वेलकम फिल्म फेम एक्टर मुश्ताक खान का निधन:56 साल की उम्र में ली अंतिम सांस; 5 साल से कैंसर से पीड़ित थे | ACTPnews

वेलकम फिल्म फेम एक्टर मुश्ताक खान का निधन:56 साल की उम्र में ली अंतिम सांस; 5 साल से कैंसर से पीड़ित थे

‘वेलकम’ और ‘आशिकी’ जैसी फिल्मों में अपने अभिनय से पहचान बनाने वाले चरित्र अभिनेता मुश्ताक खान का 56 साल की उम्र में निधन हो गया है। वे पिछले करीब 15 दिनों से मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती थे, जहां उन्होंने आज 24 सितंबर को अंतिम सांस ली। मुश्ताक खान पिछले पांच सालों से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। उनके बिजनेस पार्टनर शिवम ने आजतक से बातचीत में उनके निधन की पुष्टि की है। उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार, 25 सितंबर को मुंबई में किया जाएगा। 15 दिनों से नानावती अस्पताल में भर्ती थे मुश्ताक खान को करीब पांच साल पहले कैंसर का पता चला था। इलाज के बाद वे ठीक हो गए थे, लेकिन हाल ही में यह बीमारी दोबारा लौट आई थी। इसके बाद उनकी तबीयत लगातार बिगड़ने लगी थी। गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा था। मुश्ताक खान के बिजनेस पार्टनर शिवम ने जानकारी दी कि गुरुवार को अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके जाने से उनके परिवार और फिल्म जगत के साथियों में दुख का माहौल है। सपोर्टिंग और कॉमेडी रोल से बनाई खास पहचान मुश्ताक खान ने अपने लंबे फिल्मी करियर में ज्यादातर सपोर्टिंग और कॉमिक किरदार निभाए। फिल्म ‘वेलकम’ में उनका काम काफी पसंद किया गया था। इसके अलावा उन्होंने ‘आशिकी’, ‘दिल है कि मानता नहीं’, ‘मुझसे शादी करोगी’ और ‘हम हैं राही प्यार के’ जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में अपनी अदाकारी की छाप छोड़ी थी। थिएटर से शुरू हुआ था अभिनय का सफर मध्य प्रदेश से ताल्लुक रखने वाले मुश्ताक खान ने अपने करियर की शुरुआत थिएटर से की थी। 90 के दशक में बॉलीवुड में कदम रखने के बाद उन्होंने फिल्मों के साथ-साथ टेलीविजन शोज और नाटकों में भी काम किया। पर्दे पर उनकी सहज कॉमिक टाइमिंग और संवाद अदायगी को दर्शकों ने हमेशा सराहा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed