Tunisia Coach Sacked | Neymar Group Stage Out | ACTPnews

Tunisia Coach Sacked | Neymar Group Stage Out


  • Hindi News
  • Sports
  • Tunisia Coach Sacked | Neymar Group Stage Out | Rafa 8.5 Year Jail

स्पोर्ट्स डेस्क38 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भारतीय महिला हॉकी टीम ने FIH नेशंस कप में जापान को 2-1 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। ऑकलैंड में मंगलवार को कप्तान सलीमा टेटे और लालरेमसियामी ने भारत के लिए गोल किए।

शुरुआती दो क्वार्टर में दोनों टीमें गोल नहीं कर सकीं, हालांकि भारतीय टीम ने कई आक्रामक प्रयास किए। तीसरे क्वार्टर में 33वें मिनट पर सलीमा टेटे ने गोल कर भारत को बढ़त दिलाई। जापान ने दो मिनट बाद ही ऐ हिरामित्सु के गोल से स्कोर 1-1 कर दिया।

मुकाबले का निर्णायक क्षण 49वें मिनट में आया, जब लालरेमसियामी ने गोल कर भारत को 2-1 से आगे कर दिया। इसके बाद जापान ने बराबरी के लिए लगातार दबाव बनाया, लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने बढ़त बनाए रखी।

यह भारत की टूर्नामेंट में दूसरी जीत है। इस जीत के साथ टीम के छह अंक हो गए हैं और उसने एफआईएच नेशंस कप के सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया है। यह टूर्नामेंट अगले साल होने वाली एफआईएच प्रो लीग के लिए क्वालिफाइंग प्रतियोगिता भी है।

———————————-

स्पोर्ट्स से जुड़ी यह खबरें भी पढ़िए…

सुमित नागल और सहज यमलापल्ली एशियाड में भारतीय टेनिस टीम की कप्तानी करेंगे

एशियन गेम्स के लिए भारतीय टेनिस टीम का ऐलान कर दिया गया है। भारतीय टेनिस महासंघ ने बताया कि पुरुष वर्ग में सुमित नागल और महिला वर्ग में सहज यमलापल्ली भारतीय टीम की अगुवाई करेंगे। एशियाड का आयोजन 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक जापान के आईची-नागोया में होगा।

पुरुष टीम में सुमित नागल, मानस धामने और दक्षिणेश्वर सुरेश को सिंगल्स के लिए चुना गया है। जबकि यूकी भांबरी, एन. श्रीराम बालाजी और अनिरुद्ध चंद्रशेखर डबल्स में हैं। महिलाओं में सहज यमलापल्ली, वैष्णवी अडकर और वैदेही चौधरी सिंगल्स में शामिल हैं, जबकि ऋतुजा भोसले, प्रार्थना थोम्बारे और अंकिता रैना डबल्स में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

स्वीडन से हार के बाद ट्यूनीशिया ने कोच हटाया

ट्यूनीशिया ने फुटबॉल वर्ल्ड कप में स्वीडन के खिलाफ मिली 1-5 की हार के बाद अपने हेड कोच साबरी लामूशी को हटा दिया है। लामूशी इस वर्ल्ड कप में पोस्ट गंवाने वाले पहले कोच बन गए हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, लामूशी की विदाई की वजह केवल हार ही नहीं थी। टीम के भीतर असंतोष और ड्रेसिंग रूम में तनाव भी था। लामूशी ने महज 5 मैचों में ट्यूनीशिया की कोचिंग की। कोच मोंधेर केबायर को इंटरिम कोच बनाया जा सकता है।

ट्यूनीशिया को अब ग्रुप चरण में जापान और नीदरलैंड्स जैसी मजबूत टीमों का सामना करना है। टीम 21 जून को जापान और 26 जून को नीदरलैंड्स से भिड़ेगी।

————————————————–

ब्राजील के नेमार फुटबॉल वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज से बाहर हो सकते हैं

ब्राजील के स्टार फुटबॉलर नेमार फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप स्टेज के सभी मुकाबले मिस कर सकते हैं। पिंडली की चोट से उबर रहे नेमार को लेकर ब्राजील की मेडिकल टीम कोई जोखिम नहीं लेना चाहती और उनका फोकस नॉकआउट चरण तक खिलाड़ी को पूरी तरह फिट करने पर है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ब्राजील प्रबंधन नहीं चाहता कि जल्द वापसी के प्रयास में नेमार की चोट दोबारा उभर जाए और उनका टूर्नामेंट समय से पहले खत्म हो जाए। नेमार मोरक्को के खिलाफ ब्राजील के पहले मुकाबले में नहीं खेले थे। उन्हें शनिवार को हैती के खिलाफ होने वाले मुकाबले में नहीं उतारा जाएगा।

32 वर्षीय नेमार को 17 मई को सैंटोस के लिए खेलते हुए ग्रेड-2 पिंडली की चोट लगी थी। इसके बाद से वह रिकवरी प्रक्रिया में हैं। हाल के दिनों में उन्होंने जिम में ट्रेनिंग का लेवल बढ़ाया है, लेकिन अभी तक टीम के साथ मैदान पर रेग्युलर ट्रेनिंग सेशन शुरू नहीं किया है।

———————————————————–

स्पेनिश फुटबॉलर राफा मिर को यौन उत्पीड़न मामले में साढ़े 8 साल की जेल

स्पेन के फुटबॉलर राफा मिर को दो महिलाओं के यौन उत्पीड़न के मामले में साढ़े आठ साल की जेल की सजा सुनाई गई है। स्पेन के वालेंसिया क्षेत्र की एक अदालत ने सोमवार को उन्हें यौन उत्पीड़न और शारीरिक नुकसान पहुंचाने का दोषी ठहराया। मामले में शामिल एक अन्य फुटबॉलर को भी ढाई साल की जेल की सजा मिली है।

अदालत के अनुसार, 2024 में वालेंसिया स्थित राफा मिर के घर पर दो महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न की घटना हुई थी। उस समय मिर वालेंसिया क्लब के लिए खेल रहे थे। अदालत ने मिर को यौन उत्पीड़न के लिए सात साल और शारीरिक नुकसान पहुंचाने के लिए 18 महीने की अतिरिक्त सजा सुनाई, जिससे उनकी कुल सजा साढ़े आठ साल हो गई।

मामले में शामिल दूसरे खिलाड़ी पाब्लो जेजी को यौन उत्पीड़न और मारपीट के आरोप में ढाई साल की जेल की सजा दी गई है। मिर ने सुनवाई के दौरान आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि दोनों महिलाओं की सहमति से संबंध बने थे, लेकिन अदालत ने उन्हें दोषी माना।

28 वर्षीय मिर पिछले सीजन में ला लीगा क्लब एल्चे के लिए सेविला से लोन पर खेल रहे थे। उनका मौजूदा अनुबंध इस महीने के अंत में समाप्त हो रहा है। अदालत के फैसले के खिलाफ अपील की जा सकती है।

————————————————–



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *