weather bihar mp rain UP rajasthan pre monsoon flood alert | ACTPnews

weather bihar mp rain UP rajasthan pre monsoon flood alert


भोपाल/जयपुर/लखनऊ/पटना1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

देश के पूर्वी राज्यों असम, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में भारी बारिश हो रही है। तीनों राज्यों में बाढ़ जैसे हालात हैं। अरुणाचल प्रदेश में बारिश और लैंडस्लाइड की घटना में तीन की मौत हो गई।

वहीं असम के ढेमाजी जिले में केमी नदी में आई भीषण बाढ़ के कारण 300 मीटर लंबा लोहे का पुल बह गया। पुल के बहने से केमी-पुराना जेलोम क्षेत्र का जोनाई सदर से सड़क संपर्क पूरी तरह टूट गया है। सिक्किम में जोंगू क्षेत्र में फी खोला नदी पर बना बेली ब्रिज बह गया।

देश के 6 राज्यों उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली के कई इलाकों में प्री-मानसून बारिश जारी है। हालांकि, सात राज्यों में तेज गर्मी पड़ रही है। उत्तर प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा में पारा 43°C से ज्यादा दर्ज किया गया।

मानसून ने देश के 22 राज्यों को कवर कर लिया है। 5 जुलाई तक बाकी राज्यों को कवर कर सकता है। यूपी में मानसून 9 दिन लेट है। यह आमतौर पर 20 जून तक आ जाता है, लेकिन इस बार 16 दिनों से बिहार बॉर्डर पर रुका हुआ है। यह आज बिहार बॉर्डर से प्रदेश में एंट्री कर सकता है।

पहले मैप में देखिए, कहां तक पहुंचा मानसून…

देशभर से बाढ़-बारिश की 6 तस्वीरें…

असम के धेमाजी में केमी और ओयान को जोड़ने वाला 300 मीटर लंबा लोहे का पुल केमी नदी में आई उफनती बाढ़ में बह गया।

असम के धेमाजी में केमी और ओयान को जोड़ने वाला 300 मीटर लंबा लोहे का पुल केमी नदी में आई उफनती बाढ़ में बह गया।

अरुणाचल प्रदेश में ईस्ट सियांग और लेपाराडा जिले में बाढ़ जैसे हालात हैं। लोगों को रस्सी के सहारे रेस्क्यू किया जा रहा है।

अरुणाचल प्रदेश में ईस्ट सियांग और लेपाराडा जिले में बाढ़ जैसे हालात हैं। लोगों को रस्सी के सहारे रेस्क्यू किया जा रहा है।

अरुणाचल प्रदेश के सियांग लांगो में लैंडस्लाइड के चलते बड़े-बड़े पत्थर रास्ते में आ गए।

अरुणाचल प्रदेश के सियांग लांगो में लैंडस्लाइड के चलते बड़े-बड़े पत्थर रास्ते में आ गए।

मध्य प्रदेश के पांढुर्णा में खेत में काम कर रहे युवक पर बिजली गिर गई।

मध्य प्रदेश के पांढुर्णा में खेत में काम कर रहे युवक पर बिजली गिर गई।

मध्य प्रदेश के रतलाम शनिवार दोपहर के बाद तेज बारिश हुई।

मध्य प्रदेश के रतलाम शनिवार दोपहर के बाद तेज बारिश हुई।

राजस्थान के श्रीगंगानगर में बारिश के बाद सड़क पर पानी भर गया।

राजस्थान के श्रीगंगानगर में बारिश के बाद सड़क पर पानी भर गया।

7 राज्यों में गर्मी का असर, पारा 40° पार

मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, बिहार और गुजरात के कई शहरों में बुधवार को पारा 40°C से ज्यादा रहा। देश में सबसे ज्यादा पारा राजस्थान के फलोदी में 43.8°C दर्ज किया गया।

वहीं यूपी के आगरा और प्रयागराज में 43.2°C, हरियाणा के भिवानी में 43°C, एमपी के उमरिया में 42°C, दिल्ली में 41.9°C और गुजरात के राजकोट में 40.9°C रहा। यूपी के अलीगढ़ में गर्मी की वजह से 8वीं तक के स्कूलों की टाइमिंग बदल दी गई।

अगले 2 दिन के मौसम का हाल

29 जून:

  • असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होगी।
  • सिक्किम, गोवा, तेलंगाना और कर्नाटक में समुद्र के करीबी इलाकों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।
  • आंध्र प्रदेश, झारखंड, ओडिशा में भी तेज बारिश की चेतावनी है।
  • मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र (नागपुर-अमरावती रीजन) में लगातार चौथे दिन हीटवेव का अलर्ट है।

30 जून:

  • छत्तीसगढ़, तेलंगाना, ओडिशा, केरलम, गोवा, तमिलनाडु, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, सिक्किम में भारी बारिश की संभावना है।
  • बिहार में 50-60kmph की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है। मध्य प्रदेश, ओडिशा, पूर्वी राजस्थान और तमिलनाडु समेत कई राज्यों में तेज हवा चलेगी।
  • राजस्थान में 30-40kmph की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ बारिश का अनुमान है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में हीटवेव जारी रहेगी।

राज्यों के मौसम का हाल…

मध्य प्रदेश: 45 जिलों में आज आंधी-बारिश का अलर्ट, ग्वालियर में अधिकतम तापमान 40°C पार

मध्य प्रदेश में 24 जून को मानसून ने एंट्री की थी, लेकिन बीते 4 दिन से मानसून उन्हीं 15 जिलों में ठहरा हुआ है, जहां से दाखिल हुआ था। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 3-4 दिन मानसून राज्य में आगे बढ़ सकता है। पूरे राज्य को कवर कर सकता है। इधर, राज्य में तेज गर्मी भी जारी है। शनिवार को ग्वालियर में अधिकतम तापमान 40°C से ज्यादा रहा। पूरी खबर पढ़ें…

उत्तर प्रदेश: प्री-मानसून बारिश के बीच 50 जिलों में आज हीटवेव का अलर्ट, प्रयागराज देश का दूसरा सबसे गर्म शहर

यूपी में प्री-मानसून बारिश के बीच तेज गर्मी और उमस से लोग परेशान हैं। मौसम विभाग ने आज बांदा, कौशाम्बी समेत 50 जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। वहीं, शनिवार रात लखनऊ, कानपुर और उन्नाव में तेज बारिश हुई। लखनऊ में सुबह भी बारिश हुई। पूरी खबर पढ़ें…

राजस्थान: 26 जिलों में आज आंधी-बारिश का अलर्ट, बांसवाड़ा-पाली में 76mm बारिश; जैसलमेर-बाड़मेर में पारा 43°C पार

राजस्थान के 26 जिलों में आज आंधी-बारिश का अलर्ट है। प्री-मानसून बारिश का असर 1 जुलाई तक रहेगा। शनिवार को उदयपुर, बांसवाड़ा, पाली समेत में 76mm बारिश हुई। उदयपुर में बाकल नदी बहने लगी, पहले इसमें कम पानी था। इसके अलावा राज्य में तेज गर्मी का भी असर है। बाड़मेर, जैसलमेर में अधिकतम तापमान 43°C पहुंचा। पूरी खबर पढ़ें…

बिहार: 17 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, पटना में छाए बादल; 28 जून को 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

बिहार के 17 जिलों में आज बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 5 दिनों तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में 60kmph की रफ्तार से हवा चलेगी। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में तेज गर्मी और उमस की भी स्थिति है। शनिवार को 41.7°C अधिकतम तापमान के साथ कैमूर सबसे गर्म जिला रहा। बक्सर का तापमान 41.2°C रहा। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *