UAE, Singapore Top Choice; India Score 56.5 | ACTPnews

हेनली प्राइवेट वेल्थ माइग्रेशन रिपोर्ट 2026 के मुताबिक, ब्रिटेन में भी पलायन बढ़ रहा। - Dainik Bhaskar


मुंबई20 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

हेनली प्राइवेट वेल्थ माइग्रेशन रिपोर्ट 2026 के मुताबिक, ब्रिटेन में भी पलायन बढ़ रहा।

हेनली प्राइवेट वेल्थ माइग्रेशन रिपोर्ट 2026 के मुताबिक, इस साल रिकॉर्ड 1.65 लाख करोड़पति अपना देश छोड़कर दूसरे देशों का रुख करने (माइग्रेट) वाले हैं। पिछले साल करीब 1.42 लाख करोड़पतियों ने देश छोड़ा था।

2024 में यह आंकड़ा 1.34 लाख, जबकि 2013 में 51 हजार था। अमीर परिवार अब सिर्फ टैक्स छूट नहीं, बल्कि स्थिरता, सुरक्षा और बेहतर निवेश के लिए भी दूसरे देश जा रहे हैं। यूएई 85.3 स्कोर के साथ सबसे पसंदीदा ‘वेल्थ हब’ है। भारत का स्कोर 56.5 है।

अमेरिका: सबसे ज्यादा अमीर परिवार देश छोड़ने को तैयार

अमेरिका का वेल्थ मोबिलिटी स्कोर सिर्फ 62.3 है। यहां से सबसे ज्यादा लोग अन्य देशों की नागरिकता मांगते हैं। 2025 में ऐसे आवेदन दोगुने हुए और यह रफ्तार 2026 में भी बनी रही। सिर्फ 7% आवेदन विदेश में बसे अमेरिकियों से आए, बाकी देश में रह रहे अमीरों से। इनमें से आधे यूरोप के लिए और एक चौथाई से ज्यादा लैटिन अमेरिका-कैरिबियन के लिए हैं।

ब्रिटेन: बढ़ रहा पलायन, ये 5वां सबसे बड़ा सोर्स मार्केट

2024-25 में ब्रिटेन के पते से आवेदन 15% बढ़े। 2026 में वहां से 53% आवेदन विदेशी नागरिकों के, यानी ब्रिटिश नागरिकों की हिस्सेदारी लगभग आधी रही। 2018 में यह हिस्सेदारी सिर्फ 8% थी। 2018 में ब्रिटेन 20वां सबसे बड़ा सोर्स मार्केट था। अब टॉप 5 में है।

भारत: दूसरी नागरिकता एस्टेट प्लानिंग का हिस्सा

भारत का वेल्थ मोबिलिटी स्कोर स्कोर 56.5 है। यह ढांचागत चुनौतियों वाली श्रेणी में आता है। इसकी सबसे बड़ी वजह पूंजी पर चुनिंदा लोगों का नियंत्रण और टैक्स को लेकर जटिल नियम हैं। अमीर भारतीय परिवारों के लिए दूसरा निवास या नागरिकता अब एस्टेट प्लानिंग और टैक्स स्ट्रक्चरिंग जैसे फैसलों का हिस्सा बन रही है। शिक्षा, बिजनेस विस्तार और सक्सेशन प्लानिंग इनमें शामिल हैं।

यूएई: प्लेटफॉर्म की तरह इस्तेमाल कर रहे अमीर

यूएई का स्कोर सबसे ऊंचा 85.3 है। ज्यादातर मांग प्रवासी कारोबारियों की है, जो यूएई को आधार बनाकर दूसरे विकल्प तलाश रहे। ये अमीर यूएई को एक प्लेटफॉर्म की तरह इस्तेमाल करना चाहते हैं।

यूरोप: स्पेन, पुर्तगाल में सख्ती से ग्रीस को फायदा

निवेश-नागरिकता आवेदनों में करीब आधे पुर्तगाल, इटली, नीदरलैंड्स, साइप्रस जैसे यूरोपीय देशों के लिए हैं। स्पेन का गोल्डन वीसा बंद होने, पुर्तगाल का रियल एस्टेट रूट हटने से ग्रीस को सीधा फायदा हो रहा है।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed