुल गांधी की तस्वीर थी और कांग्रेस के खिलाफ बयानबाजी थी।

दोपहर में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और पोस्टर को फाड़ा। एक पोस्टर में NCP-SCP चीफ शरद पवार की तस्वीर लगी थी, लिखा था- राहुल गांधी में कंसिस्टेंसी (स्थिरता) की कमी है।

पोस्टर मामले की 2 तस्वीरें…

एक पोस्टर में पवार की तस्वीर लगाकर लिखा गया- राहुल गांधी में कंसिस्टेंसी (निरंतरता) की कमी है।

एक पोस्टर में पवार की तस्वीर लगाकर लिखा गया- राहुल गांधी में कंसिस्टेंसी (निरंतरता) की कमी है।

यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने राहुल और कांग्रेस के खिलाफ लगे पोस्टर फाड़े।

यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने राहुल और कांग्रेस के खिलाफ लगे पोस्टर फाड़े।

पवार बोले- सभी सीनियर से चर्चा करके समाधान निकालेंगे

INDIA ब्लॉक की पिछली बैठक एक जून 2024 को दिल्ली में खड़गे के घर पर हुई थी। यानी, पूरे 2 साल के बाद गठबंधन के नेता एकसाथ जुटे। इस बैठक पर NCP-SCP चीफ शरद पवार ने कहा कि मौजूदा समय में ब्लॉक के सभी दलों को एकजुट रखना सबसे जरूरी है।

उन्होंने कहा कि एक तरफ नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार है, वहीं दूसरी तरफ वे दल हैं जो उसके नेतृत्व को स्वीकार नहीं करते। ऐसे सभी दल साथ आए हैं। गठबंधन के भीतर मौजूद मतभेदों को दूर करने के सभी सीनियर लोगों से बातचीत की जाएगी और कोई न कोई समाधान निकाला जाएगा।

पवार ने कहा कि मुझे भरोसा है कि इसका रास्ता निकलेगा। अगले 2-3 सालों में कोई बड़ा चुनाव नहीं है, इसलिए यह समय सभी सहयोगी दलों को साथ रखने और गठबंधन को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण है।

3 साल में INDIA ब्लॉक से 3 बड़ी पार्टियां अलग हुईं

खड़गे ने कहा कि आज की बैठक में 25 पार्टियां शामिल हुई हैं। वहीं, INDIA ब्लॉक से बीते 3 साल में 3 पार्टियां अलग हो चुकी हैं। इनमें JDU 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान, AAP दिल्ली और हरियाणा विधानसभा चुनाव के दौरान और DMK हाल में हुए तमिलनाडु चुनाव के बाद ब्लॉक से दूर हुई।

INDIA ब्लॉक की बैठक से जुड़ी पल-पल की जानकारी के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…

अपडेट्स

1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

राहुल गांधी कॉन्टिट्यूशन क्लब से बाहर निकले

09:43 AM8 जून 2026

  • कॉपी लिंक

खड़गे बोले- उद्धव ठाकरे और हेमंत सोरेन बैठक में वर्चुअली जुड़े

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा- उद्धव ठाकरे और हेमंत सोरेन वर्चुअली बैठक में शामिल हुए और अपनी राय रखी।

09:14 AM8 जून 2026

  • कॉपी लिंक

खड़गे बोले- संविधान पर हमले जारी हैं

बैठक में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा- संविधान पर हमले जारी हैं और जांच एजेंसियों का इस्तेमाल विपक्षी नेताओं को परेशान करने के लिए किया जा रहा है। आर्थिक माहौल कमजोर है और निवेश अपेक्षित गति से नहीं आ रहा, जिससे रोजगार पर असर पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि परीक्षा प्रणाली में मिसमैनेजमेंट हुआ, जिससे लाखों युवाओं की उम्मीदों पर असर पड़ा है। 17 अप्रैल 2026 के दिन सभी विपक्षी दलों ने लोकसभा में एकजुट होकर परिसीमन से जुड़े विधेयकों को हराने में भूमिका निभाई थी। इसी एकता को आगे भी मजबूत करने की जरूरत है।

09:04 AM8 जून 2026

  • कॉपी लिंक

कांग्रेस नेता बोले- हमारा मकसद एक है

INDIA ब्लॉक की बैठक पर कांग्रेस नेता एम. वीरप्पा मोइली ने कहा- 23 से ज्यादा पार्टियां एक साथ आई हैं। बाकी पार्टियों को कुछ मुद्दे हो सकते हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हम राष्ट्रीय स्तर पर एकजुट नहीं हैं, क्योंकि हमारा मकसद एक ही है।

08:31 AM8 जून 2026

  • कॉपी लिंक

INDIA ब्लॉक की बैठक में 23 दल और राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल शामिल

INDIA ब्लॉक की बैठक में 23 दल शामिल हुए हैं। इसके अलावा निर्दलीय सांसद कपिल सिब्बल भी बैठक में पहुंचे हैं।

23 दलों के नाम

  1. कांग्रेस
  2. समाजवादी पार्टी
  3. तृणमूल कांग्रेस
  4. राष्ट्रीय जनता दल (RJD)
  5. नेशनल कॉन्फ्रेंस
  6. पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP)
  7. झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM)
  8. शिवसेना (UBT)
  9. NCP (शरद पवार गुट)
  10. CPI(M)
  11. CPI
  12. CPI(ML) लिबरेशन
  13. रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी (RSP)
  14. इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML)
  15. विदुथलाई चिरुथाइगल काची (VCK)
  16. मारुमलरची द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (MDMK)
  17. केरल कांग्रेस
  18. केरल कांग्रेस (M)
  19. राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP)
  20. भारत आदिवासी पार्टी (BAP)
  21. लोक दल
  22. फॉरवर्ड ब्लॉक
  23. शेतकारी कामगार पक्ष (SKP)

08:06 AM8 जून 2026

  • कॉपी लिंक

यूपी सरकार के मंत्री संजय निषाद बोले- INDIA ब्लॉक में एकता नहीं

उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री संजय निषाद ने कहा- INDIA ब्लॉक के नेता अवसरवादी हैं। ये सभी दल कांग्रेस की नीतियों और सिद्धांतों के विरोध में बने थे।

उन्होंने कहा कि गठबंधन में शामिल दलों के बीच वास्तविक एकता नहीं है। अंदर ही अंदर ये एक-दूसरे के खिलाफ हैं। गठबंधन कागज पर हो सकता है, लेकिन एकता कहां है? ये सभी एक-दूसरे के राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी हैं, इसलिए चुनाव आते ही अलग-अलग रास्ते चुन लेते हैं।

निषाद ने दावा किया कि विपक्षी दलों के बीच वैचारिक और राजनीतिक मतभेद इतने गहरे हैं कि उनके लिए लंबे समय तक साथ बने रहना मुश्किल है।

08:01 AM8 जून 2026

  • कॉपी लिंक

शरद बोले- चर्चा के बाद फैसला लिया जाएगा

पवार ने कहा कि ऐसी परिस्थितियां बनी हैं कि बैठक को आगे बढ़ाना पड़ा है। आने वाले दिनों में संसद का सत्र भी शुरू होने वाला है। इसके बाद साथ आने वाले दलों की कई बैठकें होंगी। यह नहीं मान लेना चाहिए कि एक ही बैठक के बाद कोई स्पष्ट फैसला हो जाएगा। यह पूरे देश से जुड़ा मामला है और विभिन्न दलों के बीच लगातार बातचीत की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि एक बैठक के तुरंत बाद किसी स्पष्ट निर्णय की उम्मीद नहीं करनी चाहिए। हम आने वाले समय में हालात और बैठकों के नतीजों को देखेंगे। इसके बाद सभी दल मिलकर स्थिति की समीक्षा करेंगे, साथ बैठेंगे और आगे का रास्ता निकालेंगे। गठबंधन से जुड़े मुद्दों पर आगे भी कई दौर की चर्चा होगी और अंतिम निर्णय व्यापक विचार-विमर्श के बाद लिया जाएगा।

07:58 AM8 जून 2026

  • कॉपी लिंक

शरद बोले- सभी दलों को साथ रखना जरूरी

NCP-SCP चीफ शरद पवार ने कहा- एक तरफ नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार है, वहीं दूसरी तरफ वे दल हैं जो उसके नेतृत्व को स्वीकार नहीं करते। ऐसे सभी दल साथ आए हैं। गठबंधन के भीतर मौजूद मतभेदों को दूर करने के लिए वरिष्ठ और प्रतिष्ठित लोगों से बातचीत की जाएगी तथा कोई न कोई समाधान निकाला जाएगा।

पवार ने कहा कि मुझे भरोसा है कि इसका रास्ता निकलेगा। आज की बैठक में ऐसा फॉर्मूला पेश किया जाएगा, जिससे कोई भी पक्ष अपनी बात पर ज्यादा अड़ियल रुख न अपनाए। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की ओर से सुप्रिया सुले बैठक में शामिल हुई हैं। बैठक के बाद दिल्ली में आगे चर्चा कर समाधान तलाशा जाएगा। अगले 2-3 सालों में कोई बड़ा चुनाव नहीं है, इसलिए यह समय सभी सहयोगी दलों को साथ रखने और गठबंधन को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण है।

07:51 AM8 जून 2026

  • कॉपी लिंक

कांग्रेस विधायक बोले- 2029 में INDIA ब्लॉक की सरकार बनेगी

बेंगलुरु में कांग्रेस विधायक रिजवान अरशद ने कहा- INDIA ब्लॉक का उद्देश्य भाजपा की जनविरोधी नीतियों को जनता के सामने उजागर करना है। 2029 में ब्लॉक भाजपा और नरेंद्र मोदी सरकार को हराकर अपनी सरकार बनाएगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा अपने सहयोगियों की अनदेखी करती है। देवेगौड़ा जी देश के वरिष्ठतम नेताओं में से एक हैं और पूर्व प्रधानमंत्री रहे हैं। जब उन्होंने भाजपा से एक सीट का अनुरोध किया था, तो भाजपा को उसे स्वीकार करना चाहिए था। लेकिन अनुरोध के बावजूद उन्हें राज्यसभा जाने का अवसर नहीं दिया गया। यह देवेगौड़ा का अपमान है।

07:36 AM8 जून 2026

  • कॉपी लिंक

खड़गे ने बैठक का वीडियो शेयर किया

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इंडिया ब्लॉक की बैठक का वीडियो X पर शेयर किया है। साथ ही उन्होंने बैठक में दिए अपने संबोधन को भी लिखा है।

07:20 AM8 जून 2026

  • कॉपी लिंक

यूथ कांग्रेस ने कांग्रेस-राहुल के खिलाफ लगे पोस्टर हटाए

दिल्ली की अकबर रोड पर सोमवार सुबह राहुल गांधी और कांग्रेस के खिलाफ बयानबाजी के पोस्टर लगे पाए गए थे। यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने इन पोस्टर को हटाया।

07:01 AM8 जून 2026

  • कॉपी लिंक

सुप्रिया सुले बोलीं- भारत आर्थिक संकट का सामना कर रहा

दिल्ली में I.N.D.I.A ब्लॉक की बैठक से पहले NCP (शरदचंद्र पवार) सांसद सुप्रिया सुले बोलीं- भारत आर्थिक संकट का सामना कर रहा है। देश में महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि ये ऐसे मुद्दे हैं जिनका सीधा असर आम लोगों के जीवन पर पड़ रहा है और विपक्ष इन मुद्दों को प्रमुखता से उठा रहा है।

06:58 AM8 जून 2026

  • कॉपी लिंक

दिल्ली में कांग्रेस के खिलाफ पोस्टर लगे

दिल्ली की अकबर रोड पर कांग्रेस के खिलाफ बयानबाजी के पोस्टर लगे हैं। सभी में राहुल की भी तस्वीर है।

दिल्ली की अकबर रोड पर कांग्रेस के खिलाफ बयानबाजी के पोस्टर लगे हैं। सभी में राहुल की भी तस्वीर है।

बैठक शुरू होने से पहले दिल्ली की अकबर रोड पर कांग्रेस के खिलाफ पोस्टर लगे नजर आए। इनमें राहुल गांधी की तस्वीर और कांग्रेस के खिलाफ बयान लिखे थे। NCP-SCP चीफ शरद पवार की तस्वीर वाले पोस्टर पर लिखा था कि राहुल गांधी में कंसिस्टेंसी (स्थितरता) की कमी है। हालांकि पोस्टर किसने लगाए, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।

06:40 AM8 जून 2026

  • कॉपी लिंक

तेजस्वी यादव दिल्ली पहुंचे, INDIA ब्लॉक की बैठक में शामिल होंगे

06:37 AM8 जून 2026

  • कॉपी लिंक

राहुल गांधी बैठक में शामिल होने कॉन्स्टिट्यूशन क्लब पहुंचे

06:37 AM8 जून 2026

  • कॉपी लिंक

कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे बैठक में पहुंचे

06:26 AM8 जून 2026

  • कॉपी लिंक

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा क्लब पहुंचे

06:25 AM8 जून 2026

  • कॉपी लिंक

INDIA ब्लॉक की बैठक से पहले कांग्रेस पर CPI(M) का निशाना

दिल्ली में CPI(M) सांसद जॉन ब्रिटास बोले- कांग्रेस के रवैये, दृष्टिकोण और व्यवहार को लेकर उनकी पार्टी को गंभीर आपत्तियां हैं। I.N.D.I.A ब्लॉक को बने तीन साल हो चुके हैं और सभी दल भाजपा के खिलाफ लड़ने के लिए साथ आए थे। लेकिन केरल में ऐसी स्थिति पैदा हुई, जहां कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी, खड़गे और प्रियंका गांधी वाड्रा ने ने वाम दलों पर भाजपा के साथ गठजोड़ होने का आरोप लगाया।

जॉन ब्रिटास ने कहा कि अगर कांग्रेस का यही आरोप और यही रवैया है, तो फिर साथ बैठने का उद्देश्य क्या है? भाजपा के खिलाफ हमारी प्रतिबद्धता और संघर्ष को लेकर हमें कांग्रेस से किसी प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं है।

राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे विपक्ष के नेता हैं और संसद में वाम दलों के समर्थन के कारण ही उस भूमिका में हैं। कांग्रेस को अपने सहयोगी दलों के प्रति अपने रवैये को लेकर गंभीरता से सोचने की जरूरत है।

06:16 AM8 जून 2026

  • कॉपी लिंक

भाजपा प्रवक्ता बोले- इस गठबंधन के पास मिशन या विजन नहीं

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने I.N.D.I.A ब्लॉक पर निशाना साधते हुए कहा कि इस गठबंधन के पास कभी कोई मिशन या विजन नहीं था। यह हमेशा भ्रम और विभाजन की राजनीति का मंच रहा है।

उन्होंने कहा कि ये लोग केवल पोस्टरों और तस्वीरों में एकजुट दिखाई देते थे, लेकिन अब उनके पोस्टर भी अलग-अलग हो गए हैं। इसलिए कहा जाता है कि ये लोग भले ही तस्वीरों में साथ आ जाएं, लेकिन इनके दिल कभी नहीं मिलते।

पूनावाला ने आरोप लगाया कि I.N.D.I.A ब्लॉक के घटक दलों के बीच वास्तविक एकता नहीं है और उनका साथ केवल राजनीतिक अवसरवाद तक सीमित है।

06:06 AM8 जून 2026

  • कॉपी लिंक

INDIA ब्लॉक की बैठक के लिए TVK को अभी तक नहीं मिला निमंत्रण

दिल्ली में आज होने वाली I.N.D.I.A ब्लॉक की बैठक के लिए तमिलनाडु की नई राजनीतिक पार्टी TVK को अभी तक निमंत्रण नहीं मिला है। सूत्रों के मुताबिक, पार्टी को बैठक में बुलाया जाएगा या नहीं, इस पर अभी कोई स्पष्टता नहीं है।

दिल्ली के संविधान क्लब में होने वाली इस बैठक में TVK की भागीदारी को लेकर भी स्थिति साफ नहीं है। अभिनेता से नेता बने विजय की पार्टी को आमंत्रित करने पर फैसला आज बाद में लिया जा सकता है।

सूत्रों का कहना है कि फिलहाल TVK को बैठक का निमंत्रण नहीं भेजा गया है और उसकी मौजूदगी को लेकर अंतिम निर्णय अभी बाकी है।

06:03 AM8 जून 2026

  • कॉपी लिंक

सौगत रॉय बोले- विपक्षी दलों का समर्थन TMC को मजबूत करेगा

TMC सांसद सौगत रॉय ने कहा- जब अभिषेक बनर्जी पर हमला हुआ था, तब कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे और राहुल गांधी ने निंदा की थी।

उन्होंने कहा कि मुझे भाजपा में शामिल होने का ऑफर मिला था, लेकिन मैंने उसे ठुकरा दिया। मैं उसी पार्टी में रहूंगा, जिसके चुनाव चिह्न पर मैंने चुनाव जीता है।

06:00 AM8 जून 2026

  • कॉपी लिंक

सपा चीफ अखिलेश यादव दिल्ली पहुंचे

05:59 AM8 जून 2026

  • कॉपी लिंक

कांग्रेस नेता वेणुगोपाल कॉन्स्टिट्यूशन क्लब पहुंचे, यहीं पर मीटिंग है

05:57 AM8 जून 2026

  • कॉपी लिंक

जम्मू-कश्मीर के CM उमर अब्दुल्ला दिल्ली पहुंचे

05:56 AM8 जून 2026

  • कॉपी लिंक

भाजपा नेता बोले- INDIA ब्लॉक नाम अस्तित्व में नहीं

दिल्ली में I.N.D.I.A ब्लॉक की बैठक को लेकर भाजपा नेता शहनवाज हुसैन ने कहा- I.N.D.I.A ब्लॉक नाम की कोई प्रभावी राजनीतिक इकाई अब अस्तित्व में नहीं है। लोकसभा चुनाव के तुरंत बाद ही यह गठबंधन प्रभावी रूप से समाप्त हो गया था। इसका कोई नेता नहीं है, कोई नीति नहीं है, कोई नेतृत्व नहीं है, कोई कार्यालय नहीं है और यहां तक कि इसका कोई लेटरहेड भी नहीं है।

उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दलों के पास देश के लिए कोई स्पष्ट दृष्टि नहीं है और कई बार वे एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव भी लड़ते हैं, जिससे उनकी एकजुटता पर सवाल खड़े होते हैं। ममता बनर्जी की पार्टी TMC लगातार कमजोर हो रही है।

05:53 AM8 जून 2026

  • कॉपी लिंक

VCK अध्यक्ष बोले- पार्टी बैठक में शामिल होगी

दिल्ली में आयोजित I.N.D.I.A ब्लॉक की बैठक को लेकर Thol. Thirumavalavan ने कहा कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के बाद I.N.D.I.A ब्लॉक के नेता पहली बार बैठक कर रहे हैं और उनकी पार्टी भी इस महत्वपूर्ण बैठक में हिस्सा लेगी। उन्होंने कहा कि हिंदुत्व राजनीति के खिलाफ रुख को लेकर DMK प्रमुख ने जो निर्णय लिया है, मैं उसका स्वागत करता हूं।

05:50 AM8 जून 2026

  • कॉपी लिंक

संजय राउत बोले- राहुल गांधी से केंद्र सरकार डरी हुई है

शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने कहा- राहुल गांधी पर सवाल उठाने वाले लोग मूर्ख हैं। वह देश के सबसे महत्वपूर्ण, लोकप्रिय और जोशीले नेताओं में से एक हैं। सरकार उनसे डरी हुई है। हमारी पार्टी I.N.D.I.A ब्लॉक की बैठक में वर्चुअली जुड़ेगी। हमारा केवल एक ही एजेंडा है कि देश के साथ विश्वासघात करने वाले लोगों को सत्ता से हटाना।

05:44 AM8 जून 2026

  • कॉपी लिंक

ओमप्रकाश राजभर बोले- TMC की ताकत जल्द खत्म होगी

उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि सत्ता का प्रभाव कम होने के बाद TMC के कई विधायक और सांसद अब पार्टी की विचारधारा के साथ नहीं हैं। पार्टी के भीतर असंतोष बढ़ रहा है और कई जनप्रतिनिधि TMC से अलग होने के इच्छुक हैं। तृणमूल कांग्रेस के पास जो ताकत कभी थी, वह जल्द ही समाप्त हो जाएगी।

05:41 AM8 जून 2026

  • कॉपी लिंक

AAP सांसद बोले- पार्टी इस बैठक का हिस्सा नहीं

दिल्ली में INDIA गठबंधन की बैठक को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद संजय सिंह ने कहा कि हमारी पार्टी इस गठबंधन का हिस्सा नहीं है, इसलिए बैठक में शामिल होने का सवाल ही नहीं उठता।

05:38 AM8 जून 2026

  • कॉपी लिंक

CPI नेता डी.राजा बोले- भरोसे और सम्मान को लेकर सवाल है

CPI महासचिव डी.राजा ने कहा कि इंडिया की बैठक में 23 दलों के शामिल होने की बात कही जा रही है, लेकिन यह स्पष्ट होना बाकी है कि कौन-कौन से दल और नेता इसमें भाग ले रहे हैं। गठबंधन के अध्यक्ष खड़गे के कार्यालय से बैठक की सूचना मिली है, लेकिन अभी तक कोई स्पष्ट एजेंडा साझा नहीं किया गया है। बैठक में पहुंचने के बाद ही पता चलेगा कि किन मुद्दों पर चर्चा होगी।

वाम दलों के रुख पर उन्होंने कहा कि उनके अपने मुद्दे बैठक में उठाएंगे। डी. राजा ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय स्तर के नेताओं ने चुनाव प्रचार के दौरान वाम दलों की विश्वसनीयता और ईमानदारी पर सवाल उठाए थे। आरोप लगाया था कि वाम दल अब वास्तविक अर्थों में वामपंथी नहीं रहे हैं और उनका भाजपा से गठजोड़ है। CPI नेता ने कहा कि इस तरह के बयान स्वीकार्य नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि किसी भी संयुक्त आंदोलन या राजनीतिक गठबंधन को मजबूत बनाने के लिए आपसी सम्मान और आपसी विश्वास जरूरी है। यदि भरोसा और सम्मान नहीं होगा, तो एकजुट आंदोलन कैसे खड़ा किया जा सकता है?

05:34 AM8 जून 2026

  • कॉपी लिंक

कांग्रेस नेता बोले- विभिन्न राजनीतिक दल भाजपा के खिलाफ एकजुट हो रहे

कांग्रेस नेता अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा- महंगाई लगातार बढ़ रही है, बेरोजगारी में इजाफा हुआ है और विभिन्न परीक्षाओं के प्रश्नपत्र बार-बार लीक हो रहे हैं, जिससे युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। आपने NEET परीक्षा को लेकर पैदा हुई स्थिति देखी है। लोगों के बीच निराशा का माहौल है। इसी वजह से विभिन्न राजनीतिक दल भाजपा के खिलाफ एकजुट हो रहे हैं।

I.N.D.I.A. गठबंधन में शामिल दलों के बीच मतभेदों के सवाल पर कहा कि कुछ पार्टियां फिलहाल आंतरिक विवादों या पुराने राजनीतिक मतभेदों के कारण अलग रुख अपना रही होंगी, लेकिन अंततः उन्हें भाजपा के खिलाफ साझा मंच पर आना पड़ेगा।

05:31 AM8 जून 2026

  • कॉपी लिंक

भाजपा सांसद बोले- जनता ने खिचड़ी गठबंधन को ठुकराया है

कोलकाता में भाजपा सांसद राहुल सिन्हा ने I.N.D.I.A ब्लॉक की बैठक पर कहा- देश की जनता ऐसे “खिचड़ी गठबंधन” को कई बार देख और खारिज कर चुकी है। वे चाहे जितनी बैठकें कर लें या कितने भी गठबंधन बना लें, ऐसे गठबंधन सफल नहीं होंगे। चाहे DMK हो या कोई अन्य दल, कोई भी कांग्रेस का नेतृत्व स्वीकार करने को तैयार नहीं है। जनता उनके साथ नहीं है। जिस गठबंधन के साथ जनता नहीं है, उसके अस्तित्व का कोई औचित्य नहीं है। विपक्षी दलों के बीच नेतृत्व को लेकर सहमति नहीं है और कांग्रेस की स्वीकार्यता उसके सहयोगी दलों में भी सीमित है।

05:24 AM8 जून 2026

  • कॉपी लिंक

ममता-अभिषेक ने अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की

रविवार को ममता बनर्जी दिल्ली पहुंची थी। उन्होंने भतीजे अभिषेक के साथ AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की थी। हालांकि दोनों नेताओं के बीच क्या बातचीत हुई थी, ये सामने नहीं आया।

ममता ने भतीजे अभिषेक के साथ अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की। दोनों नेताओं में करीब 30 मिनट बातचीत हुई।

ममता ने भतीजे अभिषेक के साथ अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की। दोनों नेताओं में करीब 30 मिनट बातचीत हुई।

05:23 AM8 जून 2026

  • कॉपी लिंक

राहुल, अखिलेश, ममता शामिल होंगे, AAP और DMK बाहर

बैठक में राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, तृणमूल कांग्रेस की ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव, RJD के तेजस्वी यादव, शिवसेना (UBT) के उद्धव ठाकरे समेत वामपंथी दलों और अन्य छोटे दलों के नेताओं के शामिल होने की संभावना है।

AAP और DMK बैठक में शामिल नहीं हो रही हैं। CPI (M) ने अपना विरोध दर्ज कराया है, लेकिन बैठक में शामिल होगी। JMM पर सस्पेंस है।

पहली मीटिंग 23 जून 2023 को पटना में हुई थी। इसे नीतीश कुमार ने बुलाया था। आखिरी मीटिंग 1 जून 2024 को दिल्ली में हुई थी।

इसके बाद 7 अगस्त 2025 को राहुल गांधी ने अपने नई दिल्ली स्थित आवास पर INDIA नेताओं के लिए रणनीतिक रात्रिभोज बुलाया था। इसमें 25 से अधिक विपक्षी दलों के करीब 50 नेता शामिल हुए थे।

बैठक में बिहार की मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) समेत कथित चुनावी गड़बड़ियों के मुद्दे उठाए गए थे।

अगस्त 2025 में राहुल गांधी ने गठबंधन के नेताओं को डिनर पर बुलाया था। इसमें 25 राजनीतिक दलों के करीब 50 नेता शामिल हुए थे।

अगस्त 2025 में राहुल गांधी ने गठबंधन के नेताओं को डिनर पर बुलाया था। इसमें 25 राजनीतिक दलों के करीब 50 नेता शामिल हुए थे।

05:23 AM8 जून 2026

  • कॉपी लिंक

मीटिंग का एजेंडा तय नहीं, विपक्षी दल बोले- हम अपने मुद्दे उठाएंगे

बैठक में सभी दल अपने-अपने मुद्दे उठा सकते हैं। राज्यों में होने वाले चुनाव और 2029 लोकसभा चुनाव की तैयारी के मद्देनजर राष्ट्रीय मुद्दों पर भाजपा और केंद्र सरकार के खिलाफ एकजुटता दिखाने पर सहमति बनाई जाएगी। इसके अलावा, गठबंधन के संयोजक के नाम पर चर्चा हो सकती है।

बंगाल: TMC बंगाल में चुनाव बाद उसके नेताओं पर कथित हमलों का मुद्दा उठाकर INDIA दलों का समर्थन मांग सकती है।

यूपी: उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव हैं। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस-SP के गठबंधन की वजह से भाजपा को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ था। ऐसे में कांग्रेस और सपा इस मोमेंटम को बनाए रखना चाहेगी।

बिहार: NDA सरकार ने लालू परिवार की सुरक्षा कम कर दी है। लालू-राबड़ी,तेजस्वी एजेंसियों (ED और CBI) के रडार पर हैं। ऐसे में बिहार में गठबंधन फिर से खड़ा होने के लिए एकजुट होने की कवायद कर सकता है।

केरल: राज्य में दोनों पार्टियां अलग-अलग हैं, लेकिन केंद्र में साथ हैं। CPI महासचिव डी. राजा ने कहा ,’हर दल के अपने मुद्दे हैं। वाम दलों के भी कुछ मुद्दे हैं, जिन्हें हम उठाना चाहते हैं। अन्य दलों की भी अपनी चिंताएं हो सकती हैं।

05:20 AM8 जून 2026

  • कॉपी लिंक

INDIA की बैठक के पहले कांग्रेस से कई दल नाराज

झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) राज्यसभा की दो सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारना चाहता था। कांग्रेस ने बिना बातचीत उम्मीदवार घोषित कर दिए। 5 जून को JMM ने अपनी नाराजगी जाहिर की।

केरल में CPI(M) ने नाराजगी जताई। दरअसल, हाल के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के नेताओं ने लेफ्ट को भाजपा की बी टीम बताया। इससे लेफ्ट नेताओं ने आपत्ति दर्ज की। लेफ्ट चुनाव हार गई और कांग्रेस सत्ता में आई।

05:19 AM8 जून 2026

  • कॉपी लिंक

INDIA 6 राज्यों में साथ चुनाव लड़ा, 6 में नहीं

इंडिया ब्लॉक 2023 में बना। इस दौरान एक लोकसभा और मई 2026 तक 13 विधानसभा चुनाव हुए। 2024 लोकसभा चुनाव में कुल 543 सीटों में से मिलकर 234 सीटें जीतीं।

6 राज्य जहां INDIA ब्लॉक मिलकर लड़ा

जम्मू-कश्मीर (2024): नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस ने गठबंधन में चुनाव लड़ा और सरकार बनाई।

झारखंड (2024): JMM, कांग्रेस और आरजेडी ने मिलकर चुनाव लड़ा और सरकार बनाई।

महाराष्ट्र (2024): इंडिया ब्लॉक राज्य में महाविकास अघाड़ी के तौर पर लड़ा, लेकिन हारा।

बिहार (2025): RJD-कांग्रेस और अन्य सहयोगियों के साथ महागठबंधन के तौर पर लड़ा, लेकिन हारा।

तमिलनाडु (2026): चुनाव से पहले कांग्रेस DMK गठबंधन का हिस्सा थी और सीट बंटवारा भी हुआ था। लेकिन सत्ता में नहीं आ सके।

पुडुचेरी (2026): कांग्रेस ने DMK, VKC के साथ मिलकर चुनाव लड़ा, लेकिन सत्ता नहीं मिली।

6 राज्य जहां गठबंधन साथ नहीं लड़ा

हरियाणा (2024): कांग्रेस और AAP का गठबंधन नहीं हुआ। कांग्रेस ने अपने सहयोगी CPI(M) के साथ चुनाव लड़ा, जबकि AAP अलग मैदान में थी। सभी हारे।

अरुणाचल प्रदेश (2024): कांग्रेस ने अपने दम पर चुनाव लड़ा। हार मिली

दिल्ली (2025): कांग्रेस और AAP ने अलग-अलग चुनाव लड़ा, कोई गठबंधन नहीं था। हार मिली।

असम (2026): कांग्रेस मुख्य विपक्षी दल के रूप में चुनाव मैदान में थी। हार मिली।

केरलम (2026): कांग्रेस के नेतृत्व वाले UDF ने बहुमत हासिल कर सरकार बनाई।

पश्चिम बंगाल (2026): TMC ने कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ने से इनकार किया। हालांकि कांग्रेस को वाम दलों का साथ मिला।

2024 में आंध्र प्रदेश, सिक्किम और ओडिशा के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने अकेले चुनाव लड़ा था, लेकिन चुनाव हारी।

05:19 AM8 जून 2026

  • कॉपी लिंक

लोकसभा में इंडिया ब्लॉक के 209 सांसद, DMK-AAP शामिल नहीं

05:19 AM8 जून 2026

  • कॉपी लिंक

राज्यसभा में विपक्ष के 78 सांसद, इंडिया ब्लॉक के 67

12 राज्यों की 26 राज्यसभा सीटों पर 18 जून को चुनाव होगा। कांग्रेस के नेतृत्व वाले विपक्ष को तीन सीटों का फायदा होने की उम्मीद है। NDA को एक सीट गंवानी पड़ सकती है। जिन कुल 26 सीटों पर चुनाव होना है उनमें से वहीं कांग्रेस गठबंधन के पास 5 सीटे हैं।

NDA के पास अभी 18 (आंध्र प्रदेश से 1, गुजरात से 4, कर्नाटक से 3, राजस्थान-मध्य प्रदेश से 2-2, झारखंड, मणिपुर, मेघालय, अरुणाचल, महाराष्ट्र और तमिलनाडु से एक-एक सीटे हैं।

वहीं तीन अन्य सीटें YSRCP के खाते में हैं। इन चुनावों में NDA को 17 सीटें मिलने की संभावना है, जबकि कांग्रेस को पांच, JMM को दो और TVK को एक सीट मिलने की उम्मीद है। एक सीट मिजोरम में जोरम पीपल्स मूवमेंट जीत सकती है। YSRCP अपनी तीनों सीटें गंवा सकती है।

244 सदस्यों वाले उच्च सदन में NDA के पास अभी 149 सांसद हैं, जबकि विपक्ष के पास 78 और गैर-गठबंधन वाले क्षेत्रीय दलों के पास 17 सांसद हैं। इंडिया ब्लॉक में 16 पार्टियों के 67 सांसद हैं। DMK और AAP ब्लॉक का हिस्सा नहीं हैं।

05:18 AM8 जून 2026

  • कॉपी लिंक

इंडिया ब्लॉक की पिछली 6 बैठकें

1 जून 2024: लोकसभा चुनाव के रिजल्ट से पहले गठबंधन की बैठक

इंडिया ब्लॉक की आखिरी बैठक ढाई घंटे चली थी। बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि चुनावों में इंडिया गठबंधन को 295 सीटें मिलेंगी।

13 जनवरी: पांचवीं बैठक- लोकसभा चुनाव के लिए सीट शेयरिंग पर पेंच फंसा

ये मीटिंग 13 जनवरी 2024 को वर्चुअली हुई थी। इसमें 28 दलों के 9 नेता जुड़े थे। चेयरपर्सन के लिए मल्लिकार्जुन खड़गे के नाम पर सहमति बनी, लेकिन संयोजक के नाम पर फैसला नहीं हो सका।

मीटिंग के बाद NCP प्रमुख शरद पवार ने कहा, ‘हमारे बीच चर्चा हुई कि हम जल्द सीट शेयरिंग पर फैसला लेंगे।’ तब JDU भी I.N.D.I. में शामिल था। JDU ने भी सीट शेयरिंग में हो रही देरी से नाराजगी जताई थी। इस बैठक में सीटों को लेकर सहमति नहीं बन पाई थी।

19 दिसंबर 2023: चौथी बैठक- ममता ने PM फेस के लिए खड़गे का नाम दिया

बैठक में राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान, ममता बनर्जी, महबूबा मुफ्ती समेत कई नेता शामिल हुए।

बैठक में राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान, ममता बनर्जी, महबूबा मुफ्ती समेत कई नेता शामिल हुए।

I.N.D.I.A की चौथी बैठक 19 दिसंबर 2023 को दिल्ली के अशोका होटल में हुई थी। इसमें पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी ने PM चेहरे के लिए मल्लिकार्जुन खड़गे के नाम का सुझाव रखा। अरविंद केजरीवाल ने इसका समर्थन किया।

यह जानकारी बैठक के बाद MDMK (मरूमलारची द्रविड़ मुनेत्र कड़गम) के सांसद वाइको ने दी। हालांकि PM फेस के सवाल पर UP के पूर्व CM अखिलेश यादव ने चुप्पी साधी थी।

31 अगस्त-1 सितंबर 2023: तीसरी बैठक- 5 कमेटियां बनीं, चुनाव की रणनीति बनाई गई

मुंबई में 31 अगस्त से 1 सितंबर तक हुई मीटिंग में अलायंस ने 5 कमेटियों का गठन किया था।

मुंबई में 31 अगस्त से 1 सितंबर तक हुई मीटिंग में अलायंस ने 5 कमेटियों का गठन किया था।

I.N.D.I.A अलायंस की तीसरी बैठक मुंबई में 31 अगस्त-1 सितंबर 2023 को हुई थी। मीटिंग में अलायंस ने 5 कमेटियों का गठन किया था। इनमें कैंपेन कमेटी, कोऑर्डिनेशन/स्ट्रैटजी कमेटी, मीडिया, सोशल मीडिया और रिसर्च कमेटी शामिल हैं। इस बैठक में 28 विपक्षी दलों ने पांच राज्यों में हो चुके चुनाव की रणनीति तैयार की थी।

दूसरी बैठक : गठबंधन का नाम I.N.D.I.A तय किया गया

बेंगलुरु मीटिंग में गठबंधन को इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस नाम दिया गया था।

बेंगलुरु मीटिंग में गठबंधन को इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस नाम दिया गया था।

विपक्षी एकता की दूसरी बैठक 17-18 जुलाई 2023 को बेंगलुरु में हुई थी। 2024 के आम चुनाव में भाजपा को हराने के लिए विपक्ष के 26 दल एक साथ आए थे। इस बैठक में विपक्षी दलों के गठबंधन का नाम INDIA तय किया गया था। इसका फुल फॉर्म इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस है।

पहली बैठक: नीतीश ने अगुआई की, 15 दल शामिल हुए

विपक्षी गठबंधन की पहली बैठक पटना में हुई थी। नीतीश कुमार इसके मेजबान थे।

विपक्षी गठबंधन की पहली बैठक पटना में हुई थी। नीतीश कुमार इसके मेजबान थे।

विपक्षी गठबंधन की पहली बैठक 23 जून 2023 को पटना में हुई थी। इस बैठक की अगुआई बिहार के CM नीतीश कुमार ने की थी। बैठक में विपक्ष के 15 दल शामिल हुए थे। ये बैठक अगले लोकसभा चुनाव में मोदी सरकार का सामना करने के लिए विपक्ष को एक साथ लाने के लिए थी।

05:17 AM8 जून 2026

  • कॉपी लिंक

लोकसभा चुनाव में INDIA को 234 सीटें मिली थीं

लोकसभा चुनाव में I.N.D.I.A को 234 सीटें मिली हैं। इसमें कांग्रेस की 99, समाजवादी पार्टी की 37 और तृणमूल कांग्रेस की 29 सीटें शामिल हैं। बहुमत का आंकड़ा 272 है। वहीं, महाराष्ट्र चुनाव में INDIA ब्लॉक को कांग्रेस लीड कर रही थी। विपक्षी महाविकास अघाड़ी (MVA) की 288 में से सिर्फ 45 सीटें आईं। भाजपा गठबंधन को 230 सीटें मिलीं।

05:16 AM8 जून 2026

  • कॉपी लिंक

उदयनिधि बोले- कांग्रेस ने धोखा दिया

तमिलनाडु विधानसभा में विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन ने कहा कि कांग्रेस ने एक्टर विजय की पार्टी TVK को समर्थन देकर DMK के साथ धोखा किया है। वे कांग्रेस के इस विश्वासघात को कभी नहीं भूलेंगे। पूरी खबर पढें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *