Rajouri Terror Module Busted | Lashkar-e-Taiba Helpers Arrested With Weapons | ACTPnews

आरोपियों ने 2023 में रियासी के चसाना में मुठभेड़ में मारे गए आतंकियों की भी मदद की थी।  - Dainik Bhaskar


  • Hindi News
  • National
  • Rajouri Terror Module Busted | Lashkar e Taiba Helpers Arrested With Weapons

श्रीनगर27 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आरोपियों ने 2023 में रियासी के चसाना में मुठभेड़ में मारे गए आतंकियों की भी मदद की थी।

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने गुरुवार को राजौरी में लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े ओवरग्राउंड वर्कर (OGW) नेटवर्क का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में आतंकियों की मदद करने के आरोप में 3 लोगों को गिरफ्तार किया है।

तीनों आरोपी कोट चरवाल के रहने वाले हैं। उनकी पहचान मोहम्मद आजम, जाकिर हुसैन और मोहम्मद मुश्ताक के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी आतंकियों को पनाह देने के साथ उन्हें एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाने में मदद करते थे।

पुलिस ने आरोपियों के पास से एक पिस्तौल, मैगजीन और गोलियां बरामद की हैं। इसके अलावा 2 चीनी ग्रेनेड भी मिले हैं। मामले में आगे की जांच जारी है।

FIR नंबर की जांच के दौरान मॉड्यूल का पता चला

पुलिस के मुताबिक, राजौरी के धरमसाल थाने में दर्ज FIR नंबर 95/2026 की जांच के दौरान इस मॉड्यूल का पता चला। जांच में सामने आया कि तीनों आरोपी प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े थे। उन्होंने आतंकियों को रहने की जगह दी और उन्हें एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाने में मदद की।

आरोपियों ने 2023 में रियासी के चसाना में मुठभेड़ में मारे गए आतंकियों की भी मदद की थी। जांच में यह भी पता चला कि उन्होंने कई आतंकी समूहों को रहने की जगह और दूसरी जरूरी मदद दी।

आरोपियों ने राजौरी और रियासी के बीच आतंकियों को पहुंचाने में मदद की। इसके अलावा पीर पंजाल के रास्ते आतंकियों को शोपियां तक पहुंचाने का भी आरोप है।

पाकिस्तान में बैठे 2 आतंकियों की संपत्ति अटैच

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कुपवाड़ा में पाकिस्तान में रह रहे 2 आतंकियों से जुड़ी संपत्तियां अटैच की हैं। पुलिस के मुताबिक, कुपवाड़ा के कचामा में 15 कनाल 7 मरला जमीन और 2 मकान अटैच किए गए हैं।

ये संपत्तियां अब्दुल मजीद कुरैशी और परवेज अहमद कुरैशी के नाम पर दर्ज हैं। दोनों कचामा के रहने वाले हैं और पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक फिलहाल पाकिस्तान में रहकर आतंकी गतिविधियां चला रहे हैं। जम्मू-कश्मीर के डीजीपी नलिन प्रभात ने इन संपत्तियों को अटैच करने की मंजूरी दी है।

पुलिस ने कुपवाड़ा के कचामा में 15 कनाल 7 मरला जमीन और 2 मकान अटैच किए गए हैं।

पुलिस ने कुपवाड़ा के कचामा में 15 कनाल 7 मरला जमीन और 2 मकान अटैच किए गए हैं।

16 सितंबर- जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में 2 आतंकियों का एनकाउंटर

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में 16 सितंबर की रात सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया था। सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर यह कार्रवाई की थी। जिले के मजालता इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी।

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने ट्वीट कर बताया कि मारे गए दोनों आतंकी पाकिस्तानी हैं। इनकी पहचान सद्दाम और मुस्तफा के रूप में हुई है। ये आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े थे। उनके पास से एक एके असॉल्ट राइफल, (4 मैगजीन के साथ), एम4 कार्बाइन (3 मैगजीन के साथ), एक ग्लॉक पिस्टल (2 मैगजीन के साथ) और 4 ग्रेनेड बरामद किए गए हैं।

जम्मू-कश्मीर में इस साल अब तक 15 आतंकी घटनाएं हुई हैं। इनमें 15 आतंकी मारे गए, जबकि 2 सुरक्षाकर्मी शहीद हुए। वहीं 3 नागरिकों की भी मौत हुई। उधमपुर में दो बार सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच एनकाउंटर हुआ। पूरी खबर पढ़ें…

सुरक्षाबलों को और आतंकियों के छिपे होने की आशंका है। इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।

सुरक्षाबलों को और आतंकियों के छिपे होने की आशंका है। इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।

14 सितंबर- राजौरी में लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े 3 आतंकी मददगार अरेस्ट

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी में लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े ओवरग्राउंड वर्कर (OGW) नेटवर्क का खुलासा किया था। इस मामले में 14 सितंबर की शाम आतंकियों के तीन मददगारों को गिरफ्तार किया गया था।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजौरी के कोटचरवाल तेरीयाथ निवासी जाकिर हुसैन और मोहम्मद आजम और उधन गांव निवासी मोहम्मद मुश्ताक के रूप में हुई है।

जांच के दौरान एक आरोपी की निशानदेही पर IED भी बरामद किया गया था। पुलिस को शक है कि आतंकी समूह ने इसे सुरक्षित रखने या फिर टारगेटेड हमले में इस्तेमाल के लिए इन्हें दिया होगा। पूरी खबर पढ़ें…

तीन दिन पहले डोडा में आतंकी का सड़ा शव मिला था

आतंकी का शव मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाया था। यह फुटेज उसी वक्त का है।

आतंकी का शव मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाया था। यह फुटेज उसी वक्त का है।

डोडा में 9 सितंबर को लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े एक पाकिस्तानी आतंकी का सड़ा हुआ शव मिला था। SOG डोडा, राष्ट्रीय राइफल्स (RR) और CRPF की संयुक्त टीम ने सर्च ऑपरेशन के दौरान शव बरामद किया। उसके पास से नाइट विजन क्षमता वाली M4 राइफल भी मिली है।

पुलिस के मुताबिक, आतंकी को 6 सितंबर को सेओजधार के घने जंगलों में हुई मुठभेड़ में मारा गया था, लेकिन दुर्गम इलाके के कारण उसका शव बाद में बरामद हुआ। बरामद हथियार और अन्य सामान की जांच की जा रही है।

—————-

ये खबर भी पढ़ें…

हाफिज सईद के नाम 2 महीने में दूसरा गैर-जमानती वारंट:NIA कोर्ट का आरोप- आतंकवादियों को हथियार और फंड दिया

जम्मू की एक स्पेशल NIA कोर्ट ने लश्कर-ए-तैयबा के चीफ और घोषित आतंकवादी हाफिज मोहम्मद सईद के खिलाफ नया गैर-जमानती वारंट जारी किया है। उस पर कश्मीर घाटी में सक्रिय आतंकवादियों को हथियार, फंड और निर्देश देने का आरोप है। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports