“खून का बदला खून”, ताबूत में ट्रंप का परिवार, मुज्तबा की धमकी, ईरान में लगी होर्डिंग्स का मतलब क्या है? | ACTPnews

ईरान अमेरिका युद्ध


अमेरिका और ईरान के बीच लगातार तनाव बढ़ता जा रहा है। वहीं, ईरान ने शहर के बीचों-बीच एक नया होर्डिंग लगाया है। इस होर्डिंग में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके परिवार को अमेरिकी झंडे में लिपटे ताबूतों के ऊपर खड़े दिखाया गया है। इस बड़े बैनर में ट्रंप के साथ फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप और उनके पांच बच्चे – इवांका, डोनाल्ड जूनियर, एरिक, टिफ़नी और बैरन ट्रंप, नज़र आ रहे हैं। बैकग्राउंड में जलता हुआ व्हाइट हाउस दिखाया गया है और होर्डिंग पर फ़ारसी भाषा में “खून का बदला खून” (Blood for Blood) का नारा साफ़-साफ़ लिखा है।

काले ताबूत में अमेरिकी राष्ट्रपति

हाल के हफ़्तों में ट्रंप को निशाना बनाने वाला ईरान में लगा यह दूसरा सार्वजनिक बिलबोर्ड है। एक और बिलबोर्ड में ट्रंप को ताबूत में दिखाया गया इससे पहले, अधिकारियों ने तेहरान के एंगेलाब स्क्वायर में एक और बड़ा बिलबोर्ड लगाया था, जिसमें ट्रंप को एक खुले काले ताबूत में लेटे हुए दिखाया गया था। तस्वीर में अमेरिकी राष्ट्रपति की आंखें बंद थीं, उनके हाथ छाती पर रखी लाल टाई के ऊपर जुड़े हुए थे, और उनके पैर ताबूत के दूसरे सिरे की ओर थे।

Image Source : PTIईरान अमेरिका युद्ध

ईरान बिलबोर्ड्स लगाकर देता है खास संदेश


ये कोई नई बात नहीं है, ईरान लंबे समय से राजनीतिक और वैचारिक संदेश देने के लिए इस तरह की बिलबोर्ड का इस्तेमाल करता रहता है। फरवरी के आखिर में अमेरिका और इज़राइली सेनाओं के बीच टकराव बढ़ने के बाद से, देश ने तेहरान में कई विशाल डिस्प्ले लगाए हैं, जिन पर क्रांतिकारी तस्वीरें, युद्ध स्मारक और अमेरिका-विरोधी संदेश दिखाए गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वलियासर स्क्वायर में दिखाए गए कई म्यूरल ‘ओज आर्ट्स एंड मीडिया ऑर्गनाइज़ेशन’ ने डिज़ाइन किए हैं। यह संगठन ईरान के ‘इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स’ (IRGC) से जुड़े एक संगठन से जुड़ा हुआ है।

मुज्तबा खामेनेई

Image Source : PTIमुज्तबा खामेनेई

सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई का सख्त संदेश

AP और PTI की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान के सर्वोच्च नेता मुजतबा खामेनेई ने एक नए बयान में चेतावनी दी है कि अगर अमेरिका ने हमले जारी रखे, तो उसे ‘कभी न भूलने वाले सबक’ सिखाए जाएंगे। इससे पहले यह नया बिलबोर्ड ईरान के सर्वोच्च नेता मुज्तबा खमेनेई द्वारा अपने पिता की हत्या का बदला लेने का संकल्प लेने के कुछ दिनों बाद आया है। उन्होंने कहा कि इसके लिए ज़िम्मेदार लोग सज़ा से बच नहीं पाएंगे। टेलीग्राम पर पोस्ट किए गए एक संदेश में खामेनेई ने लिखा, “यह बदला हमारे देश की मांग है, और इसे निश्चित रूप से पूरा किया जाएगा। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि ज़िम्मेदार लोग “अपने बिस्तर पर शांति से मरने की अधूरी इच्छा को अपने साथ कब्र में ले जाएंगे।”

डोनाल्ड ट्रंप

Image Source : PTIडोनाल्ड ट्रंप

ट्रंप ने ईरान को दी कड़ी चेतावनी

ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी दी इस बीच, ‘न्यूयॉर्क पोस्ट’ को दिए एक इंटरव्यू में ट्रंप ने अपनी चेतावनी देते हुए कहा कि उन्होंने अमेरिकी अधिकारियों को पहले ही निर्देश दे दिए हैं कि अगर ईरान उनकी हत्या करने की कोशिश करता है, तो क्या करना है। ट्रंप ने कहा, “मैं लंबे समय से उनकी लिस्ट में रहा हूं। मैंने निर्देश दिए हैं कि अगर कुछ भी होता है, तो उन पर ऐसे स्तर पर बमबारी की जाए, जैसा उन्होंने पहले कभी नहीं देखा होगा।”

ये भी पढ़ें:

ईरान ने “ज़ीरो आवर” की धमकी दी, बड़े हमले की तैयारी कर रहे हैं ट्रंप! क्या खाड़ी में भीषण युद्ध होगा?

function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}

window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports