उत्तर प्रदेश के हाथरस में स्टेज पर युवक को थप्पड़ मारने वाली हरियाणवी डांसर का अब एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें वह खुद विवादित हरकत करती नजर आ रही हैं। यह वीडियो 3 जून को आयोजित उसी कार्यक्रम का बताया जा रहा है। वीडियो में डांसर डांस के दौरान नोट को एक युवक के प्राइवेट पार्ट के पास टच करती दिखाई दे रही हैं। हालांकि युवक ने पैंट-शर्ट पहन रखी है, लेकिन डांसर की इस हरकत पर वह मुस्कुराता नजर आता है। वहीं, उसके पास खड़ा एक अन्य युवक इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाते हुए हंसता दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर डांसर को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कई यूजर्स इस हरकत को अश्लील बताते हुए आरोप लगा रहे हैं कि वह खुद इस तरह के व्यवहार को बढ़ावा दे रही हैं। वहीं, सोशल मीडिया पर हो रही आलोचना और ट्रोलिंग को लेकर डांसर ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा- कलाकारों को ट्रोल करना कोई नई बात नहीं है। पहले हाथरथ स्टेज शो के दौरान बदसलूकी करने वाले युवक की गिरफ्तारी होने दी जाए, इसके बाद मैं ट्रोल करने वालों को भी जवाब दूंगी।
महिला इन्फ्लुएंसर बोलीं- दूसरों पर सवाल उठाने से पहले सोचना चाहिए एक महिला इन्फ्लुएंसर ने वीडियो पर कहा, “मैंने ज्यादातर मामलों में बोलना बंद कर रखा था, लेकिन अब मुझे इस मुद्दे पर बोलना पड़ रहा है। एक वीडियो इन दिनों काफी चर्चा में है। यह वीडियो डांसर का है। मैं उनका नाम खुलकर ले रही हूं, क्योंकि मुझे यह पूरी बात सही नहीं लग रही। जब आपको पता है कि आप खुद भी अश्लीलता और विवादित हरकतों का हिस्सा बनते हैं, तो फिर ऐसी घटनाओं पर प्रतिक्रिया देने से पहले अपनी भूमिका भी देखनी चाहिए। अगर आपको थप्पड़ मारना ही था तो उसी वक्त मारना चाहिए था, बाद में सोच-विचार करके नहीं। यह बात मुझे पहली नजर में गलत लगी। दूसरी बात, कहीं न कहीं आपने भी सामने वाले को कोई संकेत या मौका दिया होगा, तभी वह इस तरह की बदतमीजी करने की हिम्मत कर पाया। बिना किसी वजह के ऐसी स्थिति पैदा नहीं होती। अगर अब भी लोगों को लगता है कि मैं गलत कह रही हूं, तो वे डांसर के दोनों वीडियो देख लें। इसके बाद खुद तय करें कि कौन-सी हरकत सही है और कौन-सी गलत।” अब जानिए नए वीडियो को लेकर डांसर ने क्या कहा… जानिए, केस पर डांसर ने क्या कहा… इंस्पेक्टर का फोन आने के बाद कार्रवाई में तेजी आई डांसर ने बताया, “थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विपिन कुमारी ने मुझसे फोन पर बात की और मामले की प्रगति की जानकारी दी। पुलिस ने मुझे बुधवार को थाने बुलाया है। इसके बाद मेरे बयान दर्ज किए जाएंगे। पुलिस लगातार मेरे संपर्क में है। पहले मुझे मंगलवार को थाने बुलाया गया था, लेकिन पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के कारण मैं शहर से बाहर थी।” 14 से 15 सोशल मीडिया आईडी पुलिस को सौंपूंगी डांसर ने कहा, “मेरी टीम और समर्थकों ने ऐसे कई सोशल मीडिया अकाउंट्स की पहचान की है, जो लगातार मेरे खिलाफ वीडियो बना रहे हैं। अब तक 14 से 15 आईडी की पहचान हो चुकी है। कोर्ट में बयान दर्ज कराने के बाद मैं इन सभी अकाउंट्स की सूची पुलिस को सौंपूंगी और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग करूंगी।” गाजियाबाद की महिला इन्फ्लुएंसर पर लगाए आरोप डांसर ने दावा किया, “गाजियाबाद की एक महिला इन्फ्लुएंसर ने सबसे पहले मेरे खिलाफ वीडियो बनाना शुरू किया था। उसी के बाद अन्य लोगों ने भी सोशल मीडिया पर मेरे खिलाफ अभियान छेड़ दिया। यह इन्फ्लुएंसर खुद भी स्टेज डांसर है और जानबूझकर मेरी छवि खराब करने की कोशिश कर रही है। मैं उसके खिलाफ भी अलग से एफआईआर दर्ज कराऊंगी।” मानसिक दबाव के कारण दी थी आत्महत्या की चेतावनी डांसर ने कहा, “मैंने 15 जून तक कार्रवाई नहीं होने की स्थिति में 16 जून को आत्महत्या करने की जो बात कही थी, उसका कारण पुलिस की निष्क्रियता नहीं थी। हाथरस पुलिस ने हर स्तर पर मेरा सहयोग किया है। सोशल मीडिया पर लगातार हो रही ट्रोलिंग, आपत्तिजनक रीलों और व्यक्तिगत टिप्पणियों के कारण मैं मानसिक दबाव में थी। उसी तनाव में मैंने वह बयान दिया था।” ———————- डांसर विवाद से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… ‘कमर छूने वाला गिरफ्तार नहीं हुआ तो जान दे दूंगी’:हरियाणवी डांसर बोलीं- 15 जून तक इंतजार करूंगी; जहां इज्जत मिलेगी, वहीं परफॉर्मेंस दूंगी स्टेज पर हरियाणवी डांसर की कमर छूने पर FIR:बोलीं- मेरी बहन मुझसे भी सुंदर, पैसों का लालच होता तो वह भी इसी लाइन में होती
Source link
अब हरियाणवी डांसर का आपत्तिजनक VIDEO सामने आया:युवक के प्राइवेट पार्ट पर नोट लगाकर डांस; ट्रोलर्स बोले- खुद वल्गैरिटी को बढ़ावा दिया | ACTPnews

Previous Post
Next Post
Leave a Reply
Latest News
Search the Archives
Access over the years of investigative journalism and breaking reports







