थोड़ी देर में PM मोदी से मिलेंगे NCP के सभी 8 सांसद, शरद पवार के मन में क्या? सुप्रिया सुले ने खुद बताया | ACTPnews

थोड़ी देर में PM मोदी से मिलेंगे NCP के सभी 8 सांसद, शरद पवार के मन में क्या? सुप्रिया सुले ने खुद बताया


इंडी अलायंस के बड़े सहयोगी और शरद पवार की पार्टी के सांसद आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने वाले हैं। थोड़ी देर में ये मुलाकात होने वाली है। शरद पवार की पार्टी के पास 8 सांसद हैं ऐसे में इस मीटिंग को लेकर सियासी गलियारों में अटकलें भी तेज हो गई है क्योंकि इससे पहले 22 जुलाई को भी शरद पवार और सुप्रिया सुले, पीएम मोदी से मिल चुके हैं। अब NCP शरद पवार के सांसदों के साथ पीएम मोदी की मुलाकात हो रही है।

सुप्रिया सुले ने क्या कहा?

कयास लगाए जा रहे हैं कि शरद पवार की पार्टी संसद में परिसीमन बिल का समर्थन करेगी। हालांकि सुप्रिया सुले का कहना है कि ये मुलाकात महाराष्ट्र की विकास योजनाओं को लेकर है। साथ ही ये भी साफ किया है कि उनकी पार्टी FCRA बिल का विरोध करेगी। उधर, इसे लेकर शिवसेना UBT का कहना है कि, मुलाकात से पहले सुप्रिया सुले से उनकी बात हुई है। वो सभी के मुद्दे लेकर प्रधानमंत्री से मिलने जा रही हैं।

सुप्रिया सुले ने बताया कि महाराष्ट्र के सामने इस समय कई गंभीर चुनौतियां हैं। इनमें पानी की कमी, किसानों की आत्महत्या, तेजी से बढ़ता शहरीकरण और स्थानीय स्तर पर विकास कार्यों से जुड़ी समस्याएं प्रमुख हैं। उन्होंने सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना यानी MPLAD फंड का मुद्दा भी उठाया। सुप्रिया सुले के मुताबिक, सांसदों को अपने क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए मिलने वाले 5 करोड़ रुपये के फंड का इस्तेमाल करने में भी कई व्यावहारिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सुले ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार की ओर से पर्याप्त सहयोग नहीं मिलने के कारण इन फंडों का इस्तेमाल प्रभावित हो रहा है।

नवनीत राणा बोलीं- इसमें कोई बुरी बात नहीं

वहीं, इस मुलाकात को लेकर सियासी बयानबाजी भी देखने को मिल रही है। हर कोई कयास लगा रहा है कि शरद गुट महाराष्ट्र में कोई खेल कर सकता है, जिससे महाविकास आघाड़ी (MVA) को बड़ा झटका लग सकता है। महाराष्ट्र बीजेपी नेत्री नवनीत राणा इस मुलाकात पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि महाराष्ट्र के विकास के लिए अगर शरद पवार के सांसद प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात कर रहे हैं तो इसमें कोई बुरी बात नहीं है। मीडिया से बातचीत में नवनीत राणा ने कहा, “महाराष्ट्र के विकास के लिए अगर शरद पवार जी के सांसद मिल रहे हैं। मुझे लगता है कि वो महाराष्ट्र की और प्रगति के बारे में सोच रहे हैं और इस सोच के साथ पीएम मोदी से मिल रहे हैं तो इसमें कोई बुरी बात नहीं है।”

फिलहाल शरद पवार गुट के सांसदों की पीएम मोदी से होने वाली मुलाकात को लेकर तमाम तरह की अटकलें भी लगाई जा रही हैं। हालांकि इन अटकलों की अभी तक कोई पुष्टि नहीं हो सकी है। 

यह भी पढ़ें-

शरद पवार की NCP में सभी प्रवक्ताओं की नियुक्तियां रद्द, विद्या चव्हाण और महेश तपासे होंगे अधिकृत प्रवक्ता

धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफे पर तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘Gen Z को गुमराह करने की कोशिश हुई, पद मेरे लिए जरूरी नहीं’

function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}

window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *