Rashtrapati Bhavan At Home Reception | ACTPnews

Rashtrapati Bhavan At Home Reception


  • Hindi News
  • National
  • Rashtrapati Bhavan At Home Reception | PM Modi & President Droupadi Murmu

नई दिल्ली1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान परिसर में पारंपरिक ‘एट होम’ रिसेप्शन आयोजित किया। समारोह में करीब 650 मेहमान शामिल हुए, जिनमें 100 VVIP गेस्ट रहे।

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, CJI सूर्यकांत, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला समेत केंद्रीय मंत्री, राजनयिक और अलग-अलग क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियां समारोह में पहुंचीं।

सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों और अलग-अलग क्षेत्रों में उपलब्धि हासिल करने वाले लोगों को भी आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम् और राष्ट्रगान के गायन से हुई। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री एस जयशंकर और केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव भी समारोह में मौजूद रहे।

पूर्व राष्ट्रपति कोविंद पत्नी के साथ पहुंचे

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पत्नी सविता कोविंद के साथ समारोह में पहुंचे। पूर्व उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और CJI सूर्यकांत भी मौजूद रहे। पैरा-क्रिकेटर आमिर हुसैन लोन को भी खास मेहमान के तौर पर आमंत्रित किया गया था।

राष्ट्रपति भवन का ‘एट होम’ रिसेप्शन हर साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आयोजित होता है। इसमें राजनीति के अलावा रक्षा, खेल, सिनेमा, कला, संस्कृति और जनसेवा जैसे क्षेत्रों में योगदान देने वाले लोगों को शामिल किया जाता है।

राष्ट्रपति मुर्मू ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर श्रद्धांजलि दी

इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। CDS जनरल एनएस राजा सुब्रमणि, थल सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ, नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्ण स्वामीनाथन और वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने भी स्मारक पर श्रद्धांजलि दी।

भारत 15 अगस्त 1947 को ब्रिटिश शासन से आजाद हुआ था। स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रपति भवन में ‘एट होम’ और लाल किले पर मुख्य समारोह आयोजित किए जाते हैं।

लाल किले पर पहली बार गूंजा ‘वंदे मातरम्’

इस साल स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान लाल किले पर पहली बार ‘वंदे मातरम्’ का गायन हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से अपने संबोधन में कहा, “आज हर दिल वंदे मातरम् की लय पर धड़क रहा है। आज हर घर तिरंगा है, हर मन तिरंगा है।”

उन्होंने कहा कि राष्ट्रगीत की आवाज पूरे देश में गूंज रही है और तिरंगा स्वतंत्रता दिवस की भावना का प्रतीक है।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports