Twisha Sharma Suicide Mystery; Husband Samarth Singh | ACTPnews

Twisha Sharma Suicide Mystery; Husband Samarth Singh


फराज शेख/देव कुमार, भोपाल3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

भोपाल के बहुचर्चित ट्विशा शर्मा डेथ केस में हर दिन नए खुलासे सामने आ रहे हैं। जिस ट्विशा को अब तक लोग केवल रिटायर्ड जज की बहू और एक एडवोकेट की पत्नी के रूप में जानते थे, उसकी जिंदगी का दूसरा चेहरा अब सामने आया है।

ग्लैमर और मॉडलिंग की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना चुकी ट्विशा कभी मल्टीनेशनल ब्रांड्स का चेहरा रही थी। तेलुगु फिल्मों में अभिनय, मिस पुणे का खिताब और मॉडलिंग की चमक-दमक के बीच उसने अपनी अलग पहचान बनाई थी, लेकिन उसकी जिंदगी का अंत बेहद दर्दनाक हालात में हुआ।

राजधानी के बागमुगलिया एक्सटेंशन में हुई ट्विशा शर्मा की आत्महत्या के मामले में 8 दिन बाद भी परिजनों ने अंतिम संस्कार के लिए शव लेने से इनकार कर दिया है। इधर, पूर्व जज गिरीबाला सिंह द्वारा ट्विशा को ड्रग एडिक्ट बताए जाने पर मायके पक्ष ने इसे मृतक का चरित्र हनन करार दिया है।

दूसरी तरफ, पुलिस ने शव लेने को लेकर परिवार को पत्र जारी किया है। पुलिस ने आशंका जताई है कि एम्स भोपाल में रखे शव के खराब होने की संभावना है, इसलिए परिवार को जल्द से जल्द शव ले जाने के लिए कहा गया है। पुलिस ने कोर्ट को ये भी बताया है कि वे दूसरे पोस्टमॉर्टम के लिए तैयार हैं। इस प्रक्रिया पर कोई आपत्ति नहीं है।

देखिए ट्विशा की मूवी की 2 तस्वीरें…

ट्विशा की शॉर्ट फिल्म का सीन।

ट्विशा की शॉर्ट फिल्म का सीन।

ट्विशा की अभिनय की गई मूवी का सीन।

ट्विशा की अभिनय की गई मूवी का सीन।

कई नामी मल्टीनेशनल ब्रांड्स के लिए एड शूट किए

ट्विशा ने मॉडलिंग की दुनिया में आने के बाद कई नामी मल्टीनेशनल ब्रांड्स के लिए एड शूट किए थे। वह दो तेलुगु फिल्मों में भी प्रमुख भूमिका निभा चुकी थी। हालांकि अभिनय की दुनिया में अपेक्षित सफलता नहीं मिलने के बाद ट्विशा ने एमबीए किया और कॉर्पोरेट सेक्टर में इंट्री की।

करीब दो साल तक कॉर्पोरेट सेक्टर में काम करने के दौरान उसकी मुलाकात मेट्रिमोनियल साइट के जरिए बाग मुगालिया एक्सटेंशन के रहने वाले समर्थ सिंह से हुई। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और दिसंबर 2025 में शादी हो गई। शादी के कुछ महीनों बाद ही उसकी जिंदगी विवादों और तनाव में घिर गई।

अब हालात यह हैं कि ट्विशा का शव अंतिम संस्कार के इंतजार में रखा हुआ है, जबकि परिजन न्याय की मांग को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। मामले में दहेज मृत्यु का केस दर्ज होने के बाद पूर्व जज गिरीबाला सिंह को 24 घंटे के भीतर जमानत मिल गई, जबकि मुख्य आरोपी समर्थ सिंह अब भी फरार है।

पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है और उसकी तलाश में 6 टीमें जुटी हुई हैं।

राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने CBI जांच की मांग की

राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर केस की जांच सीबीआई को सौंपने की मांग की है। उन्होंने पत्र में कहा है कि मृतका के परिवार का स्थानीय पुलिस और प्रशासन से भरोसा खत्म हो गया है और जांच में कई लापरवाहियों के आरोप लगाए गए हैं।

ट्विशा के पति भोपाल कोर्ट में वकील हैं। उनकी मां जिला जज रह चुकी हैं, इसलिए निष्पक्ष जांच के लिए स्वतंत्र एजेंसी की जरूरत है। घटना को आठ दिन हो चुके हैं। परिवार ने अब तक अंतिम संस्कार के लिए शव नहीं लिया है। समय बीतने के साथ सबूत प्रभावित होने का खतरा बढ़ रहा है। इसलिए न्याय हित में मामले की जांच जल्द से जल्द सीबीआई को सौंपी जानी चाहिए।

पिता बोले- हनीमून पर ही बेटी को पीटा था

ट्विशा के पिता नवनिधि शर्मा ने बताया कि समर्थ का बर्ताव हनीमून के समय से ठीक नहीं था। वह शुरू से ही क्रिमिनल माइंड का व्यक्ति था। हनीमून पर जाते समय भोपाल एयरपोर्ट पर ही उसने बेटी को धक्का दिया। हमें लगा आगे सब ठीक हो जाएगा, बेटी के बताने पर भी हमने एक्शन नहीं लिया। जबकि हम गलत थे, तमाम हरकतों को सहते रहे। नजर अंदाज करते रहे।

मृतक के पिता ने आरोप लगाया कि रिटायर्ड जज मीडिया के सामने आकर सरेआम मृत लड़की के चरित्र पर कीचड़ उछालकर कानून का उल्लंघन कर रही हैं। “यह अभी अग्रिम जमानत पर बाहर है और वह उस जमानत की शर्तों का उल्लंघन कर रही है।

अब हमारी बेटी को इंसाफ दिलाने का समय आ गया है। उसकी मौत को इतने दिन बीत चुके हैं। फिर भी हमारी बेटी का शव अभी भी दूसरे पोस्टमॉर्टम (PM-2) का इंतजार कर रहा है। इस प्रक्रिया में अब जान-बूझकर देरी की जा रही है।

खासकर अग्रिम जमानत मिलने के बाद सबूतों के साथ छेड़छाड़ का मामला अब साफ तौर पर नजर आ रहा है।

ट्विशा के पिता नवनिधि शर्मा ने समर्थ पर लगाए आरोप।

ट्विशा के पिता नवनिधि शर्मा ने समर्थ पर लगाए आरोप।

मेरी बहन के बारे में टिप्पणी करने का अधिकार नहीं

ट्विशा के भाई हर्षित ने बताया कि हमें FIR दर्ज करवाने में तीन दिन से ज्यादा का समय लग गया। हमारी FIR आखिरकार 15 तारीख को सुबह 2:30 बजे दर्ज हुई। उससे भी पहले उनकी अग्रिम जमानत की अर्जी दायर हो चुकी थी। यह सब उनकी तरफ से एक सोची-समझी साजिश लगती है।

एक ‘निहत्थी’ महिला मेरे परिवार को धमकाने के लिए लोगों को भेज रही है। यह कहते हुए कि 30 आदमी मिलकर हमारी पिटाई करेंगे। 63 साल की महिला का 61 साल के व्यक्ति को धमकाना कैसे सही ठहराया जा सकता है।

मेरी दिवंगत बहन के बारे में ऐसी टिप्पणियां करने का अधिकार उन्हें किसने दिया। हम यह सवाल क्यों नहीं पूछ रहे कि समर्थ सिंह कहां है? वह फरार क्यों है? ये सवाल क्यों नहीं पूछे जा रहे हैं? वे दूसरी बार पोस्टमॉर्टम करवाने की मांग क्यों नहीं कर रहे हैं?”

ट्विशा के भाई मेजर हर्षित ने भी कई सवाल उठाए।

ट्विशा के भाई मेजर हर्षित ने भी कई सवाल उठाए।

बहन ने सीसीटीवी फुटेज पर सवाल खड़े किए

ट्विशा की बहन नैना ने गिरीबाला सिंह के घर के वायरल सीसीटीवी फुटेज पर सवाल खड़े किए हैं। उनका आरोप है कि ट्विशा जब छत पर जा रही है, एकदम कूल नजर आ रही है। उसके हाथ में हैडफोन है, जहां फांसी लगाई वहां जिम है। वह एक्साइज करने के इरादे से वहां तक गई। फुटेज में केवल उसे ऊपर जाते दिखाया गया।

दूसरे फुटेज में समर्थ सीढ़ियों पर लिटाकर ट्विशा को सीपीआर देता दिख रहा है, जो महज एक दिखावा है। इतनी फिक्र थी तो बहन को पास के प्राइवेट अस्पताल क्यों नहीं लेकर गए। बीच में जो कुछ हुआ उसके फुटेज क्यों सामने नहीं लाए गए।

इधर, गिरीबाला बोली- मेरा अपमान कर रहे हैं

गिरीबाला सिंह ने बताया कि उनका पूरा परिवार देश सेवा में जुटा है। उनका एक बेटा विंग कमांडर तो दूसरा बेटा क्रिमिनल लॉयर है। उनके पति देश सेवा करते हुए शहीद हुए थे। शहीद की विधवा को अपमानित किया जा रहा है।

ट्विशा को न्याय दिलाने पूर्व सैनिकों ने निकाली बाइक रैली

ट्विशा को न्याय दिलाने के लिए बुधवार को पूर्व सैनिकों ने बाइक रैली निकाली। रैली की शुरुआत शौर्य स्मारक में श्रद्धांजलि के साथ हुई। इसके बाद सैनिक बाइक से लाल परेड मैदान पहुंचे। वहां ट्विशा की संदिग्ध मौत के मामले में न्याय की मांग को लेकर नारेबाजी के बाद रैली का समापन किया गया।

ट्विशा को न्याय दिलाने के लिए बुधवार को पूर्व सैनिकों ने बाइक रैली निकाली।

ट्विशा को न्याय दिलाने के लिए बुधवार को पूर्व सैनिकों ने बाइक रैली निकाली।

ये खबरें भी पढ़ें…

1. एक्ट्रेस ट्विशा की डेडबॉडी पर मल्टीपल चोटें

भोपाल की एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत मामले ने तूल पकड़ लिया है। एम्स भोपाल की शॉर्ट पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बॉडी पर मल्टीपल चोटों के निशानों का जिक्र है। ट्विशा के परिजन शुरुआत से हत्या की आशंका जता रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर…

2. भोपाल में एक्ट्रेस ट्विशा की मौत से पहले का VIDEO

सोमवार को भोपाल पुलिस ने रिटायर्ड जज के घर से CCTV फुटेज जब्त किया है।

सोमवार को भोपाल पुलिस ने रिटायर्ड जज के घर से CCTV फुटेज जब्त किया है।

भोपाल में मॉडल और एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा (31) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में सोमवार को CCTV फुटेज सामने आया है। मौत से पहले वह घर की छत पर जाती दिखाई दी है। कुछ देर बाद उसके शव को तीन लोग नीचे लाते दिख रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर…

3. ट्विशा के परिजन का सीएम हाउस के बाहर प्रदर्शन

भोपाल में रिटायर्ड जज गिरीबाला सिंह की बहू ट्विशा शर्मा की सुसाइड का मामला सीएम हाउस तक पहुंच गया है। ट्विशा के मायके वालों ने रविवार को यहां मुख्यमंत्री सचिवालय के अधिकारियों से बात की। इसके बाद ट्विशा के पिता नवनिधि शर्मा ने कहा- अधिकारियों ने माना कि जांच के लिए मध्य प्रदेश के बाहर की एजेंसी की जरूरत है। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed