टीम इंडिया अब लंबे ​ब्रेक पर, जल्द होगा अगली सीरीज के लिए स्क्वाड का ऐलान | ACTPnews

टीम इंडिया अब लंबे ​ब्रेक पर, जल्द होगा अगली सीरीज के लिए स्क्वाड का ऐलान


टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली गई तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज को अपने नाम कर लिया है। सीरीज के सारे मैच भारतीय टीम ने जीते हैं। खास बात ये है कि ये पहली सीरीज है, जिसे भारत ने श्रेयस अय्यर की कप्तानी में जीता है। पिछले दिनों लगातार मैच हुए, लेकिन अब टीम इंडिया एक लंबे ​ब्रेक पर है। अगस्त में टीम मैदान पर उतरेगी, हालांकि उसके लिए जल्द ही स्क्वाड का ऐलान होना है। हो सकता है कि आने वाले कुछ ही घंटे में टीम सामने आ जाए। इस बीच पता चला है कि आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ जो करारी शिकस्त मिली थी, उसका भी रिव्यू किया जाएगा। 

भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से खेली जाएगी दो टेस्ट मैचों की सीरीज

भारतीय क्रिकेट टीम अब जल्द कोई टी20 इंटरनेशनल मैच नहीं खेलेगी। टीम अब टेस्ट के लिए मैदान में उतरेगी। भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी। इसका पहला मुकाबला 15 अगस्त से होगा। अभी सीरीज काफी दूर है, लेकिन उम्मीद है कि जल्द ही टीम का ऐलान हो जाएगा। सीरीज का पहला मैच 15 अगस्त से होगा और दूसरा मुकाबला 23 अगस्त से खेला जाएगा। जो काफी अहम होगी। इसमें भारतीय टीम की कमान फिर से शुभमन गिल संभालते हुए दिखाई देंगे, ऐसी उम्मीद है, लेकिन बाकी टीम क्या होगी, इस पर नजर जरूर रहेगी। 

टीम इंडिया डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में नंबर पांच पर, श्रीलंका छठे स्थान पर

भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तहत खेली जाएगी। जो काफी अहम होने जा रही है। खास बात ये है कि डब्ल्यूटीसी की अंक तालिका में टीम इंडिया अभी काफी नीचे चल रही है, उसके पास इस सीरीज को जीतकर आगे जाने का मौका होगा। टीम इंडिया अभी पांचवें नंबर पर चल रही है। वहीं बात अगर श्रीलंका की करें तो छठे नंबर पर है। यानी दोनों टीमों के बीच अंतर काफी कम है और आने वाली सीरीज तय करेगी कि कौन सी टीम कहां जाएगी। 

वॉशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा और नितीश कुमार रेड्डी का खेलना मुश्किल

श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए टीम कैसी होगी, ये तो अभी नहीं पता है, लेकिन क्रिकबज के हवाले से ये जरूर जानकारी आ रही है कि सीरीज से वॉशिंगटन सुंदर बाहर रह सकते हैं। वे चोटिल हैं। वहीं हर्षित राणा और नितीश कुमार रेड्डी भी सीरीज मिस कर सकते हैं। खबर है कि बीसीसीआई की सिलेक्शन कमेटी सीओई की रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिसमें पता चलेगा कि कौन सा खिलाड़ी कितना फिट है। श्रीलंका की पिचों पर स्पिनर्स ज्यादा अच्छा खेल दिखा सकते हैं, लेकिन कौन कौन से स्पिनर्स वहां जाएंगे, ये टीम के ऐलान के बाद ही पता चलेगा। फिलहाल तो टीम रेस्ट कर रही है और उसके बाद लगातार मुकाबले खेले जाएंगे। 

यह भी पढ़ें 

बाबर आजम कप्तान बनकर भी फ्लॉप, पूर्व कप्तान की वेस्टइंडीज के खिलाफ धमाकेदार पारी

जिम्बाब्वे को हराने के बाद श्रेयस अय्यर ने वीवीएस लक्ष्मण को कहा- थैंक यू, कोच ने भी तारीफ में पढ़े कसीदे

Latest Cricket News

function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}

window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *