विजयपुरा (कर्नाटक): कर्नाटक के विजयपुरा में भूतनाल झील में बुधवार को दो बच्चों समेत छह लोगों के शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक भूतनाथ झील से चार महिलाओं और दो बच्चों के शव बरामद किए गए हैं। इन 6 लोगों की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका अभी पता नहीं चल पाया है।
पुलिस ने यह आशंका जताई है कि वे झील देखने के लिए आए होंगे और फिसलकर उसमें गिर गए होंगे। सूचना मिलने पर, सिटी डिप्टी SP नागराज, आदर्श नगर पुलिस स्टेशन के PSI सीताराम लमानी, अन्य स्टाफ और फायर ब्रिगेड के लोगों के साथ मौके पर पहुंचे और पानी से शवों को निकाला। मृतकों की पहचान तत्काल नहीं हो सकी है। आसपास के गांवों से संपर्क किया जा रहा है ताकि इन शवों की पहचान हो सके।
एक सीनियर अधिकारी ने कहा, “जैसे ही कुछ लाशें मिलने की जानकारी मिली, एक टीम मौके पर पहुंची और मौके की जांच की गई। लाशों को बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए BLDE हॉस्पिटल भेज दिया गया।”पुलिस ने बताया है कि घटना की पूरी जांच की जा रही है। अधिकारी ने आगे कहा, “यह पता लगाने की जांच की जा रही है कि वे झील में कैसे पहुंचे। पुलिस जांच और लाशों के पोस्टमॉर्टम के बाद ही मौत का सही कारण पता चलेगा।” (पीटीआई)
खबर अपडेट हो रही है
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});













