43 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
मुंबई में गणेशोत्सव की धूम के बीच अभिनेता सोहेल खान के घर भी गणपति पूजा का आयोजन किया गया। इस खास मौके पर खान परिवार के कई सदस्य एक साथ नजर आए। अर्पिता खान शर्मा, अलवीरा खान अग्निहोत्री और मां सलमा खान सोहेल के घर गणपति बप्पा के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचीं।
परिवार ने पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ बप्पा का स्वागत किया। इस दौरान घर पर धार्मिक माहौल देखने को मिला। अर्पिता और अलवीरा पारंपरिक अंदाज में नजर आईं, वहीं सलमा खान भी परिवार के साथ गणपति पूजा में शामिल हुईं। सलमान भी शाम की आरती में शामिल हो सकते हैं।

गणपति स्थापना से पहले दर्शन करता हुआ सलमान का परिवार।


अर्पिता खान आज सुबह सोहेल खान के घर पहुंची हैं।

बहन अलवीरा खान भी गणपति पूजा के लिए पहुंचीं।

घर के बच्चे और स्टाफ मेंबर भी दर्शन करते दिखे।

खान परिवार हर साल गणेशोत्सव को खास अंदाज में मनाता है। ऐसे में सोहेल खान के घर हुई इस पूजा में परिवार की एकजुटता और बप्पा के प्रति आस्था साफ नजर आई।
पिछले साल बहन अर्पिता के घर की गणेश आरती में शामिल हुए थे सलमान
सलमान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा हर साल गणपति बप्पा की स्थापना करती हैं। बीते साल सलमान खान समेत पूरा खान परिवार उनके घर गणेश आरती में शामिल हुआ था।
देखिए 2025 में हुई गणेश आरती से खान परिवार की झलक-



सलमान खान का परिवार हर साल गणेशोत्सव में चर्चा में रहता है। सोहेल खान, अर्पिता खान के घर गणपति स्थापना होती है और विसर्जन में पूरा परिवार साथ नजर आता है।

2025 में विसर्जन के समय थिरकते हुए सलमान खान।
साल 2024 में भी सलमान खान बहन के गणपति विसर्जन का हिस्सा बने। रिब इंजरी के बावजूद उन्होंने विसर्जन में जमकर डांस किया था।
देखिए 2024 में खान परिवार के गणपति विसर्जन की झलक-



सलमान खान हर साल बढ़-चढ़कर गणपति स्थापना से लेकर विसर्जन में हिस्सा लेते हैं। उनके घरवाले हर साल गणेश स्थापना करते हैं।
देखिए गणेशोत्सव से सलमान खान के थ्रोबैक लुक-
2007 में गणपति बप्पा का आशीर्वाद लेते हुए सलमान खान।

2009 में मां सलमान का साथ गणपति पूजा में सलमान खान।

2012 में गणपति विसर्जन के समय ली गई सलमान और सोहेल की तस्वीर।

2015 में विसर्जन के समय थिरकते हुए सलमान।

2015 में गणेश आरती के दौरान ली गई सलमान की तस्वीर।

2020 में परिवार के साथ गणेश आरती करते हुए सलमान।

2023 में एकनाथ शिंदे की गणेश आरती में सलमान खान।

2023 में भांजी आयत के साथ गणेश आरती करते हुए सलमान।

साल 2024 में सोनाली बेंद्रे और अमृता फडणवीस के साथ इको-फ्रेंडली मूर्तियों के साथ तस्वीर क्लिक करवाते सलमान।

2024 में भांजी के साथ गणेश आरती करते हुए सलमान।














