एक्ट्रेस-मॉडल ट्विशा शर्मा मौत मामले में आरोपी रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह के घर में चोर घुस गए। उन्होंने सोने के जेवरात समेत गिरिबाला और उनके बेटे समर्थ सिंह से जुड़े कुछ दस्तावेजों की एक फाइल चुराने की कोशिश की। हालांकि, पुलिस की सक्रियता के चलते चोरों को सामान छोड़कर भागना पड़ा। चोरी और माल की जब्ती की पुष्टि एसीपी रजनीश कश्यप ने की है। वारदात के समय गिरिबाला के भाई घर में मौजूद थे। उन्होंने बताया कि शनिवार-रविवार की दरमियानी रात चोर पिछले हिस्से से घर में दाखिल हुए, इसलिए उन्हें चोरी की भनक तक नहीं लगी। इसी दौरान इलाके में गश्त कर रही पुलिस घर के पास पहुंची। उनकी गाड़ी का सायरन सुनते ही बदमाश घबरा गए और सामान छोड़कर फरार हो गए। पुलिसकर्मियों ने उनका पीछा भी किया लेकिन वे चकमा देने में कामयाब रहे। पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इनमें दिखी संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर रविवार को दो लोगों को हिरासत में ले लिया। उनसे पूछताछ की जा रही है।
Source link
ट्विशा केस की आरोपी गिरिबाला के घर चोरी की कोशिश:जेवर और दस्तावेजों की फाइल उठाई; दो संदिग्ध हिरासत में, मकसद पूछ रही पुलिस | ACTPnews

Previous Post
Next Post
Leave a Reply
Latest News
Search the Archives
Access over the years of investigative journalism and breaking reports











