Telangana Minister Konda Surekha Sacked | ACTPnews

Telangana Minister Konda Surekha Sacked


46 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने गुरुवार को राज्य मंत्री कोंडा सुरेखा को मंत्रिपरिषद से हटा दिया। यह फैसला उनकी बेटी के मुख्यमंत्री और अन्य कांग्रेस नेताओं के खिलाफ दिए गए बयानों को लेकर बढ़े विवाद के बीच लिया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुरेखा की बेटी सुष्मिता पटेल ने सीएम समेत कई कांग्रेसी नेताओं पर ₹200 करोड़ की जमीन उगाही का आरोप लगाया था।

आधिकारिक बयान के मुताबिक, सुरेखा को हटाने की सिफारिश गुरुवार को ही तेलंगाना के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल को भेज दी गई है। उनके पास वन, पर्यावरण और बंदोबस्ती विभाग थे।

सुरेखा ने कहा- सफाई देने का मौका नहीं दिया

सुरेखा का कहना है कि मेरी बेटी के बयान के लिए मुझे जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता। कार्रवाई से पहले मुझे सफाई देने का मौका नहीं दिया गया।

उन्होंने कहा कि कारण बताओ नोटिस का उन्होंने जवाब दिया था। इसके बावजूद उन्हें हटाने की सिफारिश से पहले उनसे सलाह क्यों नहीं ली गई, यह समझ से परे है।

बुधवार को सुरेखा ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की।

बुधवार को सुरेखा ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की।

रेवंत रेड्डी ने दिल्ली दौरे के दौरान कांग्रेस के AICC महासचिव केसी वेणुगोपाल के सामने भी यह मुद्दा उठाया और सुरेखा के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

कांग्रेस हाईकमान जब अनुशासनात्मक कार्रवाई पर विचार कर रहा था, तब सुरेखा बुधवार को दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से भी मिली थीं।

———————————

ये खबर भी पढ़ें…

रेवंत रेड्डी बोले- मेरी अमेरिका यात्रा रोकना तेलंगाना का अपमान:कहा- गुजरात के सीएम की यात्रा को अनुमति मिली; दावा- राजनीतिक आधार पर मंजूरी नहीं दी गई

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने सोमवार को हैदराबाद में कहा कि उनकी अमेरिका यात्रा की अनुमति नहीं देना तेलंगाना का अपमान है। पूरी खबर पढे़ं…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *