उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति मिर्जियोयेव के साथ प्रेस मीट के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने भारत-उज्बेकिस्तान के ट्रे़ड और दोनों देशों की समान सोच व आकांक्षाओं पर बात की। पीएम मोदी ने कहा कि उज्बेकिस्तान की मेरी यह चौथी यात्रा है। यह हमारे संबंधों की निकटता करीबी समन्वय और हमारी गहरी मित्रता को दर्शाता है। भारत और उज्बेकिस्तान की सोच और आकांक्षाओं में गहरी समानता है। यांगी उज्बेकिस्तान और विकसित भारत 2047, दोनों के केंद्र में यूथ, इनोवेशन, इंक्लूसिव ग्रोथ और मॉडर्न टेक्नोलॉजी है। इस साझा विजन पर चलते हुए हम दोनों देशों के लोगों की भलाई के लिए हम निरंतर काम कर रहे हैं।
2030 तक 5 बिलियन डॉलर ट्रेड का टारगेट तय
पीएम मोदी ने बताया कि इस वर्ष हमारी स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप के 15 साल हो रहे हैं। इस विशेष अवसर पर हमने संबंधों को कॉम्प्रहेंसिव स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप का दर्जा देने का निर्णय लिया है। आज हमने हमारी साझेदारी के इस नए स्वरूप में तेज गति और ठोस परिणामों के साथ आगे बढ़ने का एंबिशियस एजेंडा तैयार किया है। हमारा द्विपक्षीय व्यापार एक बिलियन डॉलर पार कर चुका है। अब हमने कुराश और कबड्डी जैसे ट्रेडिशनल गेम्स की रखा है।
भारत-उज्बेकिस्तान खाद्य सुरक्षा में करेंगे योगदान
प्रधानमंत्री ने कहा कि इसके लिए हम मार्केट एक्सेस, कनेक्टिविटी, बैंकिंग और पेमेंट जैसे जुड़े विषयों पर व्यवस्थागत रूप से आगे बढ़ेंगे। इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट में विन-विन सहयोग बढ़ाने के लिए हम मिलकर के काम करेंगे। डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर, एआई, क्रिटिकल मिनरल्स, क्लीन एनर्जी, स्पेस और न्यूक्लियर एनर्जी में सहयोग हमारे संबंधों को फ्यूचर रेडी बना रहा है। दोस्तों, कृषि और स्वास्थ्य में हमारी ताकतें एक-दूसरे की पूरक है। उज्बेकिस्तान के हॉर्टिकल्चर अनुभव और भारत की आधुनिक एग्रीकल्चर प्रैक्टिससेस उसको जोड़कर हम दोनों देशों की खाद्य सुरक्षा में योगदान करेंगे।
उज्बेकिस्तान की मेडिसिनल हर्ब्स और भारत की आयुर्वेद एक्सपर्टीज एक नेचुरल कॉम्बिनेशन है। आज ट्रेडिशनल मेडिसिन पर हुए समझौते हमारे साझा प्रयासों को उसके कारण बल मिलेगा। हमारा प्रयास है कि हमारी साझेदारी केवल दो राज्य राजधानियों तक सीमित ना रहे, इसलिए हम अपने सिटीज और स्टेट्स इसके बीच पार्टनरशिप स्थापित करने जा रहे हैं। इन पार्टनरशिप से अर्बन मैनेजमेंट, इंडस्ट्री, एजुकेशन, टूरिज्म, कल्चर इसमें डायरेक्ट कनेक्शन निरंतर बढ़ते रहेंगे: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
टेररिज्म-एक्सट्रीमिज्म के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि दोनों देशों के बीच करीबी रक्षा और सुरक्षा सहयोग हमारे गहरे आपसी विश्वास को दर्शाता है। आने वाले समय में हम दोनों देशों के डिफेंस इंडस्ट्रीज के बीच डायरेक्ट लिंकेज, को प्रोडक्शन और को डेवलपमेंट को बढ़ावा देंगे। हमारा मानना है कि टेररिज्म, एक्सट्रीमिज्म और सेपरेटिज्म पूरे क्षेत्र के लिए गंभीर चुनौती है। इनके विरुद्ध जीरो टॉलरेंस हमारा साझा संकल्प रहा है और आगे भी रहेगा।
बुद्धिस्ट हेरिटेज साइट्स के संरक्षण पर करेंगे काम
पीएम मोदी ने आगे कहा कि दोस्तों हमारे संबंधों की सबसे बड़ी गहरी जड़े हमारी साझा विरासत है। आज हमने उन्हें और मजबूत करने पर विशेष बल दिया है। उज्बेकिस्तान की बुद्धिस्ट हेरिटेज साइट्स के संरक्षण के लिए हम मिलकर के काम करेंगे। दोनों देशों के युवाओं विशेषकर स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के बीच एक्सचेंज को बढ़ावा देना हमारी उच्च प्राथमिकता है। दोनों देशों के बीच टूरिज्म बढ़ाने के लिए आज प्रोग्राम ऑफ कोपरेशन पर सहमति बनी है।
हिंदी भाषा को प्रमोट करने के लिए स्कॉलरशिप की घोषणा
PM नरेंद्र मोदी ने कहा कि मुझे खुशी है कि उज्बेकिस्तान में हिंदी भाषा को प्रमोट करने के लिए आज हम स्कॉलरशिप की घोषणा करने जा रहे हैं। स्पोर्ट्स भी हमारे सहयोग के महत्वपूर्ण आयाम के रूप में उभर रहा है। पिछले वर्ष गोवा में 20 साल के उज्बेक ग्रैंड मास्टर सिंधारो ने वर्ल्ड कप जीता। अब नवंबर में उनका मुकाबला भारत के 20 वर्षीय चेस चैंपियन गुकेश के साथ होने वाला है। एक बिसात पर जब यह दो युवा सितारे आमने-सामने होंगे तो जाहिर है इस मुकाबले पर पूरी दुनिया की नजर होगी।
कुराश-कबड्डी जैसे ट्रेडिशनल गेम्स को बढ़ावा देने पर जोर
प्रधानमंत्री बोले कि अगले महीने समरकंद में होने जा रहे चेस ओलंपियाड में इसके लिए भी मैं बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं। आने वाले समय में कुराश और कबड्डी जैसे ट्रेडिशनल गेम्स की हमारी स्पोर्ट साझेदारी को नई ऊर्जा देंगे। आज की चर्चा ने हमारे संबंधों के भविष्य को एक स्पष्ट दिशा तय की है। पीएम मोदी की इस स्पीच से पहले प्रधानमंत्री मोदी को उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान मिला। दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय बैठक में कई अहम समझौते हुए। यूरेनियम सप्लाई पर बात हुई।
ये भी पढ़ें- हिंदी बोलते उज्बेक छात्रों का VIDEO देख गदगद हुए PM मोदी, सोशल मीडिया पर यूं जताई खुशी
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});













