रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी का अंतिम संस्कार, श्रद्धांजलि देने श्मशान घाट पहुंचे शाहरुख-करण, आलिया भी हुईं शामिल | ACTPnews

रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी का अंतिम संस्कार, श्रद्धांजलि देने श्मशान घाट पहुंचे शाहरुख-करण, आलिया भी हुईं शामिल


रानी मुखर्जी की मां और पूर्व प्लेबैक सिंगर कृष्णा मुखर्जी का 75 साल की उम्र में निधन हो गया। परिवार की ओर से मंगलवार को एक बयान जारी करते हुए कृष्णा मुखर्जी के निधन की पुष्टि की गई। कृष्णा मुखर्जी के निधन की खबर मिलते ही शाहरुख खान, गौरी खान से लेकर करण जौहर समेत फिल्म इंडस्ट्री की कई जानी-मानी हस्तियां शोक व्यक्त करने के लिए अंतिम संस्कार में शामिल हुईं। आदित्य चोपड़ा के प्रोडक्शन बैनर, यश राज फिल्म्स ने कृष्णा मुखर्जी के निधन की पुष्टि की है और साथ ही दुख की इस घड़ी में प्राइवेसी बनाए रखने का अनुरोध किया है। इस बीच श्मशान घाट से तस्वीरें और वीडियो ऑनलाइन सामने आए हैं, जिनमें फिल्म इंडस्ट्री की हस्तियों को श्रद्धांजलि देने के लिए आते हुए देखा जा सकता है।

कृष्णा मुखर्जी को अंतिम विदाई देने पहुंचे शाहरुख खान और गौरी खान

शाहरुख खान और गौरी खान, रानी मुखर्जी के साथ काफी अच्छी दोस्ती साझा करते हैं, ऐसे में इस मुश्किल घड़ी में शाहरुख और गौरी रानी के साथ खड़े रहे। स्टार कपल कृष्णा मुखर्जी को श्रद्धांजलि देने वालों में शामिल थे। करण जौहर ने भी परिवार से मुलाकात की और अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। आलिया भट्ट भी कृष्णा मुखर्जी को अंतिम विदाई देने पहुंचीं। मुंबई के पवन हंस श्मशान घाट में कृष्णा मुखर्जी का अंतिम संस्कार हुआ, जहां पर अन्य मशहूर हस्तियां और इंडस्ट्री के साथी भी पहुंचते हुए देखे गए।

फरहान अख्तर-फराह खान ने भी दी श्रद्धांजलि

फिल्ममेकर-कोरियोग्राफ़र फराह खान, अपने भाई साजिद ख़ान के साथ कृष्णा मुखर्जी को अंतिम विदाई देने पहुंचीं। डायरेक्टर-प्रोड्यूसर आशुतोष गोवारिकर और एक्ट्रेस वाणी कपूर भी अंतिम श्रद्धांजलि देने पहुंचीं। रानी मुखर्जी की मां के अंतिम संस्कार में फरहान अख्तर, अनिल कपूर, अपूर्व मेहता और फिल्म निर्माता अयान मुखर्जी समेत कई हस्तियां भी मौजूद रहीं।

जूही चावला ने दी श्रद्धांजलि

एक्ट्रेस जूही चावला ने कृष्णा मुखर्जी के निधन पर दुख जताया और X पर अपनी संवेदनाएं ज़ाहिर कीं। उन्होंने लिखा, “अपनी मां, श्रीमती कृष्णा मुखर्जी को खोने पर रानी के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। रानी और उनके पूरे परिवार को ढेर सारा प्यार, हिम्मत और दुआएं भेज रही हूं। ओम शांति।”

रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी का 75 साल की उम्र में निधन

रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी का मंगलवार, 22 सितंबर 2026 को निधन हो गया। वह एक जानी-मानी प्लेबैक सिंगर थीं और उन्होंने ‘हैवान’ और ‘तीसरी आंख’ जैसी फिल्मों के कई गानों में अपनी आवाज दी थी। उन्होंने 1972 में फ़िल्ममेकर राम मुखर्जी से शादी की थी और मार्च 1978 में उनकी बेटी रानी मुखर्जी का जन्म हुआ था। राम मुखर्जी का निधन 2017 में हुआ था। कृष्णा मुखर्जी के परिवार में उनकी बेटी, एक्ट्रेस रानी मुखर्जी और बेटे, प्रोड्यूसर राजा मुखर्जी हैं।

ये भी पढ़ेंः मेलबर्न की सरजमीं पर रानी मुखर्जी का बजा डंका, डॉक्टरेट की उपाधि मिलते ही छलके एक्ट्रेस के आंसू

Latest Bollywood News

function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}

window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *