तनिष्क बागची के ‘सैयारा’ रॉयल्टी विवाद पर अमाल मलिक का तंज, म्यूजिक इंडस्ट्री पर साधा निशाना | ACTPnews

तनिष्क बागची के 'सैयारा' रॉयल्टी विवाद पर अमाल मलिक का तंज, म्यूजिक इंडस्ट्री पर साधा निशाना


अमाल मलिक ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है, जो ‘सैयारा’ टाइटल ट्रैक के लिए 8 लाख की रॉयल्टी न मिलने के तनिष्क बागची के दावे के बाद आया है। तनिष्क ने आरोप लगाया कि बकाया राशि का भुगतान नहीं किया गया। वहीं YRF ने साफ किया कि रॉयल्टी तीनों संगीतकारों के बीच बराबर बांटी गई थी और सभी सहयोगियों को तय कॉन्ट्रैक्ट के अनुसार भुगतान किया गया था। अब म्यूजिक इंडस्ट्री में रॉयल्टी भुगतान को लेकर चल रही बहस में मशहूर सिंगर अमाल मलिक की आवाज भी शामिल हो गई है। उन्होंने कहा कि इन मुद्दों पर बातचीत बहुत देर से शुरू हुई है और सवाल उठाया कि जब उन्होंने सालों पहले स पर चिंता जताई थीं तब इंडस्ट्री कहां थी।

‘सैयारा’ रॉयल्टी विवाद पर अमाल का क्रिप्टिक पोस्ट

अमाल मलिक ने सीधे तौर पर ‘सैयारा’ विवाद या तनिष्क बागची का जिक्र नहीं किया, लेकिन उन्होंने सोशल मीडिया पर एक सेल्फी के साथ क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया। चल रहे विवाद पर अमाल ने लिखा, ‘म्यूजिक इंडस्ट्री के लोग 10 साल की देरी से जाग रहे हैं। 2015 में आप कहां थे, जब मैं अकेले ही सिस्टम से लड़ रहा था।’ यह पहली बार नहीं है, जब अमाल ने अपनी प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी कोई अपडेट सोशल मीडिया पर शेयर की है।

तनिष्क बागची के दावे पर YRF की सफाई

तनिष्क बागची के दावे के बाद YRF ने बाद में साफ किया कि ‘सैयारा’ टाइटल ट्रैक से जुड़ा सारा पेमेंट तय कॉन्ट्रैक्ट के हिसाब से किया गया था। YRF के प्रवक्ता ने कहा:

‘सैयारा टाइटल ट्रैक तीन कंपोजर्स (तनिष्क बागची के साथ फहीम अब्दुल्ला और अर्सलान निजामी) के बीच एक बेहतरीन सहयोग था। हम उनके बेहतरीन काम के लिए बहुत आभारी हैं, जिन्होंने एक ऐसा सदाबहार गाना बनाया जो लाखों लोगों के दिलों में बस चुका है। टाइटल ट्रैक की रॉयल्टी तीनों कंपोजर्स के बीच YRF द्वारा बराबर बांटी गई है और आगे भी बांटी जाती रहेगी, जैसा कि तनिष्क सहित सभी ने कॉन्ट्रैक्ट में तय किया था। YRF ने कॉन्ट्रैक्ट के अनुसार हर सहयोगी को उनका बनता हुआ पेमेंट किया है और यह सब आपसी सहमति वाली शर्तों और समय-सीमा के भीतर किया गया है।’

सैयारा का हिट टाइटल ट्रैक

मोहित सूरी के निर्देशन में बनी ब्लॉकबस्टर ‘सैयारा’ को 18 जुलाई को रिलीज हुए 1 साल हो चुके हैं। इस खास दिन का जश्न मनाते हुए, यश राज फिल्म्स ने एक पोस्ट भी शेयर किया था। अहान पांडे और अनीत पड्डा की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 570 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर सभी को सरप्राइज कर दिया था। इसकी कास्ट, कहानी के अलावा सैयारा का टाइटल ट्रैक भी हिट साबित हुआ।

ये भी पढ़ें – ‘माफी मांगो वरना…’ सचेत-परंपरा के निशाने पर अमाल मलिक, ‘बेखयाली’ को अपना बताकर पति-पत्नी के हत्थे चढ़े सिंगर

जब कागज पर उतरा दिल का दर्द, ब्रेकअप के बाद अमाल ने लिखा था आलिया-वरुण की फिल्म का गाना, बिग बॉस में किया खुलासा

Latest Bollywood News

function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}

window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports