US Iran War Air Strike LIVE Update; Donald Trump CENTCOM IRGC | ACTPnews

अमेरिकी सीनेट चेंबर। (फाइल फोटो।) - Dainik Bhaskar


तेल अवीव/तेहरान/वॉशिंगटन डीसी13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अमेरिकी सीनेट चेंबर। (फाइल फोटो।)

ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई रोकने का प्रस्ताव अमेरिकी सीनेट में एक वोट से गिर गया है। गुरुवार को हुई वोटिंग में इसके पक्ष में 49 और विरोध में 50 वोट पड़े। ट्रम्प की पार्टी के एक सांसद डेव मैककॉर्मिक वोटिंग में शामिल नहीं हुए।

अगर यह प्रस्ताव पास हो जाता, तो अमेरिकी राष्ट्रपति को ईरान पर हमलों से पहले संसद की मंजूरी लेना जरूरी हो जाता। यानी राष्ट्रपति खुद यह फैसला नहीं ले सकते थे।

ईरान जंग को लेकर विपक्षी सांसद मांग कर रहे हैं कि ऐसे किसी भी सैन्य अभियान पर अंतिम फैसला संसद ही ले। ताजा घटनाक्रम के बाद इसे सीनेट में लाने के लिए दोबारा कोशिश करनी होगी।

सैन्य कार्रवाई रोकने का विधेयक फिलहाल अमेरिकी सीनेट की विदेश मामलों से जुड़ी कमेटी के पास है।

अमेरिकी संसद के सीनेट में गुरुवार को ईरान जंग रोकने को लेकर बैठक हुई।

अमेरिकी संसद के सीनेट में गुरुवार को ईरान जंग रोकने को लेकर बैठक हुई।

पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स…

1. जंग में पहली बार मिस्र पर हमला: मिस्र के बंदरगाह पर ड्रोन हमले में दो जहाजों में आग लगी। ईरान को इस हमले का जिम्मेदार माना जा रहा है।

2. अमेरिका का 10 ईरानी शहरों पर हमला: अमेरिकी सेना ने ईरान पर बड़े हवाई हमले किए। बंदर अब्बास, किश और क़ेश्म द्वीप में धमाकों की खबर है।

3. ईरान का जवाबी हमला: रिवोल्यूशनरी फोर्स ने कहा कि अमेरिकी हमले के बाद उन्होंने कुवैत और जॉर्डन में अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया।

4. कुवैत में चीनी कंपनी की बिल्डिंग पर हमला: ईरानी हमले में उत्तरी कुवैत में एक चीनी कंपनी की इमारत पर हमला हुआ, एक कर्मचारी की मौत।

5. रेड सी की सुरक्षा के लिए गठबंधन बना रहा सऊदी: रेड सी (लाल सागर) में जहाजों की सुरक्षा के लिए सऊदी एक अंतरराष्ट्रीय गठबंधन बनाने जा रहा है। अब तक 14 देशों ने इससे जुड़ने में इच्छा जताई है।

ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

लाइव अपडेट्स

14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ईरान का कुवैत के अमेरिकी एयरबेस पर ड्रोन अटैक का दावा

ईरानी सेना ने दावा किया है कि उसने शुक्रवार को कुवैत स्थित अमेरिकी अहमद अल-जाबेर एयरबेस पर ड्रोन हमला किया। सेना के मुताबिक, यह कार्रवाई हाल के अमेरिकी हमलों के जवाब में की गई। फिलहाल अमेरिका की ओर से इस दावे पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

ईरान की समाचार एजेंसी तस्नीम के मुताबिक, सेना ने बयान में कहा कि ड्रोन हमले में एयरबेस के हैंगर, सैटेलाइट संचार प्रणाली और उपकरणों के गोदामों को निशाना बनाया गया।

03:29 PM31 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

जयशंकर ने ईरानी विदेश मंत्री से कहा- जहाजों पर हमला न हो

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शुक्रवार को ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची से फोन पर बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि किसी भी हाल में कारोबारी जहाजों और उन पर काम करने वाले नाविकों को निशाना नहीं बनाया जाना चाहिए। जयशंकर ने यह जानकारी सोशल मीडिया पर दी।

इस साल पश्चिम एशिया में संघर्ष शुरू होने के बाद अब तक 16 भारतीय नागरिकों की मौत हो चुकी है। इनमें 10 नाविक शामिल हैं। संसद में सरकार ने बताया कि मरने वालों में सऊदी अरब में 1, कुवैत में 2, ओमान में 8, इराक में 1 और UAE में 4 भारतीय शामिल हैं।

सरकार ने यह भी बताया कि अब तक 75 भारतीय घायल हुए हैं। इनमें UAE में 32, ओमान में 24, कतर में 4, कुवैत में 13, सऊदी अरब में 1 और इजराइल में 1 भारतीय शामिल हैं।

12:19 PM31 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

चीन बोला- कुवैत में कोई चीनी नागरिक घायल नहीं हुआ

चीन ने कहा है कि कुवैत पर ईरान के हमले में उसका कोई भी नागरिक घायल नहीं हुआ है। चीन के विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि जांच के बाद उन्हें यह जानकारी मिली है।

इससे पहले गुरुवार को कुवैत में एक चीनी ईमारत पर ड्रोन हमला हुआ था। यह हमला ईरान की तरफ से किया गया था। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि हमले में चीनी नागरिक घायल हुआ है।

12:01 PM31 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

ईरानी मौलाना बोले- अमेरिका के साथ समझौता करना धोखा होगा

ईरान के बड़े धर्मगुरु अहमद अलमोलहोदा ने कहा है कि अमेरिका के साथ युद्धविराम करना एक धोखा होगा। उन्होंने कहा कि अमेरिका युद्धविराम का इस्तेमाल अपनी सैन्य तैयारियां पूरी करने और बाद में फिर से हमला करने के लिए करना चाहता है।

मशहद में शुक्रवार की नमाज के बाद लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अमेरिका का मकसद सिर्फ ईरान को झुकाना है। उनके मुताबिक, अमेरिका का सामना करने का एकमात्र रास्ता जिहाद है।

11:43 AM31 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान को चारों तरफ से घेरने का प्लान बना रहे ईरान-अमेरिका

अमेरिका और इजराइल ने ईरान पर आर्थिक दबाव बढ़ाने के लिए उसकी जमीनी सीमाएं बंद कराने के विकल्प पर चर्चा की है। ब्रिटिश अखबार द टेलीग्राफ ने इजराइली अधिकारियों और मामले की जानकारी रखने वाले लोगों के हवाले से यह दावा किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस हफ्ते व्हाइट हाउस में डोनाल्ड ट्रम्प और बेंजामिन नेतन्याहू की बैठक हुई। इसमें यह चर्चा हुई।

इनमें एक सुझाव यह था कि ईरान के पड़ोसी देशों, जैसे इराक और पाकिस्तान, से कहा जाए कि वे अपनी सीमाओं पर सख्ती बढ़ाएं या सीमा चौकियां बंद कर दें। अगर ऐसा होता है तो ईरान के लिए दूसरे देशों से सामान मंगाना और अपना सामान बाहर भेजना काफी मुश्किल हो जाएगा। इससे उसकी अर्थव्यवस्था पर बड़ा असर पड़ सकता है।

हालांकि, रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि इस योजना को लागू करना आसान नहीं होगा। ईरान की सीमाएं इराक, पाकिस्तान, तुर्किये, अफगानिस्तान, तुर्कमेनिस्तान, आर्मेनिया और अजरबैजान सहित सात देशों से लगती हैं।

09:33 AM31 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

अमेरिका-सऊदी हमले में मारे गए 5 IRGC जवानों के शव ईरान पहुंचे

इराक में अमेरिका और सऊदी अरब के संयुक्त हमले में मारे गए इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के 5 जवानों के शव ईरान पहुंच गए हैं। IRNA के मुताबिक, शवों को पश्चिमी इलाम प्रांत स्थित मेहरान बॉर्डर क्रॉसिंग के जरिए देश लाया गया।

ईरानी मीडिया प्रेस टीवी ने जवानों के शव की तस्वीरें जारी की।

ईरानी मीडिया प्रेस टीवी ने जवानों के शव की तस्वीरें जारी की।

09:01 AM31 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान की चेतावनी- बेगुनाहों का खून बहाने की कीमत चुकाएगा अमेरिका

ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाघेर गालिबाफ ने केश्म द्वीप पर रिहायशी इलाकों पर हुए कथित अमेरिकी हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने इसे आतंकी हमला बताते हुए कहा कि अमेरिका बेगुनाह लोगों का खून बहा रहा है और उसे इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी।

उन्होंने कहा, “अमेरिका हर दिन नया अपराध कर रहा है। युद्ध के मैदान में मिली हार का बदला वह आम नागरिकों को निशाना बनाकर ले रहा है।”

इससे पहले अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने दावा किया था कि उसने ईरान में IRGC के कई सैन्य ठिकानों, मिसाइल और ड्रोन ठिकानों तथा तटीय रक्षा केंद्रों पर बड़े पैमाने पर हमले किए।

08:35 AM31 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

एक्सपर्ट व्यू: अमेरिकी सीनेट में जंग रोकने वाला प्रस्ताव क्यों लाया गया

07:27 AM31 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

पश्चिम एशिया संघर्ष में अब तक 16 भारतीयों की मौत, 75 घायल

केंद्र सरकार ने संसद में बताया है कि पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष शुरू होने के बाद अब तक 16 भारतीय नागरिकों की मौत हो चुकी है। इनमें 10 भारतीय नाविक भी शामिल हैं। वहीं, 75 भारतीय घायल हुए हैं।

राज्यसभा में विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने बताया कि मरने वालों में ओमान में 8, UAE में 4, कुवैत में 2, सऊदी अरब में 1 और इराक में 1 भारतीय शामिल हैं। घायलों में UAE के 32, ओमान के 24, कुवैत के 13, कतर के 4, सऊदी अरब के 1 और इजराइल का 1 भारतीय शामिल है।

सरकार ने यह भी बताया कि ईरान में फंसे 2,557 भारतीयों को अर्मेनिया और अजरबैजान के रास्ते सुरक्षित निकाला गया।

सरकार के मुताबिक, युद्ध क्षेत्र में मारे गए भारतीय नाविकों के परिजनों को डीजीएमए वेलफेयर स्कीम के तहत 10 लाख रुपए की अनुग्रह राशि दी जाएगी। अब तक 16 में से 5 मामलों में मुआवजा जारी किया जा चुका है।

07:06 AM31 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

अमेरिका के हमले कितना असर डाल रहे हैं?

1. अभी सिर्फ दबाव बनाने की कोशिश

मिडिल ईस्ट मामलों के जानकार रयान बोल के मुताबिक, अमेरिका फिलहाल ईरान को डराने और दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है, उसकी सैन्य ताकत खत्म करने की नहीं।

2. बार-बार हमले, लेकिन असर सीमित

अमेरिका मानता है कि लगातार हमलों से होर्मुज स्ट्रेट में ईरान की नाकेबंदी कमजोर होगी। विशेषज्ञों का कहना है कि इसकी गारंटी नहीं है।

3. ईरान पहले से तैयार

ईरान ने अपने हथियार और सैन्य ठिकाने अलग-अलग जगह फैला रखे हैं। इसलिए कुछ एयरस्ट्राइक से बड़ा नुकसान पहुंचाना आसान नहीं है।

4. बड़ा असर चाहिए तो लंबी जंग होगी

अगर अमेरिका सच में ईरान की सैन्य क्षमता तोड़ना चाहता है, तो उसे लंबे समय तक बहुत ज्यादा ठिकानों पर हमला करना होगा। अभी के हमले उस स्तर के नहीं हैं।

06:44 AM31 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

कुवैत में अमेरिकी एयरबेस पर हमले का वीडियो जारी

ईरानी मीडिया प्रेस टीवी ने ईरान के कुवैत में अमेरिकी एयरबेस पर ड्रोन हमले का एक वीडियो जारी किया है।

06:15 AM31 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

जंग के बीच कच्चा तेल सस्ता हुआ

कच्चे तेल की कीमतों में शुक्रवार को गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, अल जजीरा के मुताबिक जुलाई महीने में कीमतों में कुल मिलाकर करीब 20% बढ़ोतरी होने का अनुमान है।

ब्रेंट क्रूड 1.2% गिरकर 88 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया, जबकि अमेरिकी WTI क्रूड 1.8% टूटकर 82.09 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

05:37 AM31 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

अमेरिका-ईरान की जंग क्यों नहीं रुक रही

05:16 AM31 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

लेबनान में इजराइल ने रातभर हमले किए

इजराइल ने गुरुवार रात दक्षिणी लेबनान के कई इलाकों में बड़े धमाके किए। मरजायौन जिले में ब्यूफोर्ट कैसल के पास हुए धमाकों से पास के अल-कलाइआ शहर के कई घरों की खिड़कियां टूट गईं और नुकसान हुआ।

लेबनान की सरकारी न्यूज एजेंसी NNA के मुताबिक, इजराइली सेना ने टायर जिले के बाहरी इलाकों में भारी मशीनगनों से फायरिंग की और अल-मंसूरी पर तोपों से भी गोलाबारी की।

04:51 AM31 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान में हर दिन 10 करोड़ घन मीटर प्राकृतिक गैस की कमी की आशंका

ईरान में इस सर्दी हर दिन करीब 10 करोड़ घन मीटर (100 मिलियन क्यूबिक मीटर) प्राकृतिक गैस की कमी हो सकती है। इसकी वजह हालिया हमलों में गैस प्रोसेसिंग प्लांट्स को हुआ नुकसान बताया गया है।

राष्ट्रपति के कार्यकारी उपाध्यक्ष मोहम्मद जाफर कायम-पनाह ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि किन गैस संयंत्रों को नुकसान पहुंचा है।

  • ईरान दुनिया के सबसे बड़े प्राकृतिक गैस भंडार वाले देशों में शामिल है।
  • 2024 में ईरान ने 349 अरब घन मीटर प्राकृतिक गैस का उत्पादन किया था, यानी औसतन लगभग 95 करोड़ घन मीटर प्रतिदिन।
  • ऐसे में अगर इस सर्दी 10 करोड़ घन मीटर प्रतिदिन की कमी होती है, तो यह उसके रोजाना उत्पादन का लगभग 10% होगी।
  • ईरान में सर्दियों में घरेलू खपत बढ़ने के कारण उसे अक्सर गैस की कमी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में हालिया हमलों से यह संकट और गहरा सकता है।

04:23 AM31 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान का दावा- कुवैत में अमेरिकी एयरबेस पर ड्रोन हमला किया

ईरानी सेना ने दावा किया है कि उसने कुवैत के अहमद अल-जाबेर एयरबेस पर मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को ड्रोन से निशाना बनाया है। सेना ने कहा कि यह हमला हाल के अमेरिकी हमलों के जवाब में किया गया।

तस्नीम न्यूज एजेंसी के मुताबिक हमले में लड़ाकू विमानों के हैंगर, सैटेलाइट संचार प्रणाली और सैन्य उपकरणों के गोदामों को निशाना बनाया गया।

04:01 AM31 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

बाब अल-मंदेब से 25 मालवाहक जहाज गुजरे

बाब अल-मंदेब स्ट्रेट से गुरुवार को 25 मालवाहक जहाज गुजरे। वहीं, होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की आवाजाही अब भी काफी कम बनी हुई है। होर्मुज से गुरुवार को सिर्फ 2 टैंकरों ने आवाजाही की और दोनों ही खाली थे।

रॉयटर्स के मुताबिक, बाब अल-मंदेब से गुजरने वाले 25 जहाजों में 18 जलमार्ग में दाखिल हुए, जबकि 7 बाहर निकले। इनमें 2 बहुत बड़े क्रूड ऑयल टैंकर (VLCC), 1 सुएजमैक्स टैंकर और 5 अफ्रामैक्स टैंकर भी शामिल थे।

01:50 AM31 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान ने कहा- अमेरिका को नागरिकों की मौत का जवाब देंगे

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बाघेर गालिबाफ। (फाइल फोटो)

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बाघेर गालिबाफ। (फाइल फोटो)

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बाघेर गालिबाफ ने कहा है कि केश्म आईलैंड पर नागरिकों की मौत के बाद अमेरिका को इसकी कीमत चुकानी होगी। गालिबाफ ने कहा कि केश्म आईलैंड पर की गई बमबारी में नागरिकों की मौत के लिए पूरी तरह से अमेरिका जिम्मेदार है।

01:32 AM31 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान बोला- होर्मुज बंद रहेगा, अमेरिकी हमलों का आज ही बदला लेंगे

ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) ने कहा है कि होर्मुज स्ट्रेट बंद रहेगा और हमलावर को आज ही सजा दी जाएगी। यह बयान देर रात अमेरिका की ओर से किए गए भारी हवाई हमलों के बाद आया। ईरान के केश्म आईलैंड पर ये हमले अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर ईरान की कथित हमले की कोशिश के जवाब में किए गए थे।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed