अनंत और आकाश अंबानी ने गणेश उत्सव में जीजा आनंद पीरामल संग की मस्ती, हंसती रहीं नीता अंबानी, छाया अंबानी बॉयज का वीडियो | ACTPnews

अनंत और आकाश अंबानी ने गणेश उत्सव में जीजा आनंद पीरामल संग की मस्ती, हंसती रहीं नीता अंबानी, छाया अंबानी बॉयज का वीडियो


अंबानी फैमिली में हर साल की तरह इस बार भी गणेश उत्सव पूरे उत्साह और भव्यता के साथ मनाया गया। इस खास मौके पर परिवार का लगभग हर सदस्य बप्पा की भक्ति में नजर आया। सेलिब्रेशन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद लगातार चर्चा में हैं। जहां अंबानी लेडीज ने अपने खूबसूरत ट्रेडिशनल लुक्स से महफिल लूटी, वहीं राधिका मर्चेंट की खास भरतनाट्यम परफॉर्मेंस ने भी सभी का ध्यान खींचा। नीता अंबानी इस दौरान अपने शानदार आउटफिट और ज्वेलरी को लेकर सुर्खियों में रहीं। वहीं राधिका ने बप्पा के सम्मान में भरतनाट्यम की प्रस्तुति देकर इस उत्सव में खास रंग भर दिया। सामने आए वीडियो में परिवार के सदस्यों के बीच प्यार और बॉन्डिंग की झलक भी देखने को मिली। बहुओं के बीच की बॉन्डिंग से लेकर नीता अंबानी का परिवार के प्रति स्नेह, हर पल कैमरे में कैद हुआ।

अंबानी बॉयज का दिखा अनोखा अवतार

हालांकि, इस बार गणेश उत्सव से सामने आया एक वीडियो अंबानी लेडीज के फैशन से इतर परिवार के पुरुष सदस्यों की वजह से चर्चा में है। वीडियो में अनंत अंबानी, आकाश अंबानी और आनंद पीरामल एक साथ नजर आ रहे हैं। तीनों की मस्ती और जोश ने फैंस का ध्यान खींच लिया है। वीडियो में अंबानी बॉयज की चैंप स्पिरिट और आपसी बॉन्डिंग साफ दिखाई दे रही है। सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। गणेश उत्सव के इन खूबसूरत पलों ने एक बार फिर अंबानी परिवार के भक्ति, परंपरा और मजबूत पारिवारिक रिश्तों की झलक दिखाई है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि अनंत अंबानी और आकाश अंबानी, आनंद पीरामल को उठा लेते हैं। हाथ की तरफ से आनंद उन्हें उठाते हैं, वहीं दूसरी तरफ से उन्हें आकाश उठाते हैं। ये उन्हें उछालते हैं और इस दौरान पास में खड़ी नीता अंबानी इन्हें देखकर खिलखिलाकर हंसती हैं। वो अपने आपको ठहाके लगाने से रोक नहीं पाती हैं।

यहां देखें वीडियो

लोगों ने की फैमिली बॉन्डिंग की तारीफ

ये वीडियो सामने आते ही तेजी से वायरल होने लगा और लोग फैमिली बॉन्ड की तारीफ करने लगे। लोगों का कहना है कि अनंत, आकाश अंबानी और आनंद पीरामल में गहरी दोस्ती भी है। फैमिली सेलिब्रेशन के दौरान ये बॉन्ड देखकर एक फैन ने लिखा, ‘तीनों फुल मस्ती के मूड में हैं।’ एक और शख्स ने लिखा, ‘नीता मैम बच्चों की मस्ती देखकर खुद को रोक नहीं पा रही हैं।’ एक और शख्स ने लिखा, ‘इनके बीच के प्यार को किसी की नजर न लगे।’ एक शख्स ने लिखा, ‘अंबानी बॉयज ने बप्पा के इस सेलिब्रेशन को खास बना दिया है।’

कैसा रहा अंबानी फैमिली का गणपति सेलिब्रेशन?

बता दें, अंबानी फैमिली में 14 सितंबर को गणपति सेलिब्रेशन शुरू हुआ, जिसमें फिल्मी सितारों की भीड़ देखने को मिली। शाहरुख खान, सलमान खान से लेकर रणबीर, रणवीर, विक्की कौशल समेत कई सितारे पहुंचे। फिल्मी हसीनाओं का भी देसी ग्लैमर देखने को मिला, कैटरीना कैफ, आलिया भट्ट, जाह्नवी कपूर, अनन्या से लेकर कई और हसीनाओं ने शिरकत की। 15 सितंबर को अंबानी फैमिली ने बप्पा की विदाई की। पूरी फैमिली लंबे कॉन्वॉय में जाती नजर आई। इसकी कई झलकियां सामने आईं, जिसमें राधिका का डांस छाया रहा।

ये भी पढ़ें: गणेश विसर्जन में जमकर झूमे अनंत अंबानी और राधिका, ईशा ने भी दिया साथ, नीता अंबानी लगाती रहीं ‘बप्पा मोरया’ के जयकारे

Latest Bollywood News

function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}

window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed