लवलीना बोरगोहेन ने अपने बर्थडे के दिन पूरे देश को दिया तोहफा, एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल पर किया कब्जा | ACTPnews

लवलीना बोरगोहेन ने अपने बर्थडे के दिन पूरे देश को दिया तोहफा, एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल पर किया कब्जा


एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला बॉक्सिंग खिलाड़ी लवलीना बोरगोहेन ने महिलाओं के 75kg कैटेगरी में गोल्ड मेडल मैच में अपना कमाल दिखाते हुए चीन की बाओ ज़ियी को हराने के साथ स्वर्ण पदक जीतने में कामयाबी हासिल की है। लवलीना जिनका आज यानी 2 अक्टूबर को बर्थडे भी होता है उन्होंने अपने इस खास दिन पर पूरे देश को बड़ा तोहफा दिया है। लवलीना इस गोल्ड मेडल मैच के तीनों राउंड में चीन की खिलाड़ी पर पूरी तरह से भारी पड़ी और जीत हासिल करने में कामयाब रहीं। इससे पहले हांगझोऊ गेम्स में लवलीना फाइनल हारने की वजह से गोल्ड मेडल नहीं जीत पाई थीं। लेकिन इस बार वह गोल्ड मेडल जीतकर घर लौट रही हैं।

लवलीना ने पहले राउंड से अपने दबदबे को बनाए रखा

महिलाओं के 75kg कैटेगिरी में लवलीना बोरगोहेन का सामना चीन की खिलाड़ी बाओ ज़ियी से था, जिसमें चीनी महिला खिलाड़ी पहले राउंड से अधिक आक्रामक दिखाई दी लेकिन इसके मुकाबले लवलीना ने धैर्य का परिचय देते हुए सही समय पर अंक हासिल किए जिसमें पहला राउंड लवलीना ने 3-2 के अंतर से अपने नाम किया था। इसके बाद दूसरे राउंड में दोनों खिलाड़ियों के बीच में काफी कड़ी टक्कर देखने को मिली लेकिन अंत में लवलीना इसको 4-1 से जीतने के साथ मुकाबले में 2-0 की बढ़त बनाने के साथ गोल्ड मेडल पर कब्जा करने की तरफ अपने कदम बढ़ा चुकी थी।

तीसरे राउंड को लवलीना ने एकतरफा 5-0 से अपने नाम किया

पहले दो राउंड में जीत हासिल करने के बाद 2-0 की बढ़त बना चुकी लवलीना बोरगोहेन ने तीसरे राउंड में भी अपनी लय को बरकरार रखने के साथ 5-0 से एकतरफा जीत हासिल की और इस मैच को अपने नाम करने में कामयाब रहीं। इससे पहले लवलीना ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भी गोल्ड मेडल मैच में अपनी जगह को पक्का किया था, लेकिन उनको सिल्वर मेडल के साथ ही संतोष करने पड़ा था जिसकी कसक वह एशियन गेम्स में दूर करने में कामयाब रहीं। लवलीना के बाद अब महिला बॉक्सिंग खिलाड़ी परवीन और पुरुष बॉक्सर अंकुश के गोल्ड मेडल मैच को लेकर सभी की नजरें हैं। भारत के खाते में अब तक कुल 70 मेडल जुड़ चुके हैं जिसमें गोल्ड मेडल की संख्या 12 पहुंच गई है।

ये भी पढ़ें

कुमकुम, अंकिता और कीर्ति की तिकड़ी ने रचा इतिहास, रिकर्व महिला टीम इवेंट में जीता पहली बार गोल्ड मेडल

साहिल-गणेश और कुशल ने कंपाउंड टीम इवेंट फाइनल में दी चीन को रोमांचक मात, आर्चरी में आया तीसरा गोल्ड मेडल

function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}

window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed