weather UP mp rajasthan bihar rain maharatshtra Gujarat heatwave alert | ACTPnews

weather UP mp rajasthan bihar rain maharatshtra Gujarat heatwave alert


भोपाल/जयपुर/लखनऊ/पटना38 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मानसून की झारखंड और ओडिशा के कुछ हिस्सों में एंट्री हो गई। फिलहाल यह छत्तीसगढ़ की बॉर्डर पर है। अगले 3 दिन में इसके मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश पहुंचने की संभावना है। 4 जून को केरलम में दस्तक देने के बाद मानसून 9 दिन में 19 राज्यों तक पहुंच चुका है।

फिलहाल, देश के कई राज्यों में प्री मानसून एक्टिव है। राजस्थान समेत 9 राज्यों में तेज आंधी के साथ बारिश हो रही है। मध्य प्रदेश में शनिवार शाम भोपाल समेत 4 जिलों में तेज बारिश हुई। कई जगहों पर बिजली के तार, पेड़ टूट कर गिरे।

यूपी में आंधी-बारिश के दौरान हुए हादसों में 5 लोगों की मौत हो गई। वहीं, झारखंड में बिजली गिरने से 3 महिलाओं समेत 7 की मौत हो गई।

मैप में देखिए, कहां तक पहुंचा मानसून

राज्यों से मौसम की तस्वीरें…

राजस्थान के अजमेर शहर की तस्वीर, यहां पूरे शहर के ऊपर काले बादलों का डेरा है। फिलहाल यहां प्री मानसून एक्टिव है।

राजस्थान के अजमेर शहर की तस्वीर, यहां पूरे शहर के ऊपर काले बादलों का डेरा है। फिलहाल यहां प्री मानसून एक्टिव है।

हिमाचल प्रदेश के शिमला में शनिवार को बारिश हुई। माल रोड पर पहुंचे पर्यटक बारिश से खुद को बचाते हुए नजर आए।

हिमाचल प्रदेश के शिमला में शनिवार को बारिश हुई। माल रोड पर पहुंचे पर्यटक बारिश से खुद को बचाते हुए नजर आए।

बिहार के पटना जिले में धूल भरी आंधियां चलीं। इस बीच सड़क पार कर रही महिला बच्चे को धूल बचाने की कोशिश करती दिखाई दी।

बिहार के पटना जिले में धूल भरी आंधियां चलीं। इस बीच सड़क पार कर रही महिला बच्चे को धूल बचाने की कोशिश करती दिखाई दी।

तस्वीर श्रीनगर के लाल चौक की है। शनिवार को यहां तेज बारिश हुई। इससे तापमान में और ज्यादा गिरावट दर्ज की गई।

तस्वीर श्रीनगर के लाल चौक की है। शनिवार को यहां तेज बारिश हुई। इससे तापमान में और ज्यादा गिरावट दर्ज की गई।

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में शनिवार शाम को धूल भरी आंधी चली। इसके कारण लोगों को सड़क पर चलने में परेशानी हुई।

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में शनिवार शाम को धूल भरी आंधी चली। इसके कारण लोगों को सड़क पर चलने में परेशानी हुई।

हिमाचल प्रदेश के मनाली में रोहतांग दर्रे के पास बर्फ वाली जगह पर लोग जमा हुए। यहां बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं।

हिमाचल प्रदेश के मनाली में रोहतांग दर्रे के पास बर्फ वाली जगह पर लोग जमा हुए। यहां बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं।

बिहार के सासाराम में बारिश के बाद SDO ऑफिस में पानी भर गया।

बिहार के सासाराम में बारिश के बाद SDO ऑफिस में पानी भर गया।

हरियाणा के फरीदाबाद में बारिश से मकान का हिस्सा गिर गया।

हरियाणा के फरीदाबाद में बारिश से मकान का हिस्सा गिर गया।

यूपी के लखनऊ में शनिवार सुबह धूलभरी आंधी चली।

यूपी के लखनऊ में शनिवार सुबह धूलभरी आंधी चली।

8 राज्यों में गर्मी का असर, पारा 40°C पार

राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कई शहरों में शुक्रवार को पारा 40°C से ज्यादा रहा। देश में सबसे ज्यादा पारा महाराष्ट्र के यवतमाल में दर्ज किया गया। यहां पारा 42.4°C रहा। वहीं छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में 42°C, गुजरात के भावनगर में 41.9°C, राजस्थान के जैसलमेर में 40.8°C दर्ज किया गया।

मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ और मराठवाड़ा के 26 जिलों में आज हीटवेव का अलर्ट है। ओडिशा, कोस्टल आंध्र प्रदेश और कोंकण गोवा में मौसम उमस भरा रहेगा।

19 जून तक इन राज्यों में बारिश के आसार

मौसम विभाग के मुताबिक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होने से 19 जून तक उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में बारिश होती रहेगी।

  • जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और उत्तराखंड में 14 से 19 जून तक बारिश की संभावना।
  • हिमाचल प्रदेश में 14 से 19 जून के बीच बारिश का दौर।
  • हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 19 जून तक रुक-रुक कर बारिश।
  • पूर्वी उत्तर प्रदेश में 14 जून और 18-19 जून को बारिश के आसार।
  • पश्चिमी राजस्थान में 14 से 17 जून और 19 जून को बारिश की संभावना।
  • हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में 14 जून को तेज हवाएं चल सकती हैं।
  • उत्तराखंड में 15 जून तक बारिश की संभावना बनी रहेगी।
  • हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 14 जून को आंधी और बिजली गिरने की आशंका है।

राज्यों से मौसम की खबरें…

1. राजस्थान: प्री-मानसून एक्टिविटी तेज, 8 डिग्री तक गिरा पारा

राज्य में प्री-मानूसन एक्टिविटी तेज हो गई है। आंधी-बारिश के साथ ओले गिरने से शनिवार को गर्मी से राहत रही। अधिकांश शहरों में तापमान 40 डिग्री से नीचे दर्ज हुआ। कई जिलों का तापमान 6 से 8 डिग्री तक गिर गया। मौसम विभाग ने रविवार को 9 जिलों में आंधी-बारिश होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पढ़ें पूरी खबर…

2. मध्य प्रदेश: प्री-मानूसन एक्टिव, 70kmph से ज्यादा तेज रफ्तार से चली आंधी; मानसून 18 जून तक पहुंच सकता है

प्री-मानसून एक्टिव होने के कारण प्रदेश के कई जिलों में तेज आंधी और ओले-बारिश का दौर है। शनिवार को भोपाल समेत कई जिलों में आंधी की रफ्तार 70kmph से ज्यादा रही। इधर, मानसून 3 से 4 दिन लेट चल रहा है। ऐसे में यह एमपी में 18 जून तक एंटर हो सकता है। पढ़ें पूरी खबर…

3. छत्तीसगढ़: राज्य की साउथ बॉर्डर के पास पहुंचा मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक मानसून राज्य की साउथ बॉर्डर के बेहद नजदीक है। इसके कारण प्री-मानसून एक्टिविटी भी बढ़ गई हैं। अगले 3 दिनों तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में गरज-चमक, बिजली गिरने और 40 से 50kmph की रफ्तार से तेज हवा चलने की आशंका है। पढ़ें पूरी खबर…

4. उत्तर प्रदेश: 21 जिलों में आंधी-तूफान का अलर्ट, बारिश से जुड़े हादसों से 24 घंटे में 5 मौतें

प्रदेश में प्री-मानसून के कारण 5 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 21 शहरों में आंधी-तूफान की चेतावनी है। इस दौरान 60-70kmph की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। इधर पिछले 24 घंटे में आंधी-बारिश से जुड़े हादसों में 5 लोगों की मौत हुई है। मानसून की एंट्री 30 जून तक हो सकती है। पढ़ें पूरी खबर…

5. बिहार: मानसून ने आधे बिहार को कवर किया; 12 जिलों में आज आंधी का यलो अलर्ट

12 जिलों में आज आंधी का यलो अलर्ट है। इन जिलों में 60kmph की रफ्तार से हवा चलेगी। बिजली भी गिर सकती है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून ने आधे राज्य को कवर कर लिया है। अगले 3 दिनों में पूरे बिहार में पहुंच जाएगा। फिलहाल, मानसून मुजफ्फरपुर से होकर गुजर रहा है। पढ़ें पूरी खबर…

6. हरियाणा: 5°C तक गिरा तापमान; 3 जिलों में बारिश की संभावना; नारनौल सबसे गर्म शहर

रविवार को मौसम सामान्य रहेगा। हीटवेव की कोई संभावना नहीं है। सिरसा, फतेहाबाद और हिसार में बारिश होने के आसार हैं। हालांकि राज्य के कुछ हिस्सों में अभी भी गर्मी पड़ रही है। नारनौल सबसे गर्म रहा, जहां तापमान 38 डिग्री दर्ज किया गया। पढ़ें पूरी खबर…

7. पंजाब-चंडीगढ़: आज 8 जिलों में अलर्ट; तापमान 8.2 डिग्री गिरा बारिश और कई जगहों पर ओले गिरने के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। यह 8.2 डिग्री नीचे पहुंच गया है। राज्य में सबसे ज्यादा तापमान बठिंडा में 35.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। अगले पांच दिनों में दिन के तापमान में 4 से 6 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है। पढ़ें पूरी खबर…

8. उत्तराखंड: पहाड़ों में बारिश की संभावना; अगले 3-4 दिनों में 4 डिग्री तक बढ़ेगा पारा

पहाड़ों में आज बारिश की संभावना है। इसके लिए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। पर्वतीय क्षेत्रों के साथ-साथ मैदानी इलाकों में भी मौसम का असर देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने अगले 3 से 4 दिनों में राज्य के अधिकतम तापमान में 2 से 4°C तक की बढ़ोतरी होने की संभावना जताई है। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed