South Korea Wins 2-1 vs Czech Republic | ACTPnews

जीत सेलिब्रेट करते साउथ कोरिया के खिलाड़ी। - Dainik Bhaskar


मैक्सिको55 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जीत सेलिब्रेट करते साउथ कोरिया के खिलाड़ी।

साउथ कोरिया ने फुटबॉल वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत जीत से की। उसने शुक्रवार को चेक गणराज्य को 2-1 से हराया। ग्रुप-ए मुकाबले में ह्वांग इन-बोम ने एक गोल किया और एक गोल में मदद की।

मैक्सिको के एस्टाडियो ग्वाडलाहारा में खेले गए मैच का पहला हाफ गोल रहित रहा। 59वें मिनट में चेक गणराज्य के कप्तान लाडिस्लाव क्रेजी ने हेडर से टीम को बढ़त दिलाई। हालांकि, साउथ कोरिया ने 67वें मिनट में ह्वांग इन-बोम के गोल से बराबरी कर ली। 80वें मिनट में उनके सटीक क्रॉस पर ओह ह्योन-ग्यू ने गोल कर टीम को 2-1 से आगे कर दिया।

साउथ कोरिया ने 2010 के बाद पहली बार फुटबॉल वर्ल्ड कप में अपना पहला मैच जीता है। टीम ने लगातार तीसरे वर्ल्ड कप में किसी यूरोपीय टीम को हराया है। उसका अगला मैच मेजबान मैक्सिको से 19 जून को सुबह 6:30 बजे होगा।

3 फोटो देखिए

जीत के बाद साउथ कोरिया के खिलाड़ी खुशी से मैदान पर ही लेट गए। साउथ कोरिया ने अपने वर्ल्ड कप अभियान का आगाज जीत से किया है।

जीत के बाद साउथ कोरिया के खिलाड़ी खुशी से मैदान पर ही लेट गए। साउथ कोरिया ने अपने वर्ल्ड कप अभियान का आगाज जीत से किया है।

साउथ कोरिया के गोलकीपर किम स्युंग-ग्यु (दाएं) ओ ह्योन-ग्यु (बीच में) और किम मिन-जे के साथ सेलिब्रेट करते हुए।

साउथ कोरिया के गोलकीपर किम स्युंग-ग्यु (दाएं) ओ ह्योन-ग्यु (बीच में) और किम मिन-जे के साथ सेलिब्रेट करते हुए।

चेक रिपब्लिक के व्लादिमीर कूफाल हार से निराश होकर मैदान पर बैठ गए।

चेक रिपब्लिक के व्लादिमीर कूफाल हार से निराश होकर मैदान पर बैठ गए।

मैच के गोल…?

  • पहला: कप्तान के गोल से चेकिया को बढ़तचेक रिपब्लिक के व्लादिमीर कूफाल के लंबे पास पर कप्तान लाडीस्लाव क्रेजची ने गोल पोस्ट के किनारे से हेडर लगाकर गेंद गोल में पहुंचा दी। कोरियाई गोलकीपर किम स्युंग-ग्यु इसे नहीं रोक सके। इस गोल से चेकिया ने शुरुआती बढ़त हासिल कर ली।
  • दूसरा: इन-बोम ने बराबरी का गोल दागाचेकिया की बढ़त ज्यादा देर नहीं टिक सकी। 67वें मिनट में मिडफील्ड में ली कांग-इन ने ली गी-ह्युक का पास लेकर शानदार थ्रू बॉल पेनल्टी एरिया में पहुंचाई। ह्वांग इन-बोम ने गोलकीपर को लाइन से बाहर खींचा, फिर डिफेंडर को छकाकर दाएं पैर से चिप शॉट खेलते हुए गोल दागा। इस गोल से साउथ कोरिया ने 1-1 की बराबरी कर ली।
  • तीसरा: कोरिया के ओ ने विजय गोल दागा80वें मिनट में पैक ने डिफेंस के ऊपर से बेहतरीन फर्स्ट-टाइम पास खेला, जिस पर ह्वांग इन-बोम तेजी से आगे बढ़े। उन्होंने बॉक्स के अंदर सटीक क्रॉस दिया। सब्स्टीट्यूट ओ आयन-जीवाययू ने उसे बिना समय गंवाए गोल में पहुंचा दिया।

पहले हाफ में कोरिया हावी रही, गोल नहीं

मैच का पहला हाफ गोल रहित रहा। इसमें कोरियाई टीम का दबदबा रहा, क्योंकि उसने ज्यादा मौके बनाए। चेकिया ने अटैकिंग शुरुआत की, लेकिन जल्द ही डिफेंसिव हो गई। कोरियाई कप्तान सोन ह्युंग-मिन और ली कांग-इन ने मिडफील्ड में बेहतरीन तालमेल से लगातार मौके बनाए, लेकिन सफलता नहीं मिली।

चेकिया का एक गोल अमान्य हुआ

78वें मिनट में चेक रिपब्लिक ने गोल कर 2-1 की बढ़त बना ली थी, लेकिन ऑफसाइड के कारण गोल अमान्य कर दिया गया। फ्री-किक पर व्लादिमीर कूफाल के साथ खड़े मिखाल सादिलेक ने गेंद गोल पोस्ट के किनारे पहुंचाई, जहां टॉमस सूचेक ने हेडर से उसे नेट में भेज दिया। गोल के तुरंत बाद सहायक रेफरी ने ऑफसाइड का झंडा उठा दिया। इससे चेकिया की खुशी ज्यादा देर नहीं टिक सकी और स्कोर बराबर रहा।

वर्ल्ड कप में रिकॉर्ड 1-0 हुआ

इस जीत के साथ वर्ल्ड फुटबॉल रैंकिंग में 25वें नंबर की टीम साउथ कोरिया ने 41वें पायदान की चेक रिपब्लिक के खिलाफ वर्ल्ड कप रिकॉर्ड 1-0 कर लिया है। दोनों टीमें इस टूर्नामेंट में पहली बार आमने-सामने थीं। ओवरऑल रिकॉर्ड में भी कोरियाई टीम 2-1 से आगे हो गई है। दोनों के बीच यह पांचवां इंटरनेशनल मैच था। दो मुकाबले ड्रॉ रहे, जबकि एक जीत चेक रिपब्लिक को मिली है।

दोनों टीमों की स्टार्टिंग इलेवन

साउथ कोरिया: गोलकीपर- स्युंग-ग्यू, डिफेंडर- ली हान-बोम, मिन-जे, ली ते-सोक, सीलो यंग-वू। मिडफील्डर्स- ली-ह्युक, ह्वांग इन-बोम, पइक स्युंग-हो, ली जे-सुंग, ली कांग-इन। अटैक- सोन ह्युंग-मिन।

चेक रिपब्लिक: गोलकीपर- मातेज कोवार, डिफेंडर्स- रॉबिन ह्रानाच, व्लादिमिर कूफाल, स्टीफन शलूपेक, लाडीस्लाव क्रेजची, जारोस्लाव जेलेनी। मिडफील्डर्स- लुकास प्रोवोड, टॉमस सूचेक, अलेक्जेंडर सोयका। अटैक-पैट्रिक शेक, पावेल सल्क।

——————————————-

फुटबॉल वर्ल्ड कप से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…

पॉपस्टार शकीरा ने ओपनिंग सेरेमनी में ‘डाई-डाई’ सॉन्ग गाया; मैक्सिको ने साउथ अफ्रीका को हराया

फुटबॉल वर्ल्ड कप की शुरुआत हो चुकी है। गुरुवार रात को मैक्सिको में 39 दिन चलने वाले इस टूर्नामेंट की ओपनिंग सेरेमनी हुई। इसमें पॉप स्टार शकीरा और नाइजीरियाई सिंगर बर्ना बॉय ने परफॉर्म किया। दोनों ने मिलकर FIFA का ऑफिशियल सॉन्ग ‘डाई-डाई’ गाया। पढ़ें पूरी खबर

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *