भारत और अफगानिस्तान के बीच टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज शुरू हो चुकी है। पहला मैच हो गया है, जिसे टीम इंडिया ने शानदार तरीके से मैच जीतकर लीड बना ली है। इस बीच अब दूसरे मैच की बारी है। सीरीज के मैचों के बीच ज्यादा गैप नहीं है, इसलिए जल्दी जल्दी मैच खेले जाएंगे। इस बीच सीरीज का दूसरा और तीसरा मैच कब खेला जाएगा, ये जान लीजिए। कहीं ऐसा ना हो कि आपको पता ही ना चले।
भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरा टी20 मुकाबला 15 सितंबर को खेला जाएगा
श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को पहले टी20 मुकाबले में सात विकेट से हराने में कामयाबी हासिल की है। अब उसकी लीड हो गई है। सीरीज के दूसरे मैच की बात करें तो ये मुकाबला 15 सितंबर यानी मंगलवार को खेला जाएगा। इसके बाद सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला 17 सितंबर को खेला जाएगा। पहला मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया और बाकी दोनों मैच भी यहीं खेले जाएंगे। यानी वेन्यू में कोई बदलाव नहीं होगा। जहां तक मैच शुरू होने की बात है तो ये शाम को साढ़े सात बजे से शुरू हो जाएंगे।
अफगानिस्तान के लिए अजमतुल्लाह उमरजई ने खेली अहम पारी
पहले मैच में पहले बैटिंग करते हुए अफगानिस्तान की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 156 रन ही बनाए थे। टीम की ओर से केवल अजमतुल्लाह उमरजई ही अर्धशतक लगा सके। उन्होंने 44 बॉल पर शानदार 64 रनों की पारी खेली। बाकी कोई बल्लेबाज नहीं चला। अर्शदीप सिंह ने जहां एक ओर तीन विकेट चटकाए, वहीं जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती को एक एक सफलता मिली।
अभिषेक शर्मा और ईशान किशन ने की जबरदस्त बल्लेबाजी
भारतीय टीम ने दिए गए लक्ष्य को केवल 13.4 ओवर में तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया। संजू सैमसन भले ही केवल दस रन बनाकर आउट हो गए हों, लेकिन अभिषेक शर्मा और ईशान किशन ने एक बार फिर कमाल किया। अभिषेक ने तो केवल 32 बॉल पर 82 रन बनाए। ईशान किशन ने 33 बॉल पर 42 रन बनाए। अब भारतीय टीम के पास मौका है कि वो दूसरा मैच जीतकर सीरीज को अपने नाम करे। जोकि उसके लिए नहीं लगता कि कोई बहुत ज्यादा मुश्किल काम होगा।
भारतीय टीम का पूरा स्क्वॉड: अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेट कीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, यश ठाकुर, रवि बिश्नोई, संजू सैमसन, वाशिंगटन सुंदर, नीतीश कुमार रेड्डी।
अफगानिस्तान टीम का पूरा स्क्वाड: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेट कीपर), इब्राहिम जादरान (कप्तान), सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, गुलबदीन नैब, मोहम्मद नबी, अजमतुल्लाह उमरजई, राशिद खान, नूर अहमद, नवीन-उल-हक, फजलहक फारूकी, मुजीब उर रहमान, नूर उल रहमान, अब्दुल्ला अहमदजई, नांगेयालिया खरोटी।
यह भी पढ़ें
टेस्ट टीम से बाहर किए जाने के बाद पाकिस्तान के सलमान अली आगा का करारा जवाब, ठोक दिया तिहरा शतक
ईशान किशन ने छुआ बड़ा मुकाम, जो रूट को पछाड़ एक हजारी क्लब में हुए शामिल, अब निशाने पर हैरी ब्रूक का रिकॉर्ड
Latest Cricket News
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});













