Urvashi Rautela Rs 7000 Crore Demand; Bollywood.AI Video Misuse | ACTPnews

उर्वशी ने 'सिंह साहब द ग्रेट', 'सनम रे', 'ग्रैंड मस्ती' और 'डाकू महाराज' जैसी कई फिल्मों में काम किया है। - Dainik Bhaskar


12 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

उर्वशी ने ‘सिंह साहब द ग्रेट’, ‘सनम रे’, ‘ग्रैंड मस्ती’ और ‘डाकू महाराज’ जैसी कई फिल्मों में काम किया है।

उर्वशी रौतेला की टीम ने मंगलवार को एक लॉस एंजिलिस स्थित आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी बॉलीवुड.AI पर कानूनी कार्रवाई की बात कही।

टीम का आरोप है कि कंपनी ने एक्ट्रेस की अनुमति के बिना उनका नाम, तस्वीरें और वीडियो इस्तेमाल किए।

टीम ने बताया कि इस मामले में ₹7,000 करोड़ के हर्जाने का दावा किया जा रहा है। बॉलीवुड.AI के फाउंडर और CEO शीराज हसन ने इस दावे को हास्यास्पद बताया।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, यह पूरा मामला तब शुरू हुआ जब बॉलीवुड.AI ने उर्वशी रौतेला का एक इंटरव्यू लिया। इंटरव्यू के दौरान उनसे पूछा गया था, “बॉलीवुड और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर आपके क्या विचार हैं?”

उर्वशी ने इसका जवाब देते हुए कहा, “बॉलीवुड? मुझे लगता है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कुछ ऐसा है जिससे बॉलीवुड जूझ रहा है और बॉलीवुड कुछ ऐसा है जिसे मैं प्यार करती हूं। इसलिए मैं बॉलीवुड से प्यार करती हूं।”

इस इंटरव्यू के वायरल होने के बाद, मंगलवार को टीम उर्वशी रौतेला ने इंस्टाग्राम पर एक आधिकारिक बयान जारी कर लॉस एंजिलिस की इस AI कंपनी पर गंभीर आरोप लगाए।

बयान में कहा गया, “हम उचित कानूनी उपाय अपना रहे हैं। इसमें लॉस एंजिलिस स्थित कंपनी से फिलहाल ₹7,000 करोड़ के हर्जाने की मांग शामिल है।”

टीम ने आगे कहा, “अपनी AI कंपनी बनाइए। अपना ब्रांड बनाइए। लेकिन अनुमति के बिना उर्वशी का नाम अपने कारोबार में शामिल न करें। टीम उर्वशी।”

शीराज हसन ने दावे पर जवाब दिया

एक इंस्टाग्राम पोस्ट में बॉलीवुड.AI और हॉलीवुड.AI के फाउंडर और CEO शीराज हसन ने इन दावों पर प्रतिक्रिया दी।

हसन ने कहा, “उर्वशी, हमने आपके मुंह में ये शब्द नहीं डाले थे। मेरा सुझाव है कि आप जवाब देने से पहले आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और बॉलीवुड के मनोरंजन कारोबार के भविष्य के बारे में खुद को शिक्षित करें।”

उन्होंने आगे कहा, “बॉलीवुड.AI और हॉलीवुड.AI मनोरंजन का भविष्य हैं। AI फिल्में, वर्टिकल ड्रामा और ऐसे डिजिटल सितारे, जो कभी बूढ़े नहीं होते, कई भाषाएं बोलते हैं, 24 घंटे काम करते हैं और जिनका कोई अहंकार नहीं होता।”

उन्होंने कहा, “आप अपने जवाब से लड़ सकती हैं, लेकिन आने वाले बदलाव से नहीं लड़ सकतीं। इसे अपनाइए। बॉलीवुड में मनोरंजन उद्योग का विकास हो रहा है।”

सलमान ने AI के गलत इस्तेमाल पर नाराजगी जताई थी

हाल ही में सलमान खान ने रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में AI के गलत इस्तेमाल पर भी नाराजगी जताई थी।

सलमान ने कहा था कि AI का मिसयूज हो रहा है। किसी ने आपकी AI वॉयस लेकर किसी को गाली बक दी। आपको पता है, ये लोग AI वीडियोज बना रहे हैं बहुत सारे लोगों के। यहां तक कि मैं भी AI वीडियोज में होता हूं। कुछ लोग ऐसे हैं, जिन्हें नहीं पता मैं कैसा हूं, वो पोस्ट कर देते हैं कि सलमान खान पब में था। जिनको ये बात पता है, जिन्होंने ये वीडियो बनाया है, वो किस तरह के लोग हैं।

सलमान ने यह भी चिंता जताई कि इस फर्जी AI कंटेंट का बुरा असर सिर्फ मशहूर हस्तियों पर ही नहीं, बल्कि आम और कम प्रभावशाली लोगों पर भी काफी गहरा पड़ सकता है।

सलमान ने यह भी चिंता जताई कि इस फर्जी AI कंटेंट का बुरा असर सिर्फ मशहूर हस्तियों पर ही नहीं, बल्कि आम और कम प्रभावशाली लोगों पर भी काफी गहरा पड़ सकता है।

आगे सलमान ने कहा था कि इस तरह के लोगों को जेल में डालना चाहिए। जब तक एक-दो अंदर जाएगा नहीं, तब तक ये सब रुकने वाला है नहीं। इसके लिए कानून लाया जाना चाहिए। सोशल मीडिया पर भी सेंसरशिप होना चाहिए। मैं इस चीज को बेहद गंभीरता से लेने वाला हूं।

AI के गलत इस्तेमाल पर कोर्ट पहुंचे सेलेब्स

AI और डीपफेक के बढ़ते इस्तेमाल के बीच कई बॉलीवुड सितारे अपने पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा के लिए कोर्ट पहुंच चुके हैं।

अमिताभ बच्चन ने अपने नाम, चेहरे, आवाज और मशहूर डायलॉग्स के अनधिकृत इस्तेमाल के खिलाफ कोर्ट से सुरक्षा ली। सलमान खान ने भी अपने नाम, फोटो, आवाज और AI से जुड़े अनधिकृत इस्तेमाल के खिलाफ कोर्ट का रुख किया।

अनिल कपूर ने अपनी आवाज, तस्वीर और पहचान के इस्तेमाल पर रोक की मांग की। ऐश्वर्या राय बच्चन ने डीपफेक और मॉर्फ्ड तस्वीरों के खिलाफ कानूनी कदम उठाया।

ऋतिक रोशन ने भी अपनी पहचान और AI से जुड़े फर्जी कंटेंट के इस्तेमाल के खिलाफ कोर्ट का रुख किया। अक्षय कुमार ने अपनी आवाज, तस्वीर और पहचान के अनधिकृत इस्तेमाल के खिलाफ कानूनी कदम उठाया।

जैकी श्रॉफ को उनके नाम, आवाज और ‘भिडू’ जैसे पहचान से जुड़े शब्दों के अनधिकृत इस्तेमाल से सुरक्षा मिली।

इसके अलावा अभिषेक बच्चन, करण जौहर, सोनाक्षी सिन्हा, अर्जुन कपूर और श्रुति हासन ने भी अपनी पहचान के गलत इस्तेमाल के खिलाफ कानूनी राहत मांगी है।

………………..

उर्वशी रौतेला से जुड़ी से यह खबर भी पढ़ें…

तिरंगा-प्रेरित ड्रेस पर ट्रोलिंग के बाद उर्वशी रौतेला की सफाई:बोलीं- मैं देश को सिर्फ राष्ट्रीयता नहीं, अपनी पहचान के रूप में साथ रखती हूं

एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने पिछले महीने जयपुर में हुए मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 के ग्रैंड फिनाले में पहने तिरंगा-प्रेरित गाउन पर उठे विवाद पर सफाई दी थी। उर्वशी ने कहा कि यह राष्ट्रीय ध्वज की हूबहू कॉपी नहीं थी, बल्कि तिरंगे से प्रेरित कॉउचर डिजाइन था।

दरअसल, मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का ग्रैंड फिनाले 23 अगस्त को जयपुर के जी स्टूडियोज में आयोजित हुआ। पूर्व मिस यूनिवर्स इंडिया उर्वशी रौतेला जजिंग पैनल का हिस्सा थीं। पूरी खबर यहां पढ़ें…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *